कौशाम्बी30जनवरी24*गरीबों के घर को दबंगों ने गिराया थाने में शिकायत*
*कोखराज कौशांबी*-कोखराज थाना क्षेत्र के मकदूमपुर काजी नेवादा में ग्रामीणों गरीबों के घर को दबंगों ने जबरिया गिरा दिया है जिससे लोगों में आक्रोश ब्याप्त है ग्राम प्रधान के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीण थाना पहुंचे और दबंगों के खिलाफ शिकायत की है ग्राम सभा की जमीन पर गरीबो के बने मकान को मंगलवार को दबंगों ने जबरिया गिरा दिया घर गिराए जाने का लगातार ग्रामीण विरोध कर रहे थे लेकिन दबंग नहीं माने बताते चले कि गरीबों को यह जमीन ग्राम प्रधान द्वारा पट्टे पर दी गई थी जिस पर ग्रामीणों ने निर्माण किया था दबंग के कारनामे से पीड़ित दर्जनों ग्रामीण थाना पहुंचे घेराव किया नारेबाजी कर न्याय की मांग की और ग्राम प्रधान अटल मौर्या के साथ अजय ज्ञानचंद रोशनी देवी ललित मौर्य लालचंद राजरानी रामचंद्र सुशील सहित दर्जनों ग्रामीण लोगों के साथ थाना पहुँचे ग्रामीणों ने कोखराज थानेदार को तहरीर देकर घर को गिराने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है,और ग्रामीणों ने बताया कि अगर हमारी सुनवाई नहीं हुई तो हम सब उच्च अधिकारियों से मिल कर अपनी सिर के ऊपर से छत छीनने वाले पर कार्रवाई किए जाने की मांग करेंगे।

More Stories
सतना १० फ़रवरी २६ * सतना में दर्दनाक सड़क हादसा, भैंसों से लदे कंटेनर और तेज रफ्तार ट्रक की जबरदस्त भिड़ंत
सुल्तानपुर १० फ़रवरी २६ * संदिग्ध परिस्थितियों में हुई युवती की मौत से परिवार में मचा कोहराम,बहन की मौत के बाद जीजा से हुई थी ज्योति की शादी
नई दिल्ली 10 फरवरी 2026 मंगलवार*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर आज का राशिफल