कौशाम्बी3अक्टूबर25*मूर्ति विसर्जन में गए युवक की सड़क हादसे में मौत*
*हर्रायपुर कौशाम्बी* संदीपन घाट थाना अंतर्गत मूरतगंज पुलिस चौकी के बड़ी धन्नी के पास गुरुवार शाम सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दिया जिससे वह सड़क गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया कुछ देर में तड़प तड़प कर उसकी दर्दनाक मौत हो गई है दुर्घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे मामले की सूचना स्थानीय लोगों ने मूरतगंज चौकी प्रभारी को दिया सूचना मिलते ही मूरतगंज चौकी प्रभारी अजीत कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और हादसे के शिकार व्यक्ति को ले जाकर स्वास्थ्य केंद्र आलमचंद में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया दुर्घटना करने वाला वाहन मौके से फरार हो गया था नाकेबंदी करके पुलिस ने दुर्घटना करने वाले वाहन को कब्जे में ले लिया है
जानकारी के मुताबिक संदीपन घाट थाना क्षेत्र के बलिहावा गांव निवासी कल्लू पटेल उम्र 20 वर्ष पुत्र दुखराज पटेल 2 अक्टूबर को मूर्ति विसर्जन करने वाले भक्तों के साथ मूर्ति विसर्जन करने के पक्का तालाब मूरतगंज गया था मूर्ति विसर्जन करने के बाद कल्लू बड़ी धन्नी गांव के पास सड़क पार कर घर लौट रहा था लेकिन इसी बीच तेज गति से आ रही पिकअप ने कल्लू को जोरदार टक्कर मार दिया जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया आसपास के लोगों ने मामले की सूचना चौकी पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस घायल कल्लू को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलामचंद गई लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया है घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

More Stories
आयोध्या 23अप्रैल 26*पंचायत चुनाव समय से कराने व कार्यकाल बढ़ाने की मांग तेज
सहारनपुर23अप्रैल26*“मौत से पहले विवाद, मौत के* *बाद सवाल — पुनीत* *त्यागी केस में आखिर सच कब* *सामने आएगा?”*
शामली2 3अप्रैल26*पत्रकार को चुप कराने की साजिश? PRO ग्रुप से हटाए जाने पर उठे सवाल!