कौशाम्बी3अगस्त25*बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरन्तर भ्रमण कर अधिकारी बाढ़ की स्थिति की कर रहे हैं निगरानी*
*कौशांबी।* डीएम के निर्देश पर उप जिलाधिकारी तहसीलदार नायब तहसीलदार लगातार बाढ़ की स्थिति की निगरानी कर रहे हैं तहसीलदार मंझनपुर ने बताया कि तहसील मंझनपुर के अंतर्गत यमुना नदी किनारे वाले ग्राम-पभोसा, बढ़हरी, कोशम,हटवा, पाली ,भवनसुरी, सिंघवल में कल से आज तक लगभग 1.5 फीट जल स्तर में वृद्धि हुई है। स्थिति अभी भी सामान्य है। इन ग्रामों में लगभग 30 घर ऐसे है, जिनमें पानी घर के अंदर घुस गया है। प्रभावित परिवार अभी बाढ़ चौकी पर न विस्थापित होकर अपनी इच्छा से पास के ग्रामवासी के घर पर आवास कर रहे है। सभी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में नाव का संचालन हो रहा है। पशुपालन विभाग की टीम भी सतत निरीक्षण कर रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा इन ग्रामों में तत्काल मेडिकल टीम लगाकर गांव के अंदर आवश्यक स्वास्थ्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई जा रही है।
तहसील सिराथू के अंतर्गत गंगा नदी का जल स्तर बढ़ा हुआ है, लेकिन कोई ग्राम बाढ़ से प्रभावित नहीं है तहसील चायल के अंतर्गत ग्राम कटैया व पीपरहटा के रास्ते में पानी भर गया है। नाव का संचालन हो रहा,जिससे लोगों का आवागमन हो रहा है। यमुना नदी के जलस्तर में वृद्धि हुई है, लेकिन किसी ग्राम में पानी नहीं भरा है।जनपद में तहसील मंझनपुर मे 09 ग्राम बड़हरी उपहार, पबोसा, कोसम खिराज, गोप सहसा, सेवथा, महेवा,भवनसुरी एवं पाली तथा तहसील चायल 02 ग्राम बाढ़ से प्रभावित है- कटैया एवं पिपरहटा बाढ़ से प्रभावित हैं।

More Stories
बांदा 1 जुलाई 26*जन्मदिन पर बदली परंपरा: पत्रकार सचिन कुमार ने केक नहीं काटा, बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर लगाए 15 पौधे*
मथुरा 1 जुलाई 26* 01 अभियुक्त को 01 अवैध तमंचा व खोखा कारतूस .315 बोर सहित किया गया गिरफ्तार ।*
अयोध्या1जुलाई26*79 साल बाद बांस गांव में जगी उम्मीद, बिजली विभाग की टीम ने किया सर्वे, एक माह में विद्युतीकरण का आश्वासन