कौशाम्बी31जनवरी24*बेटी की विदाई के दिन डोली की जगह उठ गई पिता की अर्थी*
*कौशाम्बी।* चरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत चरवा के पूरे अयोध्या गांव के ओम सिंह पुत्र स्व शियाम्बर लाल कानपुर शहर में उत्तर प्रदेश पुलिस में कार्यरत थे। जिनकी उम्र करीब 48 वर्ष है इनके चार बच्चे हैं एक बेटा और तीन बेटियां बड़ी बेटी पूजा की 30 जनवरी को कानपुर में ही शादी थी और 31 को बिदाई लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था जिस बेटी को खुशी खुशी बिदा करने के सपने हर पिता देखते हैं उसी बेटी की बिदाई के दिन ही पिता ओम सिंह की ब्रेंहहेमरेज से हॉस्पिटल में मौत हो गई। उधर कानपुर में बेटी की बिदाई तो परिजनों ने कर दी लेकिन इधर पिता की अर्थी उठ गई।
बता दें कि ओम सिंह के ब्रेन का ऑपरेशन हुआ था और वह पिछले सात दिन से हॉस्पिटल में एडमिट थे बीती रात अचानक ब्रेन हेमरेज की वजह से उनकी मौत हो गई और उसी रात बेटी की शादी भी थी पिता की मौत होते ही परिवार में कोहराम मच गया है।
More Stories
बांदा23सितंबर26* महाराजा श्री गणेशाय नवयुवक समाज ने किया विशाल कन्या भोज और भंडारे का आयोजन*
सहारनपुर 23 सितंबर 26*सहारनपुर से एक बड़ी राहत भरी खबर है
नई दिल्ली २३ सितंबर २६*बंगाल की खाड़ी के गहन अवदाब से यूपी में ऑरेंज अलर्ट, 25-26 सितंबर को पूर्वी प्रदेश में बहुत भारी बारिश की चेतावनी