कौशाम्बी30अक्टूबर23*सिपाही पुत्र की सड़क हादसे में मौत*
*महेवाघाट कौशाम्बी* महेवाघाट थाना क्षेत्र के कुम्हियवा बाजार निवासी एक सिपाही के पुत्र को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी है जिससे सिपाही पुत्र की मौत हो गई है मौत की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई है मामले की सूचना पुलिस को दी गयी मौके पर पहुंची पुलिस ने सिपाही के मृतक पुत्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है
जानकारी के मुताबिक महेवाघाट थाना क्षेत्र के कुम्हियावा बाजार निवासी गुड्डू यादव उम्र लगभग 25 वर्ष पुत्र कैलाश यादव किसी घरेलू काम से अजरौली बाजार बाइक से जा रहे थे जैसे ही युवक नहर की पुलिया को पार किया वैसे ही तेज रफ्तार कार सवार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। कार की भिड़ंत से बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।टक्कर मारने के बाद कार सवार कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया और दुर्घटना करने वाली कार को अपने कब्जे में ले लिया है।उधर इस दर्दनाक घटना की जानकारी मिलने के बाद पूरे गांव में शोक व्याप्त है।मृतक गुड्डू यादव के पिता कैलाश यादव गैर जनपद में पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर तैनात है।

More Stories
पूर्णिया बिहार3अप्रैल26* मोतिहारी में जहरीली शराब से मौत: जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष ने पीड़ितों से की मुलाकात
रोहतास 3 अप्रैल 26*रोहतास की शानदार जीत महिला इंटर डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल में क्वार्टर फाइनल में प्रवेश*
कानपुर देहात 03 मार्च 2026*डीएम की अध्यक्षता में 04 मार्च को तहसील अकबरपुर संपूर्ण समाधान दिवस का होगा आयोजन*