June 28, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी5अक्टूबर24*जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में शिक्षण सम्बन्धी प्रतियोगिता का आयोजन*

कौशाम्बी5अक्टूबर24*जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में शिक्षण सम्बन्धी प्रतियोगिता का आयोजन*

कौशाम्बी5अक्टूबर24*जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में शिक्षण सम्बन्धी प्रतियोगिता का आयोजन*

*कौशाम्बी* पंचम राज्य स्तरीय कला, क्राफ्ट एवं पपेट्री के माध्यम से 5 अक्टूबर को शिक्षण सम्बन्धी प्रतियोगिता का आयोजन सुश्री निधि शुक्ला उप शिक्षा निदेशक प्राचार्य के नेतृत्व में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मंझनपुर के सभागार में हुआ ।इस प्रतियोगिता का उदघाटन डायट प्राचार्य सुश्री निधि शुक्ला के द्वारा किया गया नोडल राजेंद्र कुमार भारतीय कला प्रवक्ता ने अवगत कराया कि इस प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल मे बी डी मिश्रा सुश्री सबनम सिद्दीकी दिनेश कुमार यादव कौशलेंद्र मिश्रा देवेश कुमार यादव प्रमोद कुमार सेठ के द्वारा प्राथमिक स्तर भाषा में महवश फतीम प्राथमिक विद्यालय तारापुर नेवादा गणित विषय में अजय कुमार सिंह प्राथमिक विद्यालय गरौली सरसवा,उच्च प्राथमिक स्तर विज्ञान विषय फिरदौस फातिमा उच्च प्राथमिक विद्यालय कसिया प्रथम मूरतगंज सामाजिक विज्ञान में नायाब अंजुम उच्च प्राथमिक विद्यालय करारी मंझनपुर ,गणित विषय में श्वेता शर्मा कंपोजिट विद्यालय उमरछा मूरतगंज प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य डायट कौशाम्बी ने सभी विजेता को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी कला, क्राफ्ट एवं पपेट्री के माध्यम से शिक्षण कार्य को प्रभावशाली बना सकते हैं। इसका शिक्षण में अधिक से अधिक प्रयोग करने से छात्रों को मूर्त रूप सिखाया जा सकता है। इस प्रतियोगिता के संयोजक राजेन्द्र कुमार भारतीय रहे। इस अवसर पर धीरज कुमार,नारेंद्र कुमार शबीह मुस्तफा सुरेश चंद्र मिश्र, देवेंद्र कुमार मिश्र संदीप तिवारी सहित समस्त प्रवक्तागण एवं प्रतिभागी उपस्थित रहें *

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.