[27/09, 19:55] +91 99193 97657: *मजबूर पति ने पत्नी को कंधे पर लादकर इमरजेंसी से लेबर रूम वार्ड तक पहुंचाया।*
*जिला अस्पताल कौशांबी में मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर।मजबूर पति ने पत्नी को कंधे पर लादकर इमरजेंसी से लेबर रूम वार्ड तक पहुंचाया।जिला अस्पताल के कर्मचारियो को नही है किसी का तनिक भी डर।*
*
[27/09, 20:39] +91 99191 96696: *मनरेगा श्रमिको का शत-शत कराया जाए पंजीयन–सीडीओ*
*मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में निर्माण श्रमिकों के पंजीयन व नवीनीकरण की जागरूकता के सम्बन्ध में कार्यशाला का किया गया आयोजन*
*कौशाम्बी* मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी की अध्यक्षता में डायट सभागार में निर्माण श्रमिकों के पंजीयन नवीनीकरण एवं उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा निर्माण श्रमिकों के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दिये जाने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा निर्माण श्रमिकों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है, जिनका लाभ पंजीकृत निर्माण श्रमिकों/मनरेगा श्रमिकों (जिसने विगत 12 माह में 90 दिन का कार्य पूर्ण कर लिया हों) को दिया जाना है। उन्होंने कहा कि निर्माण श्रमिकों का पंजीयन 40 प्रकार की कार्य श्रेणियों में कार्यरत श्रमिकों का किया जा सकता हैं। उन्होंने कार्यशाला में उपस्थित सचिव, ग्राम पंचायत/ग्राम विकास अधिकारियों एवं पंचायत सहायकों से कहा कि जनपद में मनरेगा श्रमिक, जिन लोगों ने विगत 12 माह में 90 दिन का कार्य पूर्ण कर लिया हो, उन सभी का पंजीकरण शत-प्रतिशत किया जाना है, जिससे अन्य प्रकार के पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की भॉति मनरेगा श्रमिकों को भी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सकें। उन्होंने मनरेगा श्रमिकों को जागरूककर उनका शत-प्रतिशत पंजीकरण कराने के निर्देश दियें।कार्यशाला में श्रम प्रवर्तन अधिकारी महन्थ प्रजापति द्वारा श्रमिकों का पंजीयन एवं विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं-मातृत्व, शिशु एवं बालिका मदद योजना, कन्या विवाह सहायता योजना, निर्माण कामगार मृत्यु व दिव्यांगता सहायता योजना, गम्भीर बीमारी सहायता योजना एवं सन्त रविदास शिक्षा प्रोत्साहन योजना आदि योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गयी।इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी बालगोविन्द श्रीवास्तव सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।
[27/09, 20:39] +91 99191 96696: *आईजीआरएस शिकायतों के निस्ताराण प्रगति की एडीएम ने की समीक्षा*
*कौशाम्बी* अपर जिलाधिकारी जयचन्द्र पाण्डेय द्वारा उदयन सभागार में आईजीआरएस के अन्तर्गत प्राप्त शिकायतों के निस्ताराण के सम्बन्ध में विस्तृत समीक्षा की गयी।
बैठक में अपर जिलाधिकारी ने आई0जी0आर0एस0 के तहत प्राप्त शिकायतों की विभागवार विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों से कहा कि शिकायतों के निस्तारण में समयबद्धता एवं गुणवत्ता अवश्य सुनिश्चित किया जाय। उन्होने कहा कि वरिष्ठ अधिकारी निस्तारण आख्या स्वयं पढ़कर ही पोर्टल पर अपलोड करवायें। उन्होने कहा कि शेष लम्बित शिकायतों को 30 सितम्बर 2022 तक अवश्य निस्तारित कर दिया जाय, शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वालें अधिकारियों के विरूद्ध जिलाधिकारी द्वारा प्रतिकूल प्रविष्टि आदि कार्यवाही की जायेंगी।इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मनीष यादव प्रखर उत्तम व राहुल देव भट्ट, सभी तहसीलदार, प्रभागीय वनाधिकारी, जिला विकास अधिकारी विजय कुमार एवं ई-डी0एम0 कीर्त कुमार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें
[27/09, 20:39] +91 99191 96696: *अपराध से अर्जित की गई दो करोड़ 65 लाख की सम्पत्ति कुर्क*
*पर्ल डाइट इन्फ्राकेयर प्राईवेट कम्पनी खोलकर धोखाधडी कर अर्जित धन से बनायी थी करोड़ो की संपत्तियां*
*कौशाम्बी* अपराध से अर्जित की गई संपत्ति पर डीएम एसपी का चाबुक चल गया है और दो करोड़ 65 लाख रुपए की संपत्ति पुलिस और राजस्व विभाग ने सयुक्त रूप से कुर्क कर दिया है पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में जनपद के अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी मंझनपुर के कुशल पर्यवेक्षण मे जिला मजिस्ट्रेट कौशाम्बी के वाद संख्या 24/2022 कम्प्यूटर वाद संख्या D202202420001066 अन्तर्गत धारा 14(1) उत्तर प्रदेश गैंगेस्टर एक्ट के तहत उत्तर प्रदेश गैंगेस्टर एक्ट थाना मंझनपुर बनाम रघुराज सिंह यादव पुत्र सूर्यभान सिंह यादव निवासी कोर्रई थाना मंझनपुर आदि 03 नफर मे पारित आदेश दिनांक 15 सितंबर 2022 के अनुपालन में खाता संख्या 81 गाटा संख्या 55 कुल रकबा 0.424 हेक्टेयर कीमत करीब 40 लाख रुपये व सिराथू रोड पर ग्राम कोरंई मे आवासीय घर जिसकी अनुमानित कीमत करीब 75 लाख रुपये एवं खाता संख्या 81 गाटा संख्या 55 कुल रकबा 0.424 हेक्टेयर भूमि पर स्थापित सन्त इण्टरनेशनल पब्लिक स्कूल कोर्रई सिराथू रोड मंझनपुर जिसकी अनुमानित कीमत करीब 01 करोड 50 लाख रुपये को ब्लाक शिक्षा अधिकारी जवाहरलाल यादव व कानूनगो बजरंग प्रसाद की उपस्थिति में रोशन लाल प्रभारी निरीक्षक थाना महेवाघाट मय हमराह कर्मचारी गण द्वारा नियमानुसार कुर्क कर सील सर्वमुहर किया गया
उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम 1986 के अभियुक्त गण रघुराज सिंह यादव पुत्र सूर्यभान सिंह यादव निवासी कोरई थाना मंझनपुर शिवराज सिंह यादव उर्फ आदित्यराज सिंह यादव पुत्र सूर्यभान सिंह यादव निवासी कोरई थाना मंझनपुर धनराज सिंह यादव उर्फ धर्मराज सिंह पुत्र सुर्यभान सिंह यादव निवासी कोर्रई थाना मझनपुर के द्वारा पर्ल डाइट इन्फ्राकेयर प्राईवेट कम्पनी खोलकर लोगो से धोखाधडी कर अपराध कारित करके अर्जित किये गये धन से उक्त संपतियां बनायी गयी है जिन्हें पुलिस ने कुर्क कर दिया है
More Stories
लखनऊ78जुलाई25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर आज का राशिफल व पंचांग
वाराणसी7जुलाई25*बढ़ाव के बाद गंगा हुईं स्थिर*
वाराणसी7जुलाई25*जून महीने में समय से मानसून की दस्तक और बारिश के बाद अब मानसून की रफ्तार थम गई है