April 26, 2024

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी30जून22*यूपीआजतक न्यूज़ से खास ख़बरे

कौशाम्बी30जून22*यूपीआजतक न्यूज़ से खास ख़बरे

[6/30, 20:41] +91 6392 177 313: *यमुना के रेत में धधकती है दारू की भट्टी स्थानीय पुलिस बनी अनजान*

*कौशांबी* अवैध शराब भट्टी और संगठित अपराध पर रोक लगाने के आला अधिकारी के निर्देश कौशांबी थाना क्षेत्र में नहीं दिखाई पड़ रहे हैं कौशांबी थाना के गुरौली चौकी अंतर्गत महिला गांव के लोहकट मजरा के यमुना की तराई रेत में दिनदहाड़े लोहकट ग्रामवासी द्वारा बेखौफ तरीके से दारू की भट्टी संचालित किए जा रहे हैं अवैध भट्ठी से बनाए गए शराब को स्थानीय मजदूरों के हाथ बेचा जाता है जो शराब पीकर उत्पात मचाते हैं जिस पर स्थानीय थाना पुलिस बेखबर एवं अनजान बनी हुई है जिससे कौशांबी थाना क्षेत्र की खराब पुलिसिंग प्रदर्शित हो रही है

[6/30, 20:41] +91 6392 177 313: *ब्लॉक कार्यालयों में होगा समस्याओं का समाधान*

*कौशाम्बी*। प्रत्येक सप्ताह की तरह ब्लॉक दिवस शनिवार को मनाया जाएगा। इस रोज खंड विकास कार्यालयों में बीडीओ पूरी टीम के साथ विशेष तौर पर जनसमस्या सुनेंगे। किसी भी गांव के लोग ब्लॉक कार्यालय पहुंचकर अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं। शीघ्र ही उसका समाधान किया जाएगा

[6/30, 21:37] +91 99560 44608: *गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार*

*कौशाम्बी* जनपद में अवैध मादक पदार्थ के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना चरवा पुलिस बल द्वारा अभियुक्त सुनील कुमार पुत्र रामू गौतम निवासी चरवा पश्चिम थोक थाना चरवा को 400 ग्राम नाजायज गांजा के साथ गिरफ्तार कर बरामदगी के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया हैं।

[6/30, 21:37] +91 99560 44608: *तमंचा कारतूस के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार*

*कौशाम्बी* जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अलग अलग थानों द्वारा दो अभियुक्तो को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद होने पर दोनों अभियुक्तो का चालान न्यायालय कर दिया है जानकारी के मुताबिक थाना चरवा पुलिस बल द्वारा अभियुक्त संदीप यादव उर्फ ब्रजेश कुमार पुत्र रविन्द्र नाथ यादव निवासी सैयद सरावां थाना चरवा को एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार कर गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार थाना स्थानीय पर मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया है

इसी प्रकार थाना मंझनपुर पुलिस बल द्वारा अभियुक्त कमलेश पासी पुत्र स्व0 सुरेमन निवासी ओसा थाना मंझनपुर को एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार कर गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार थाना स्थानीय पर मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया है।

 

About The Author

Taza Khabar