कौशाम्बी28मार्च*रमजान में 100 से अधिक ज़रूरत मंदों में बांटी राशन सामग्री*
*शहर क़ाज़ी हज़रत मुफ़्ती खुशनूद आलम एहसानी रज़वी साहब का सराहनी कार्य*
*कौशाम्बी*.जनपद के वरिष्ठ मुफ़्ती एवं शहर क़ाज़ी हज़रत मुफ़्ती खुशनूद आलम एहसानी रज़वी साहब की हुक्म पर शैख़ ए मिल्लत मिशन टीम ने रमज़ानुल मुबारक के पवित्र महीना में 100 से ज़्यादा गरीबों और ज़रुरत मंदों को फ्री राशन सामग्री बांटी है,इसके बारे में जानकारी देते हुए शहर क़ाज़ी के पुत्र मौलाना मुहम्मद मियां क़ादरी साहब ने बताया की हदीस के मुताबिक गरीबों और ज़रुरत मंद लोगों की मदद करने में बहुत सवाब है हदीस में आया है की अपनी मुसीबत का इलाज सदक़ा से करो और रमज़ान में इसका सवाब कई गुना बढ़ जाता है इस लिए हमारी तंज़ीम शैख़ ए मिल्लत मिशन टीम कौशाम्बी ने शहर क़ाज़ी साहब की आज्ञा से इस काम को शुरू किया है और अबतक 100 से ज़्यादा ज़रुरत मंदों तक ये सामग्री पहुंचाई जा चुकी है जिसमे अलग अलग प्रकार की सामग्री शामिल हैं जैसे बेसन,चीनी,तेल,नमक,खजूर,चना,टैंग,पापड़,सूत फेनी आदि समेत 10 सामग्री शामिल हैं
तंज़ीम के सदर हाफ़िज़ राहत खान रज़वी साहब ने कहा की इस नेक काम में हमारे सभी सदस्यों ने बहुत बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और हमारी बड़ी मदद की,
इस मौके पर खास तौर से मौलाना गुलाम यज़दानी,राशिद खान राशु,मुहम्मद आमिर,मुहम्मद नदीम,हाफ़िज़ शाहनवाज़,हाफ़िज़ ज़हीर,मुहम्मद गुफरान,मुहम्मद उमर,मुहम्मद आरिफ रज़वी,मुहम्मद शुएब उर्फ़ तौसीफ,मुहम्मद एहतशाम आदि मौजूद रहे

More Stories
मथुरा 12 अप्रैल 26*थाना राया पुलिस द्वारा 1 किलो 650 ग्राम अवैध गाँजा सहित अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।*
मथुरा 12 अप्रैल 26*थाना गोविन्दनगर पुलिस द्वारा वांछित 02 अभियुक्तगण को अवैध हथियार सहित किया गिरफ्तार ।*
लखनऊ 12 अप्रैल 26*उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद श्री राजनाथ सिंह से मुलाक़ात कि