कौशाम्बी30सितम्बर25*दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर डीएम एसपी ने किया मूरतगंज तालाब का निरीक्षण*
*हर्रायपुर कौशाम्बी* शारदीय नवरात्रि के समापन व दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने हेतु मंगलवार को जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी व पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने भरवारी नगर पालिका परिषद अंतर्गत मूरतगंज पक्का तालाब का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने तालाब की गहराई,साफ-सफाई, सुरक्षा इंतज़ाम और भीड़-भाड़ नियंत्रण की व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा। अधिकारियों ने कहा कि विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है, इसके लिए पर्याप्त पुलिस बल, पीएसी और गोताखोरों की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी यातायात व श्रद्धालुओं की सुविधा पर निर्देश दिए कि विसर्जन स्थल पर आने-जाने वाले मार्गों को सुगम बनाया जाए। यातायात व्यवस्था दुरुस्त हो ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। साथ ही उन्होंने साफ-सफाई और पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान देने की बात कही अधिकारियों ने अपील की है कि विसर्जन के दौरान सभी श्रद्धालु प्रशासन का सहयोग करें
More Stories
मथुरा 31 अक्टूबर 26*थाना बलदेव पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को अवैध (गाँजा) सहित किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 31 अक्टूबर 26*थाना बलदेव पुलिस द्वारा ग्राम भरतिया में हुई हिंसक झड़प,
बांदा 31अक्टूबर 26* पिता को जान से मारने वाले अभियुक्त पुत्र को किया गया गिरफ्तार