कौशाम्बी27मई*ट्रेन की चपेट में आने से रेलकर्मी की मौत*
*कोखराज कौशाम्बी* कोखराज थाना क्षेत्र के हावड़ा दिल्ली रेल लाइन के बिदनपुर रेलवे स्टेशन के पास एक रेलवे कर्मचारी तेज गति ट्रेन की चपेट में आ गया है जिससे रेलवे कर्मचारी के चीथड़े उड़ गए हैं सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची है और रेलवे कर्मचारी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है रेलवे कर्मचारी के पुत्र सत्यदेव 14 वर्ष और भास्कर 11 वर्ष 2 पुत्र हैं जैसे ही हादसे की जानकारी परिजनों को लगी है घर में कोहराम मच गया है
जानकारी के मुताबिक महेश यादव उम्र 45 वर्ष पुत्र स्व.राम अभिलाष यादव निवासी बड़ी चकिया कोतवाली कुंडा प्रतापगढ़ रेलवे की ट्रालीमैन है और सुबह सुबह अपने अन्य साथियों के साथ ट्राली से भरवारी और सिराथू रेलवे स्टेशन के बीच वह रेल लाइन चेक कर रहे थे शुक्रवार की सुबह महेश यादव रेल लाइन चेक कर रहे थे बिदनपुर रेलवे स्टेशन के पास रेल लाइन चेक करने महेश यादव पहुंचे थे इसी बीच प्रयागराज से कानपुर की तरफ जा रहे तेज गति नन्दनकानन एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में महेश यादव आ गए जिससे मौके पर उनकी मौत हो गई है सूचना पाकर रेलवे स्टेशन मास्टर रेलवे कर्मचारी और पुलिस मौके पर पहुंच गई है मृतक रेलकर्मी के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेज दिया है|

More Stories
सुल्तानपुर12जुलाई26*कबाड़ गोदाम में भीषण आग, धमाकों से दहला इलाका*
नोयडा/भोजपुर12जुलाई26*न भूतो,न भविष्यति : इस्सयोग आध्यात्मिक क्रांति
कौशाम्बी12जुलाई26*विश्व जनसंख्या दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जागरूकता शिविर आयोजित*