कौशाम्बी27अप्रैल*अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़,एक गिरफ्तार एक मौके से फरार,*
*11 तमंचों सहित तमाम उपकरण बरामद*
छापेमारी के दौरान पुलिस ने 11तमंचें सहित ढ़ेर सारे कारतूस के साथ ही हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं…एक शातिर अपराधी को भी गिरफ्तार किया है, वहीं मौके से एक अपराधी फ़रार बताया गया है l
कौशाम्बी||नगर निकाय चुनाव को लेकर एसपी कौशाम्बी के द्वारा लगातार चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान में सराय अकिल पुलिस ने बुधवार को अवैध हथियार बनाने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी सफ़लता हाथ लगी,मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने थाना क्षेत्र के उपरहार में यमुना नदी के कछार में बनी एक झोपड़ी में अवैध शस्त्र असलहा बनाने की फैक्ट्री चल रही थी, मुखबिर की सूचना पर पहुंची सराय अकिल पुलिस ने बताए गयी जगह पर छापा मारकर मौके से एक अपराधी यूसुफ पुत्र कब्बन निवासी दिया उपरहार को गिरफ्तार कर लिया गया है l वही एक आरोपी मौके से फ़रार हो गया l पकड़े गए अभियुक्त के पास से 11 अदद पूर्ण निर्मित तमंचें,20 अदद जिंदा कारतूस व खोखा कारतूस तथा शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किया गया l पकड़े गए आरोपी को न्यायालय भेजा गया जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया l
*कौशाम्बी से- यशवंत सिंह की रिपोर्ट न्यूज यूपी आज तक*

More Stories
कौशाम्बी13मई26*एसपी ने पुलिस कार्यालय में की जनसुनवाई*
रोहतास13मई26*सनबीम पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने 12वीं सी.बी.एस.ई,में जिले व स्कूल का नाम किया रौशन।*
अयोध्या13मई26*रुदौली में स्व गणना अभियान ने पकड़ी रफ्तार