कौशाम्बी30सितम्बर25*शरीफा का फल तोड़ने के चक्कर में कुआं में गिरा युवक*
*कौशांबी।**पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के जनका गांव के बाहर ट्यूबवेल के बाहर बारजा के नीचे रुककर बारिश रुकने का इंतजार कर रहा युवक शरीफा के पेड़ से शरीफा का फल तोड़ने लगा इसी बीच वह कुएं में गिर गया है। जानकारी मिलते ही मौके पर भीड़ लग गई। मामले की सूचना थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई मौके पर थाना पुलिस, एसडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची युवक को बाहर निकलने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन काफी प्रयास के बाद युवक को कुएं से बाहर नहीं निकाला जा सका है। बताया जाता है कि कुएं में जहरीली गैस बनी हुई है।
जानकारी के मुताबिक सैनी कोतवाली क्षेत्र के रूप नारायण का पुरवा निवासी शिवबरन उम्र 28 वर्ष पुत्र शिव शंकर अपनी भाभी मनीषा को लेकर चायल चौकी क्षेत्र के मीरपुर गांव दवा लेने गया था जहां से वापस लौटते समय बारिश होने लगी जिस पर वह अपनी भाभी को लेकर के जनका गांव के बाहर ट्यूबवेल के नीचे रुक गया लेकिन शरीफा फल का पेड़ देखकर के वह शरीफा का फल तोड़ने लगा और फल तोड़ने के चक्कर में वह कुएं में गिर गया है। मामले की जानकारी मिलते ही उसके परिवार रिश्तेदार के लोग भी मौके पर पहुंच गए हैं। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लगी हुई है। कुएं से निकालने का प्रयास शुरू है।

More Stories
भागलपुर 12मार्च 26*मंजूषा महोत्सव में तसर सिल्क पर सजी मंजूषा कला, फैशन शो में दिखी सुंदर नारी और भागलपुर की सांस्कृतिक छटा*
नई दिल्ली १२ मार्च २६ * सुप्रीम कोर्ट ने कल, मार्च 11 को एक ऐतिहासिक फ़ैसले में OBC के non-creamy layer (NCL) के मामले में बड़ा बदलाव कर दिया है…!!
पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ१२ मार्च २६ * थाना आलमबाग पुलिस टीम द्वारा यात्री का गुम हुआ बैग 01 घण्टे के अन्दर बरामद कर महिला को सुपुर्द ।