July 5, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी4जुलाई25*महिला कल्याण विभाग द्वारा किया गया कन्या जन्मोत्सव का आयोजन*

कौशाम्बी4जुलाई25*महिला कल्याण विभाग द्वारा किया गया कन्या जन्मोत्सव का आयोजन*

कौशाम्बी4जुलाई25*महिला कल्याण विभाग द्वारा किया गया कन्या जन्मोत्सव का आयोजन*

*बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अन्तर्गत बाल विवाह, बाल श्रम एवं कन्या भ्रूण हत्या पर किया गया जागरूक*

*कौशाम्बी।* महिला कल्याण विभाग द्वारा बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ योजना अन्तर्गत सोशल सेक्टर के समस्त विभागों द्वारा विकास खण्ड कड़ा में कैम्प का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सदस्य उ0 प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती प्रतिभा कुशवाहा द्वारा दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारम्भ किया गया।सदस्य द्वारा बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ महिला शसक्तीकरण, मिशन शक्ति, बाल विवाह, बाल श्रम आदि पर विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान करते हुये उपस्थित महिलाओं को अपने कार्य क्षेत्र में आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया सदस्य द्वारा निराश्रित महिला पेंशन के 10 लाभार्थी, वृद्धा पेंशन 10 लाभार्थी, कन्या सुमंगला योजना 10 लाभार्थी तथा दिव्यांगजन पेंशन के 10 लाभार्थियो को प्रमाण पत्र, एवं फ्रूट जूस के पैकेट का वितरण किया गया। अपने कार्यक्षेत्र में अग्रणी रहने वाली, उत्कृष्ट कार्य करने वाली 05 आशा बहुंओ एवं 05 आंगनबाडी़ कार्यकत्रियों को प्रमाण पत्र एवं उपहार प्रदान किया गया। महिला कल्याण विभाग द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कड़ा में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कड़ा में जन्म लेने वाली 10 बालिकाओं को मा0 सदस्या द्वारा प्रशस्ति पत्र, कपड़ें, बेबी किट, ड्राई फ्रूट, गमला एवं पौंधे प्रदान कर उन बालिकाओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुये बालिकाओं के माता-पिता को बधाई दी गयी। तथा समस्त बालिकाओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना से जोड़े जाने हेतु प्रेरित किया गया। बाल विवाह रोकने एवं बाल विवाह ना करने हेतु तथा लोगो को जागरूक किये जाने हेतु बाल विवाह शपथ दिलायी गयी। जिला प्रोबेशन अधिकारी श्रीमती मंतशा द्वारा महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्पांसरशिप योजना की जानकारी प्रदान कर आम जन मानस को जागरूक कर अधिक से अधिक आवेदन कराये जाने हेतु जागरूक किया गया। जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, अल्पसंख्यक विभाग के कर्मचारी तथा सदस्य बाल कल्याण समिति द्वारा अपनी-अपनी विभागीय योजनाओं सहित बाल विवाह, बाल श्रम एवं कन्या भ्रूण हत्या पर विस्तृत जानकारी प्रदान कर उपस्थित जनमानस को जागरूक किया गया। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी कड़ा, अधिशाषी अधिकारी, संरक्षण अधिकारी डी0पी0एम0 कड़ा, यूनिसेफ, प्रभारी जन शिक्षण एवं प्रसार समिति तथा महिला कल्याण विभाग के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

Taza Khabar

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.