कौशाम्बी8अक्टूबर25*यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
[08/10, 9:38 pm] Shashi Bhushan Singh Kaushambi: *छेड़खानी में दर्ज मुकदमे का वांछित अभियुक्त दुष्कर्म में गिरफ्तार*
*कौशांबी* पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र में 5 सितंबर 2025 को महिला के साथ छेड़खानी की गई थी अमर सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह द्वारा छेड़खानी करने पर महिला के विरोध करने पर महिला के साथ गाली गलौज व मारने की धमकी दी गयी है थाना पश्चिम शरीरा पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत हुआ विवेचना के दौरान अभियोग में धारा 64(2)ड बीएनएस की बढोत्तरी की गयी । उपरोक्त क्रम मे थाना पश्चिम शरीरा पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त अमर सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी ग्राम बेलहा का पूरा मजरा कटरी थाना पश्चिम शरीरा को भगवतपुर तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेजा हैं।
[08/10, 9:39 pm] Shashi Bhushan Singh Kaushambi: *तमंचा के साथ गिरफ्तार अभियुक्त 17 साल बाद 2500 रू0 के अर्थदण्ड से दण्डित*
*कौशांबी* जिले में दिनांक 15.10.2008 को थाना कौशाम्बी पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान अभियुक्त सन्तोष को एक अवैध तमंचा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया थाना कौशाम्बी पर मु0अ0सं0 147/2008 धारा 25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत हुआ अभियोग में विवेचना के उपरान्त अभियुक्त के विरुद्ध आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल हुआ जिससे सम्बन्धित अभियुक्त सन्तोष पुत्र मेवा लाल निवासी ढेरहा थाना पश्चिम शरीरा को दिनांक 08.10.2025 को न्यायालय सीजेजेडी/एफटीसी-2 जनपद कौशाम्बी द्वारा अभियुक्त 2500/- रू0 के अर्थ दण्ड से दण्डित किया गया।
[08/10, 9:40 pm] +91 98391 01290: *फर्जी तरीके से परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज करने की अधिकारियों से हुई शिकायत*
*कौशाम्बी* मंझनपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत अतर सुईया को 10 वर्ष पूर्व 2 ग्राम पंचायत में अलग-अलग बटवारा कर बकोड़ा और अतर सुईया के नाम से दो ग्राम पंचायत बनाया गया पूर्व से बकोड़ा गांव के रहने वाले ओंकार सिंह और उनकी पत्नी विद्या देवी का पूरा परिवार बकोड़ा गांव में रहता है ओंकार सिंह की बहू बकोड़ा गांव की वर्तमान ग्राम प्रधान है लेकिन बकोड़ा गांव के ओंकार सिंह ने पंचायत सचिव की साजिश से अतर सुईया गांव के परिवार रजिस्टर में अपना और अपनी पत्नी का नाम दर्ज करवा लिया है जबकि ओंकार सिंह उनकी पत्नी का रहना बकोड़ा गांव में होता है जहां उनकी बहू बेटे रहते हैं वहीं उनकी खेती किसानी है वही उनके निवास बना हुआ है लेकिन अतरसुया गांव में प्रधानी लड़ने की नियत से अतरसुया गांव में भी ओंकार सिंह और विद्या देवी का नाम परिवार रजिस्टर में दर्ज कर दिया गया है जबकि ओंकार सिंह और विद्या देवी के पूर्वजों का नाम और पुत्रों का नाम बकोड़ा गांव के परिवार रजिस्टर मे पूर्व से दर्ज है पूर्वजों का परिवार रजिस्टर बकोड़ा गांव में होने के बाद अतर सुईया में परिवार रजिस्टर नया बना दिया गया है परिवार रजिस्टर में नए पन्ने में नया नाम दर्ज करके अतर सुईया गांव से ओंकार सिंह को लाभ देने का प्रयास पंचायत सचिव द्वारा किया गया है जो कानूनी रूप से गलत है पूर्व से जहां परिवार का नाम दर्ज था पूर्वजों का जहां जिस रजिस्टर में नाम दर्ज था वही परिवार रजिस्टर की नकल दी जा सकती है लेकिन पंचायत सचिव ने मनमानी कर पड़ोसी गांव में नाम दर्ज करके नकल दे दी है बताया जाता है कि ओंकार सिंह का रिश्तेदार पंचायत सचिव है जिसने रिश्तेदार को लाभ देने का प्रयास किया है उस समय पंचायत सचिव ने नियम कायदे की धज्जियां उड़ाते हुए गलत तरीके से अतर सुईया गांव में ओंकार सिंह और उनकी पत्नी का परिवार रजिस्टर की नकल बना दिया है मामले को लेकर के ग्राम प्रधान ने मुख्य विकास अधिकारी कौशांबी से शिकायत कर फर्जी तरीके से परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज करने वाले पंचायत सचिव को निलंबित करने उस पर मुकदमा दर्ज करने और फर्जी नाम को निरस्त करने की मांग की है
[08/10, 9:41 pm] Shashi Bhushan Singh Kaushambi: *पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की गई*
08.10.2025 को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की गई। इस दौरान आमजन की शिकायतों समस्याओं को सुना गया एवं उनकी शिकायतों समस्याओं के त्वरित विधिवत एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।जनसुनवाई में आए नागरिकों को यह आश्वासन दिया गया कि उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। जनसुनवाई के माध्यम से पुलिस अधीक्षक ने आमजन की समस्याओं को समझा और उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्यवाही हेतु दिशा निर्देश दिए।
[08/10, 9:43 pm] +91 90050 12271: *संकल्प से समृद्धि कार्यक्रम के अंतर्गत नगर अध्यक्ष व सदस्यों के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन*
*भरवारी कौशांबी* नगर पालिका परिषद भरवारी के सभागार में बुधवार को विकसित उत्तर प्रदेश समर्थ उत्तर प्रदेश के अंतर्गत संकल्प से समृद्धि तक कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम के माध्यम से नगर को समृद्ध बनाने के उद्देश्य से लोगों से उनके विचार साझा किए गए मुख्यमंत्री द्वारा विकसित उत्तर प्रदेश 2047 समृद्धि का शताब्दी पर्व महाभियान के सम्बन्ध में प्रदेश के समस्त नगर निगमों के महापौर एवं पार्षदों,नगर पालिका व नगर पंचायतों के अध्यक्षों व सदस्यों के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को नगर पालिका परिषद भरवारी कार्यालय के सभागार में किया गया। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष श्रीमती कविता पासी अधिशासी अधिकारी राम सिंह लेखा लिपिक बबलू गौतम जिला कार्यक्रम प्रबंधक राजन कुमार चौबे, वार्डों के वर्तमान एवं निवर्तमान सभासद गण एवं जनप्रतिनिधि गणों सहित नागरिक गण उपस्थित रहे।
यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसका मुख्य फोकस सामाजिक-आर्थिक आत्मनिर्भरता, स्थानीय उद्योगों को सशक्त करना और नागरिक सहभागिता बढ़ाना है।अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को आत्मनिर्भरता के संकल्प से जोड़ना और ‘हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी’ की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है। ‘वोकल फॉर लोकल’ के माध्यम से स्थानीय उत्पादों, कारीगरों, स्ट्रीट वेंडरों, लघु उद्योगों और स्टार्टअप्स को बढ़ावा दिया जाएगा।इस अभियान का औपचारिक शुभारंभ 25 सितंबर को पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर हुआ था। इसके लिए प्रदेश, जिलों और मंडलों में अभियान समितियों का गठन किया गया है। वर्तमान में बूथ स्तर पर ‘स्वदेशी संकल्प अभियान’ और संकल्प-पत्र भरवाने का कार्य प्रगति पर है। आगामी कार्यक्रमों में वक्ता कार्यशाला का आयोजन भी शामिल है।
अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 3 से 15 अक्टूबर तक जिला स्तरीय प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अभियान को मीडिया में लॉन्च किया जाएगा। 9 से 18 अक्टूबर तक सभी प्रशासनिक जिलों में स्वदेशी मेला, आत्मनिर्भर भारत संकल्प रथ यात्रा, पदयात्रा और घर-घर स्टिकर वितरण का आयोजन होगा। 16 से 30 अक्टूबर तक महिला एवं युवा सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे, जिनमें स्थानीय समूहों को जोड़कर सशक्तिकरण और सरकारी योजनाओं का प्रसार किया जाएगा। 1 से 15 नवंबर तक व्यापारी, लघु उद्योगी एवं प्रोफेशनल सम्मेलन होंगे, जो छोटे व्यवसायों और उद्योगों को प्रोत्साहन देंगे। इसके अतिरिक्त, 1 से 30 नवंबर तक युवाओं को रचनात्मक सहभागिता के लिए प्रेरित करने हेतु स्वदेशी रील्स प्रतियोगिता और स्वदेशी भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
[08/10, 9:44 pm] Shashi Bhushan Singh Kaushambi: *परेड की सलामी के बाद सीओ ने किया पुलिसकर्मियों एवं प्रशिक्षु आरक्षियों के टर्नआउट का अवलोकन*
*कौशांबी* क्षेत्राधिकारी लाइन जनेश्वर प्रसाद पाण्डेय द्वारा 8 अक्तुबर को पुलिस लाइन कौशाम्बी में बुधवार की परेड की सलामी ली गई। इस अवसर पर टोलीवार परेड का निरीक्षण कर परेड में उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों एवं प्रशिक्षु आरक्षियों के टर्नआउट का अवलोकन किया। परेड के दौरान पुलिसकर्मियों एवं प्रशिक्षु आरक्षियों को दौड़, पीटी अभ्यास एवं टोलीवार ड्रिल कराई गई।परेड उपरांत सीओ द्वारा पुलिस लाइन स्थित आरटीसी बैरकों, प्रशिक्षण कक्ष,विभिन्न शाखाओं, डीसीआर, शस्त्रागार, डायल-112 कार्यालय, परिवहन शाखा, प्रतिसार निरीक्षक कार्यालय, पुलिस बैरकों आदि का निरीक्षण किया गया तथा साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
[08/10, 9:46 pm] Shashi Bhushan Singh Kaushambi: *थाना मंझनपुर पुलिस टीम ने वारण्टी अभियुक्त किया गिरफ्तार*
*कौशांबी* पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना मंझनपुर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 52/2015 धारा 135 विद्युत अधिनियम थाना मंझनपुर से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त राजा तिरफला पुत्र वकील तिरफला निवासी ग्राम ऊनौं थाना मंझनपुर को गिरफ्तार किया गया विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेजा हैं।
[08/10, 9:48 pm] Shashi Bhushan Singh Kaushambi: *थाना कोखराज पुलिस ने वारण्टी अभियुक्त किया गिरफ्तार*
*कौशांबी* पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोखराज पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 143/13 धारा 323/325/504/308 भादवि थाना कोखराज से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त सोहन लाल पुत्र लल्लू निवासी सहजादपुर थाना कोखराज को गिरफ्तार किया गया विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेजा हैं।
[08/10, 9:49 pm] Shashi Bhushan Singh Kaushambi: *मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 अंतर्गत विशेष जागरूकता अभियान*
*कौशाम्बी* पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के निर्देशन में जनपद कौशाम्बी के समस्त थानों की महिला बीट कर्मियों एण्टीरोमियों पुलिस टीमों द्वारा मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत विशेष जागरूकता अभियान संचालित किया गया इस अवसर पर समस्त थानो की एंटी रोमियो टीम एवं शक्ति दीदी दल द्वारा बाजारों, कस्बों, गांव, मंदिरों, स्कूलों एवं पंचायत भवनों में चौपाल लगाकर भ्रमण कर बालिकाओं एवं महिलाओं को साइबर अपराध से सुरक्षा, महिला सम्मान, नारी स्वावलंबन एवं शासन की योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।जागरूकता अभियान में थाना कोखराज के पंचायत भवन मखदुमपुर में थाना कड़ाधाम के ग्राम फरीदगंज में थाना चरवा के ग्राम पंचायत हरदुआ खास व ग्राम धमसेड़ा में थाना महेवाघाट के पंचायत भवन कुम्हियावा में थाना सैनी के भगवती प्रसाद महाविद्यालय सिराथू में थाना मोहब्बतपुर पइंसा के श्रीमती शीला देवी इंटर कॉलेज उदहिन में थाना संदीपनघाट के नारायण स्वरूप इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंस कॉलेज तेहरमील काजीपुर में थाना कौशाम्बी के शिशु मंदिर इंटर कालेज बिजिया में थाना सराय अकिल के उच्च प्रा0 विद्यालय उस्मानपुर बिगहरा में थाना करारी के ग्राम पंचायत ज़मदुआ व UPS पब्लिक स्कूल करारी में महिला थाना द्वारा मातृभूमि इंटर कॉलेज शमशाबाद में थाना पिपरी के ग्राम पंचायत भवन पेरई में थाना कड़ाधाम के शीतला माता मंदिर में व थाने पर आई उच्च प्राथमिक विद्यालय देवीगंज कड़ाधाम की बालिकाओं अध्यापकों के बीच कार्यक्रम आयोजित किया गया थाना मंझनपुर के दुर्गा देवी इंटर कालेज ओसा चौराहा में मंझनपुर चौराहा में कोडर व जिला अस्पताल मंझनपुर में मिशन शक्ति का कार्यक्रम आयोजित किया गया
मिशन शक्ति नारी सुरक्षा व सम्मान नारी स्वावलंबन महिला सहायता केंद्र एवं महिला हेल्पडेस्क की जानकारी बालिकाओं व महिलाओं के लिए उपलब्ध हेल्पलाइन नंबर 112 (आपातकालीन सेवा), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 1090 (वीमेन पावर लाइन), 102 (स्वास्थ्य सेवा), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 1930 (साइबर अपराध), 181 (महिला हेल्पलाइन) आदि की जानकारी दी गई
[08/10, 9:53 pm] Shashi Bhushan Singh Kaushambi: *मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत छात्रा नैन्सी बनीं एक दिन की बीडीओ*
*कौशांबी* मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत बालिकाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल के तहत् नेवादा विकास खण्ड के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय,दाहिया मिश्रपुर की कक्षा आठ की मेधावी छात्रा नैन्सी को एक दिन के लिए खंड विकास अधिकारी (बी.डी.ओ.) का पद सौंपा गया नैन्सी ने ब्लॉक कार्यालय का बारीकी से निरीक्षण किया, लेखा-जोखा और दस्तावेजों की जांच की तथा समूह सखियों, ग्राम सचिवों के साथ बैठक कर गांवों की समस्याओं को सुना और उनका त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। यह आयोजन बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता जागृत करने और प्रशासनिक प्रक्रियाओं से परिचित कराने का शानदार माध्यम साबित हुआ।बैठक में नैन्सी ने गांवों में सफाई, सड़कों की मरम्मत, सामुदायिक शौचालयों की स्वच्छता और ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का पूर्ण लाभ सुनिश्चित कराने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता और बुनियादी सुविधाओं का अभाव विकास की बाधा है, इसलिए सभी जिम्मेदार अधिकारी, इन मुद्दों पर तत्काल कार्यवाही करें। इस दौरान इंचार्ज वार्डन सारधा तिवारी और कंप्यूटर शिक्षिका सीमा सिंह भी उपस्थित रहीं, जिन्होंने नैन्सी का उत्साहवर्धन किया।बैठक में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना और निराश्रित पेंशन योजना के लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई तथा इन योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने पर बल दिया सहायक विकास अधिकारी नीरज मिश्रा ने ग्राम पंचायतों में सफाई कर्मियों द्वारा कराए जाने वाले कार्यों, स्वच्छ शौचालयों, सामुदायिक शौचालयों, मॉडल ग्राम शौचालयों के निर्माण, ग्राम निधि से किए जाने वाले विकास कार्यों, पंचायत भवन के संचालन के लिए पंचायत सहायकों की नियुक्ति तथा जन्म-मृत्यु पंजीकरण जैसे महत्वपूर्ण कार्यों की जानकारी साझा की।मौजूदा खंड विकास अधिकारी संजय गुप्ता ने नैन्सी को बी.डी.ओ.पद की जिम्मेदारियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा, “नैन्सी जैसी बेटियां हमारा भविष्य हैं। मिशन शक्ति जैसी योजनाएं, उन्हें सशक्त बनाकर समाज को मजबूत कर रही हैं।” नैन्सी ने निरीक्षण के दौरान ब्लॉक के सभी कक्षों का दौरा किया, लेखा-जोखा की जांच की और कागजातों के रखरखाव पर सुझाव दिए यह आयोजन, न केवल नैन्सी के लिए अविस्मरणीय अनुभव रहा, बल्कि क्षेत्र की अन्य बालिकाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन गया। मिशन शक्ति के तहत ऐसी पहलों से बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ रहा है और वे प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़कर समाज सेवा की दिशा में सोचने लगी हैं। स्थानीय लोगों ने इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान से जोड़ते हुए कहा कि इससे ग्रामीण स्तर पर जागरूकता फैलेगी।
[08/10, 9:56 pm] Shashi Bhushan Singh Kaushambi: *बम्हरौली में विराट इनामी दंगल का गुरुवार वा शुक्रवार को आयोजित*
*कौशांबी* सिराथू तहसील क्षेत्र के बम्हरौली गांव में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी करवा चौथ के अवसर पर ग्राम पंचायत बम्हरौली में विराट इनामी दंगल व मेला का आयोजन किया गया है जिसमे गुरुवार वा शुक्रवार को दो दिवसीय दंगल के आयोजन में कई जिलों के पहलवान दंगल मैदान में अपने बल का प्रदर्शन दिखाएंगे दिल्ली बनारस अलीगढ चित्रकूट महोबा वा पंजाब के पहलवान इस दंगल मैदान में पहुंचकर कुश्ती का प्रदर्शन करते हैं जिसे देखने के लिए इलाके के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ती है दंगल मैदान में बेहतर प्रदर्शन करने वाले और विजई पहलवानों को पुरस्कार देकर उनका हौसला भी कमेटी के लोगों द्वारा बढ़ाया जाता है

More Stories
पूर्णिया बिहार3मार्च26* होली के अवसर पर पूर्णिया पुलिस की मुस्तैदी : फ्लैग मार्च जारी, शांति और सौहार्द बनाए रखने का प्रयास
कौशाम्बी 3 मार्च 26*संदिग्ध परिस्थितियों में 75 वर्षीय वृद्ध महिला ने लगाई फांसी पुलिस जांच में जुटी*
उन्नाव 3 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर उन्नाव की कुछ महत्वपूर्ण खबरें