कौशाम्बी3जून25*निर्माण फिनीशिंग कार्य जून 2025 तक पूर्ण कराते हुए सम्बन्धित को हैण्डओवर कराये जाने के डीएम ने दियें निर्देश*
*कौशाम्बी।* जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने सम्बन्धित अधिकारियों के साथ अपने कार्यालय कक्ष में स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय कादीपुर में सम्बद्व चिकित्सालय मंझनपुर के पार्ट-ए एवं बी में निर्माणाधीन भवन के निर्माण कार्यों की समीक्षा कर जानकारी प्राप्त की।
बैठक में जिलाधिकारी ने स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय कादीपुर में सम्बद्व चिकित्सालय मंझनपुर के पार्ट-ए एवं बी में निर्माणाधीन भवन में लिफ्ट, टाइल्स, विद्युत एवं फिनिशिंग आदि सहित अन्य कार्यों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की, जिसकी प्रगति धीमी पाये जाने पर उन्हांने नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्य को माह-जून 2025 तक हर हाल में पूर्ण कराये जाने के साथ ही सम्बन्धित को हैण्डओवर कराये जाने के निर्देश दिये।इस अवसर पर प्रधानाचार्य स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय डॉ0 हरिओम सिंह, एमडी अठावले काउन्सलर अखिलेश यादव, अधिशासी अभियंता पी0डब्ल्यू0डी0 प्रयागराज, ए0ई0 पी0डब्ल्यू0डी0 प्रयागराज एवं वैस्कॉन की टीम सहित अन्य सम्बन्धित लोग उपस्थित रहें।

More Stories
कौशाम्बी 20 मार्च 26*कन्या विवाह योजना के अन्तर्गत पात्र निर्माण श्रमिक करें आवेदन*
कौशाम्बी 20मार्च 26**जिलाधिकारी ने की संचारी रोग नियन्त्रण एवं दस्तक अभियान की बैठक*
कौशाम्बी 20 मार्च 26*रमजान के महीने के जुमे की अलविदा की नमाज को लेकर संदीपन घाट थाना पुलिस विभिन्न गांवों में रही मौजूद*