February 12, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी30मई24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की खास खबरें

कौशाम्बी30मई24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की खास खबरें

कौशाम्बी30मई24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की खास खबरें

[30/05, 8:12 pm] +91 98391 01290: *बैंक से रुपया निकालकर ई रिक्शा से घर जा रही महिला से सरेराह बाइक सवार बदमाशो ने गहने नगदी लूटे*

*कौशाम्बी* मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र में बेखौफ बाइकर्स लुटेरों ने दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया है बाइकर्स लुटेरों ने मंझनपुर बैंक से रुपया निकालकर ई रिक्शा से घर जा रही महिला से सरेराह महिला के पहने हुए गहने और नगदी लगभग 50 हजार रुपए लूट लिया है,लूट की घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और जांच में जुट गयी है।

जानकारी के मुताबिक मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के कैनी गांव की सरला देवी पत्नी श्रवण कुमार श्रीवास्तव बैंक से रुपए निकालने मंझनपुर बैंक आई हुई थी,बैंक से रुपया निकालकर वह ई रिक्शा से अपने गांव कैनी जा रही थी,जैसे ही वह कैनी गांव के पास पहुंची बाइक सवार बदमाश आए और उसके कान में पहने हुए गहने को नोच लिया और उसका रुपए से भरा थैला लेकर फरार हो गए।

महिला के शोर मचाने पर भीड़ एकत्रित हो गई और पुलिस को इसकी सूचना दी गई,घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और जांच में जुट गई है।घटना की सूचना पर एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए

[30/05, 8:20 pm] +91 98391 01290: *अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) श्री अरूण कुमार गोंड ने लू (हीट स्ट्रोक) से बचाव के लिए एडवाइजरी की जारी*

*कौशाम्बी* अपर जिला अधिकारी ने कहा कि लू कब लगती है और इससे कैसे बचा जा सकता है उन्होंने बताया कि गर्मी में शरीर के द्रव्य बॉडी फ्ल्यूड सूखने लगते हैं। शरीर में पानी, नमक की कमी होने पर लू लगने का खतरा ज्यादा रहता हैं। शराब की लत, हृदय रोग, पुरानी बीमारी, मोटापा, पार्किंसस रोग, अधिक उम्र, अनियंत्रित मधुमेह वाले व्यक्तियों को लू से विशेष बचाव करने की जरूरत हैं। इसके अलावा डॉययूरेटिक, एंटीस्टिमिनक, मानसिक रोग की औषधि का उपयोग करने वाले व्यक्ति भी लू से सवाधान रहें। उन्होंने कहा कि लू के लक्षण गर्म, लाल, शुष्क त्वचा का होना, पसीना न आना, तेज पल्स होना, उल्टे श्वास गति में तेजी, व्यवहार में परिवर्तन, भ्रम की स्थिति, सिरदर्द, मिचली, थकान और कमजोरी का होना या चक्कर आना, मूत्र न होना अथवा इसमें कमी आदि मुख्य लक्षण हैं। इन लक्षणों के चलते मनुष्यों के शरीर के उच्च तापमान से आंतरिक अंगों, विशेष रूप से मस्तिष्क को नुकसान पहुंचता है। इससे शरीर में उच्च रक्तचाप उत्पन्न हो जाता है।

जनपद में हीटवेव (लू) के प्रति जोखिम (कमजोर वर्ग एवं क्षेत्र की पहचान करना है 05 वर्ष से कम आयु के बच्चे व 65 वर्ष से ज्यादा के व्यक्तिगर्भवती महिलायें।ऐसे व्यक्ति जो कि सैन्य, कृषि, निर्माण और औद्योगिक व्यवसाय में श्रमिक, मजदूर, खिलाड़ी आदि हों शारीरिक तौर पर कमजोर व्यक्ति एवं मोटापे से ग्रस्त व्यक्ति।त्वचा संबन्धित रोग जैसेः-सोरायसिस, पायोडर्मा आदि से प्रभावित व्यक्ति पर्यावरण बदलने के कारण गर्मी के अनुकूलनता का अभाव सोने का अभाव हो तो उन्हें लू का खतरा अधिक रहता है

*गर्म हवाएं/लू की स्थिति में क्या करें और क्या न करें*

कौशाम्बी अपर जिला अधिकारी ने कहा कि सभी को चाहिए कि रेडियो सुनिए, टीवी देखिए, स्थानीय मौसम समाचार के लिए समाचार पत्र पढ़ें।पर्याप्त पानी पियें-भले ही प्यास न लगे।खुद को हाइड्रेटेड रखने के लिए ओआरएस (ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन), लस्सी, तोरानी (चावल का पानी), नींबू का पानी, छाछ आदि जैसे घरेलू पेय का इस्तेमाल करें।हल्के वजन, हल्के रंग के, ढीले, सूती कपड़े पहनें।अपना सिर ढकेंः कपड़े, टोपी या छतरी का उपयोग करें हॉंथों को साबुन और पानी से बार-बार धोएं।अनावश्यक घर से बाहर प्रात-11 से सांयकाल-4.00 बजे तक न निकले बहुत ही आवश्यक होने पर चेहरे व सिर को ढककर ही निकले।

*नियोक्ता और श्रमिक क्या करे*

कौशाम्बी अपर जिला अधिकारी ने कहा कि नियोक्ता और श्रमिक कार्य स्थल के पास ठंडा पेयजल उपलब्ध कराएं कार्यकर्ताओं को सीधे धूप से बचने को कहें।अति पारिश्रमिक वाले कार्योंर् को दिन के ठन्डे समय मे निर्धारित करें।बाहरी गतिविधियों के लिए ब्रेक की आवृत्ति में वृद्धि करें गर्भवती श्रमिकों और श्रमिकों, जिन्हें चिकित्सा देख-भाल की अचानक जरुरत हो सकती हो, उनका अतिरिक्त ध्यान दिया जाना चाहिए।

*वृद्ध एवं कमजोर व्यक्तियों के लिये क्या करे*

कौशाम्बी अपर जिला अधिकारी ने कहा कि तेज गर्मी, खासतौर से जब वे अकेले हों, तो कम से कम दिन में दो बार उनकी जांच करें ध्यान रहे कि उनके पास फोन हो।यदि वे गर्मी से बैचेनी महसूस कर रहे हों तो उन्हें ठंडक देने का प्रयास करें।उनके शरीर को गीला रखें, उन्हें नहलाएं अथवा उनकी गर्दन तथा बगलों में गीला तौलिया रखें।उन्हें अपने पास हमेशा पानी की बोतल रखने के लिए कहें।

*शिशुओं के लिये क्या करे*

कौशाम्बी अपर जिलाधिकारी ने कहा कि शिशुओं को पर्याप्त मात्रा में पानी पिलाएं।शिशुओं में गर्मी की वजह से होने वाली बीमारियों का पता लगाना सीखें।यदि बच्चों के पेशाब का रंग गहरा है तो इसका मतलब है कि वह डिहाईड्रेशन (पानी की कमी) का शिकार हैं।बच्चों को बिना देखरेख खड़ी गाड़ी में छोड़ कर न जाएं, वाहन जल्दी गर्म होकर खतरनाक तापमान पैदा कर सकते हैं।

*पशुओ के लिए क्या करे*

कौशाम्बी अपर जिला अधिकारी ने कहा कि जहां तक संभव हो, तेज गर्मी के दौरान उन्हें घर के भीतर रखें यदि उन्हें घर के भीतर रखा जाना संभव न हो तो उन्हें किसी छायादार स्थान में रखें, जहां वे आराम कर सकें। ध्यान रखें कि जहां उन्हें रखा गया हो वहां दिनभर छाया रहें।जानवरों को किसी बंद में न रखें, क्योंकि गर्म मौसम में इन्हें जल्दी गर्मी लगने लगती है ध्यान रखें कि आपके जानवर पूरी तरह साफ हों, उन्हें ताजा पीने का पानी दें, पानी को धूप में न रखें। दिन के समय उनके पानी में बर्फ के टुकड़े डालें पीने के पानी के दो बाउल रखें ताकि एक में पानी खत्म होने पर दूसरे से वे पानी पी सकें अपने पालतू जानवर का खाना धूप में न रखें।किसी भी स्थिति में जानवर को वाहन में न छोडे़।

*लू से अन्य सावधानियाँ बरते*

कौशाम्बी अपर जिला अधिकारी ने कहा की लू से बचाव के लिए जितना हो सके घर के अंदर रहें।अपने घर को ठंडा रखें। पर्दे, शटर या धूप का उपयोग करें और खिड़कियां खुली रखें निचली मंजिलों पर रहने का प्रयास करें।पंखे का प्रयोग करें, कपड़ों को नम करें और ठंडे पानी में स्नान करें यदि आप बेहोश या कमजोरी महसूस करते हैं, तो तुरंत डॉक्टर को दिखाए।जानवरों को छाया में रखें और उन्हें पीने के लिए भरपूर पानी दें।

[30/05, 8:28 pm] +91 99191 96696: *मासूम बच्चे के साथ युवक ने किया दुष्कर्म*

*कौशाम्बी।* बिस्किट खिलाने के बहाने किशोर को गांव का ही युवक पंचायत भवन में ले जाकर किया दुष्कर्म। किशोर लहूलुहान की हालत में रोते हुए घर आकर आप बीती अपनी मां से बताया। चरवा थाना क्षेत्र के एक गांव का किशोर वृहस्पतिवार की दोपहर अपने घर के पास खेल रहा था। उसी समय गांव का ही एक युवक किशोर को बिस्किट खिलाने के बहाने गांव के बाहर पंचायत भवन ले गया। पंचायत भवन के अन्दर किशोर के साथ जबरन दुष्कर्म किया। किशोर खून से लथपथ की हालत में चीखने चिल्लाने पर युवक ने किशोर को गाली-गलौज देते हुए मार पीट कर मौके से भाग गया । किशोर खून से लथपथ की हालत में रोते बिलखते हुए घर पहुंच कर आप बीती अपनी मां से बताया। किशोर की मां किशोर को खून से लथपथ की हालत में चरवा थाना पहुंच कर नाम जद्द लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही करने कि मांग किया है। चरवा पुलिस ने शिकायती प्रार्थना पत्र पाकर युवक के विरुद्ध गम्भीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करके किशोर को इलाज हेतु नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चरवा भेजा है। थानाध्यक्ष चरवा बलराम सिंह ने मयफोर्स के साथ आरोपी की तलाश में दबिश देकर धर दबोचा है।

[30/05, 9:23 pm] +91 99191 60604: *कड़ा के गंगा नदी में बह रहा गंदा पानी रोकने की मांग*

*कौशाम्बी* इक्यावन शक्ति पीठ कड़ा धाम में स्थित कुबरी घाट व कालेश्वर घाट में आने वाले हजारों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाते हैं और प्रसाद स्वरूप गंगाजल अपने साथ ले जाते हैं इसके बावजूद गंगा नदी में नाले का गंदा पानी बहने से पानी साफ नहीं हो पाया है ।

गंगा नदी में सफाई को लेकर सरकार तमाम दावे कर रही है लेकिन पतित पावनी और मोक्षदायिनी के रूप में कही जाने वाली नदी आज अपने अस्तित्व के लिए ही जूझ रही है इसकी सच्चाई जानकर आप खुद चौक जाएंगे । दरअसल, गंगा नदी में सीधे नालों का गंदा बदबूदार पानी गिर रहा है लोग भी गंगा सफाई के किए जा रहे लेकिन झूठे दावों से श्रद्धालू हैरान हैं। वहीं इसकी शिकायत के लिए विकास खंड कड़ा के सौरई बुजुर्ग गांव के रहने वाले राम मूरत शर्मा पुत्र स्व बलदेव प्रसाद ने गुरुवार को एसडीएम सिराथू को शिकायती पत्र देकर बताया की शक्ति पीठ कड़ा धाम के कुबरी घाट व कालेश्वर घाट में स्थित गंगा नदी में नाले का गंदा पानी बहता है । जिससे गंगा में स्नान करने आए श्रद्धालु भी गंगा में सीधे मिल रहे नालों को देख कर श्रद्धालु नाराजगी जाहिर करते हैं उनका कहना है कि गंगा हमारी आस्था का विषय है लेकिन ये नाले उसे गंदा कर रहे हैं। वहीं राम मूरत शर्मा ने मामले में एसडीएम से कार्यवाही की मांग की है । और गंदे पानी की निकासी के लिए एक अलग एकांत जगह बनाई जाए जिस पर उप जिला अधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत दारानगर कड़ा को कार्रवाई का निर्देश दिया है

[30/05, 9:23 pm] +91 99191 60604: *छात्र ने घर के पीछे स्थित कुएं में लगाई छलांग*

*कौशाम्बी* परिजनो की बात से नाराज होकर छात्र ने घर के पीछे स्थित कुएं में छलांग लगा दी।जब घर वालो को पता चला तो ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद छात्र को कुएं से बाहर निकाला गया,लेकिन तब तक छात्र की मौत हो चुकी थी,छात्र की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया,घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई।

मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र मोगरी कड़ा गांव का शुभम सोनकर उम्र 16 वर्ष पुत्र संजय सोनकर ने बुधवार की शाम को करीब 6 बजे घर वालो से नाराज होकर घर के पीछे स्थित कुँए में छलांग लगा दिया।छलांग लगाने के बाद से घर वालो में चीख पुकार मच गई।सूचना पर पहुँची पुलिस ने फायर बिग्रेड टीम के साथ छात्र को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला तब तक छात्र की मौत हो चुकी थी।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई है।

 

[30/05, 9:58 pm] +91 84679 99059: *भीषण गर्मी में भी नही है पानी की व्यवस्था*

*कौशाम्बी* जिले में गर्मी अपने चरम सीमा पर है लोग गर्मी से बेहाल है इस कड़के के गर्मी आमजनमानस कितना भी पानी पिए लिकन इनका गला तत्काल सुख जाता है लोग यहां तक लोग इस तपती धूप और गर्मी में सीत जल की व्यवस्था करवाते है लेकिन कड़ा ब्लाक के अंतर्गत ऐसा देखने को नही मिल रहा है कड़ा ब्लाक व कड़ा ब्लॉक अंतर्गत आने वाले कई गांवों में हैंड पम्प खराब पड़े है उनके रीबोर करवाने के लिए कोई सुध नहीं ले रहा है जबकि कई बार शिकायत के बाद भी ब्लाक के जिम्मेदारों के कानो में जू तक नही रेंग रही है और जिम्मेदार अपनी ऑफिस में बैठ एसी की ठंडी हवा ले रहे है प्रदेश की योगी सरकार किसानों को कितना भी हर घर जल योजना चलाए लेकिन उनका समुचित लाभ नही मिल पाता है हालाकि खराब हैंड पम्प को लेकर जिलाधिकारी महोदय का ध्यान आकृष करते हुए कार्रवाई की मांग की है और जल्द से जल्द खराब हैंडपंप को रिबोर करने की मांग की

[30/05, 10:12 pm] +91 98391 01290: *पत्रकारों ने सत्य निष्पक्ष पत्रकारिता करने का लिया संकल्प*

*हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर भारतीय पत्रकार संघ के बैनर तले एकत्रित हुए पत्रकार*

*कौशाम्बी* हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर जनपद मुख्यालय मंझनपुर में भारतीय पत्रकार संघ के बैनर तले एकत्रित हुए पत्रकारों ने हिंदी पत्रकारिता दिवस के महत्व पर चर्चा की कि मौके पर उपस्थित पत्रकारों ने कहा कि हिन्दी पत्रकारिता की यात्रा 30 मई 1826 को पंडित जुगल किशोर शुक्ल द्वारा शुरू किए गए प्रथम हिन्दी समाचार पत्र *“उदन्त मार्तण्ड”* के प्रकाशन से प्रारम्भ हुई। यह दिन सत्य और साहस के साथ जनकल्याण के उद्देश्य से कार्य करने वाले हिंदी पत्रकारों के विशेष योगदान को समर्पित है। उदन्त मार्तण्ड का हिन्दी प्रकाशन भारतीय पत्रकारिता के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित हुआ। समाचार पत्र से भारत में पत्रकारिता के एक नए युग की शुरुआत हुई और बाद में समाज और संस्कृति पर इसका बड़ा प्रभाव पड़ा। इससे पत्रकारिता के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ी और नागरिकों को सही जानकारी प्रदान करने में हिंदी समाचार पत्रों का महत्व बढ़ा।

बैठक में उपस्थित पत्रकारों ने कहा कि पत्रकारिता में देश और समाज के मुद्दों, घटनाओं और समाचारों को देशभर के लोगों तक पहुंचाया जाता है और उन्हें अवगत कराने की कोशिश की जाती है. इस पत्रकारिता को बढ़ावा देने और सराहने के लिए ही हर साल 30 मई के दिन हिंदी पत्रकारिता दिवस मनाया जाता है भारत में प्रकाशित होने वाला पहला हिंदी भाषा का अखबार, उदंत मार्तंड (द राइजिंग सन), 30 मई 1826 को शुरू हुआ। इस दिन को “हिंदी पत्रकारिता दिवस” के रूप में मनाया जाता है, क्योंकि इसने हिंदी भाषा में पत्रकारिता की शुरुआत को चिह्नित किया था। हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर एकत्रित हुए पत्रकारों ने निष्पक्ष पत्रकारिता करने का संकल्प लिया वक्ताओं ने कहा कि सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता समाज को सही दिशा दे सकती है वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारिता किसी चुनौती से काम नहीं है और सत्य निष्पक्ष खबर लिखने पर तमाम तरह की दिक्कतों से जूझना पड़ता है भ्रष्टाचार से जुड़े लोग माफिया अपराधी कलम की आवाज दबाना चाहते हैं जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार बैजनाथ केसरवानी रामबदन भार्गव सुशील केसरवानी संतलाल मौर्य सुबोध केसरवानी गणेश साहू राजू सक्सेना राकेश केसरवानी अजीत कुशवाहा मदन केसरवानी राजकुमार विष्णु सोनी रामबाबू केशरवानी शम्सुल हसन खान शकील अहमद मनजीत कुमार यादव रजनीश कुमार नेता तिवारी शशि भूषण सिंह सोनू त्रिपाठी सुशील कुमार उर्फ बबलू मिश्रा अनिल कुमार महेंद्र मिश्रा शैलेंद्र मौर्य रितेश जायसवाल एनडी तिवारी पवन मिश्रा धर्मेंद्र सोनकर नथन पटेल मोनू पांडेय मुन्ना सिंह यादव विजेंद्र केसरवानी सदाब्रत पांडेय राकेश दिवाकर मोहम्मद फैज सियाराम सिंह आर्यवीर उत्तम मिश्रा सहित तमाम पत्रकार मौजूद रहे और पत्रकारिता दिवस पर अपना विचार व्यक्त किया

Taza Khabar