कौशाम्बी28जून26*एयरफोर्स के गुलशन व उनकी टीम ने दीपमाला जन सेवा संस्थान में वितरित किए राशन और फल*
*तिल्हापुर मोड़ कौशाम्बी* चायल तहसील के तिल्हापुर मोड़ स्थित दीपमाला जन सेवा संस्थान में एयरफोर्स के गुलशन एवं उनकी टीम संजीव तिवारी,रजीव ने समाजसेवा की मिसाल पेश करते हुए दिव्यांग एवं जरूरतमंद बच्चों के बीच राशन सामग्री और फल वितरित किए।कार्यक्रम के दौरान बच्चों को आवश्यक खाद्य सामग्री एवं ताजे फल दिए गए गुलशन ने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है और ऐसे सेवा कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शिक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित किया।संस्थान के अध्यक्ष एवं प्रबंधक ने गुलशन और उनकी टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग से बच्चों के चेहरों पर खुशी आई है। उन्होंने समाज के अन्य लोगों से भी ऐसे सेवा कार्यों में आगे आने की अपील की।कार्यक्रम में संस्थान के पदाधिकारी,कर्मचारी बच्चे तथा स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने एयरफोर्स के गुलशन और उनकी टीम के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की।
More Stories
नई दिल्ली 6 अक्टूबर 26*मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का दिल्ली में जोरदार प्रदर्शन, राहुल व प्रियंका को हिरासत में लिया गया*
मुजफ्फरनगर 6 अक्टूबर 26*चौधरी स्वर्गीय महेंद्र सिंह टिकैत की 91वीं जयंती आज, सिसौली में जुटेंगे किसान
मुजफ्फरनगर 6 अक्टूबर 26*जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं, स्कॉर्पियो-डंपर की भीषण टक्कर में चार की मौत,,,