कौशाम्बी31जनवरी24*यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर कौशाम्बी की खास खबरें
[31/01, 7:21 pm] +91 99191 96696: *किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म के आरोपी को कोर्ट ने सुनाई 20साल की सजा*
*5 हजार का लगाया अर्थदंड*
*कौशाम्बी।* जिले में किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म करने के आरोपी युवक को विशेष न्यायाधीश की कोर्ट ने 20 साल की सजा सुनाई है,कोर्ट ने आरोपी पर 5 हजार का अर्थदंड भी लग्या है।कोर्ट ने अर्थदंड न अदा करने पर 03 माह के अतिरिक्त कारावास की सजा की सुनाई है।
करारी थाना क्षेत्र में किशोर को टी0वी0 देखने के बहाने अपने घर ले जाने तथा दरवाजा बन्द कर दुष्कर्म किए जाने का थाना करारी पर मु0अ0सं0 87/20 धारा 377 भादवि व 6 पॉक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया था।
जिसके अभियुक्त को 31.01.2024 को न्यायालय बाल न्यायालय/विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट जनपद कौशाम्बी द्वारा शासन की प्राथमिकता के आधार पर गम्भीर एवं जघन्य अपराधों में पैरवी कर अभियुक्तों को सजा दिलाने के क्रम में एसपी के निर्देशन में मानिटरिंग सेल के माध्यम से प्रभावी पैरवी कराते हुए अभियुक्त को 20 वर्ष कठोर कारावास तथा 5000/- रू0 के अर्थ दण्ड से दण्डित किया गया। अर्थ दण्ड न अदा करने पर 03 माह के अतिरिक्त कारावास की सजा सुनायी गयी।
[31/01, 7:35 pm] +91 96216 39625: *महल सरीखा घर काली स्कार्पियो खोल सकती है नगर पंचायत में भ्रष्टाचार की पोल*
*ठेकेदार चिल्ला चिल्ला कर कहते है आफ लाइन के खेल मे हम लोगो का हाथ खाली रहता है एक नया खेल जेम के जरिए खेला जाता है*
*कौशाम्बी।**नगर पंचायत पूरब पश्चिमशरीरा में भ्रष्टाचार ने तेजी से जड़ जमा ली है। विकास योजनाओं में जमकर धांधली हो रही है। जमीनी हकीकत में विकास योजनाएं दिखाई नहीं पड़ रही है। चेयरमैन के भाई के हाथ क्या कुबेर का खजाना लग गया है जो दिन दूना रात चौगुना बढ़ रहे हैं। चुनाव के एक वर्ष पूरे नही हुए है महल सरीखे घर का निर्माण कार्य में तेजी आ गयी। इसके साथ ही बेशकीमती स्कार्पियो का खरीदना आम लोगो मे चर्चा का विषय बना हुआ है।चर्चा यहां तक है कि नगर मे होने वाले निर्माण का 90 प्रतिशत ठेका भी साहबजादे के हाथ मे है।
अध्यक्ष के भाई पेटी ठेकेदार बन गए हैं। मजबूर ठेकेदार केवल जीएसटी से संतोष कर अपना काम नगर पंचायत के जिम्मेदार के हवाले कर देते हैं। ठेकेदार चिल्ला – चिल्ला कर कहते हैं आफ लाइन के खेल मे हम लोगो का हाथ खाली रहता है। एक नया खेल जेम के जरिए खेला जाता है जिसमे एकाधिकार किसी एक फर्म का है। नगर मे जो भी कार्य हो रहा है मानक और गुणवत्ता से कोसो दूर रहता है। अवर अभियंता नगर पंचायत की तरफ से लूट की छूट है कभी नगर पंचायत मे देखे नही जाते हैं। कमीशनखोरी के चक्कर मे कभी किसी कार्य को गुणवत्ता विहीन का चार्ज लगा कर नही रोका गया। इससे साफ है कि अवर अभियंता की नजर मे नगर पंचायत मे भ्र्ष्टाचार का राम राज्य है।
इन सभी दृश्य की काली छटा से किसी एक की छटा चमचमा रही है। साइकिल से मोटर साइकिल की रफ्तार बढती हुई बोलेरो और अब दौडती काली स्कार्पियो कहानी कुछ और बंया कर रही है। यदि इसकी जांच जिम्मेदारी के साथ की गयी तो आमदनी के श्रोत बता पाना मुश्किल ही नही न मुमकिन है। एक बडा भ्रष्टाचार खुलेगा जिसमे कुछ ठेकेदारों की भी पेंच फंस सकता है।
More Stories
कर्नाटका15अक्टूबर25*अलेमारी संघर्ष के लिए प्रारंभिक विजय
Karnataka15October25🌹🌹✊🏽✊🏽 Initial Victory for the Alemari Struggle ✊🏽✊🏽🌹🌹
सहारनपुर15अक्टूबर25*मिशन शक्ति एण्टी रोमियो टीम का सराहनीय कार्य…