कौशाम्बी27अक्टूबर*भरवारी में हो रहा है दीपावली भव्य मेले का आयोजन– विधायक संजय गुप्ता*
*कौशाम्बी* विधायक चायल संजय कुमार गुप्ता ने भरवारी के रामलीला मैदान के सामने राम वाटिका में बुधवार को बताया कि नगर पालिका परिषद भरवारी में दीपावली मेले का भव्य आयोजन हो रहा है मेले में आकर्षण झूले होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम का मंच होगा स्टाल होंगे शिल्प संबंधित लोकल उत्पाद से संबंधित यहां पर सभी चीजें होंगी और बहुत ही भव्य मेले का आयोजन हो रहा है यह मेला 28 अक्टूबर से शुभारंभ है और 1 नवंबर को समापन होगा आकर्षण मेले में राजू श्रीवास्तव सहित तृप्ति शाक्या ज्ञानेंद्र भार्गव जादूगर जैसे कई सेलिब्रिटी रहेंगे इसी क्रम में साथ ही उपस्थित नगर पालिका परिषद अधिशासी अधिकारी गिरीश चंद ने बताया कि सभी चल रही सरकारी योजनाओं के स्टाल मेले में लगाए जाएंगे लेजर शो भी मेले में होगा।
बुधवार को विधायक संजय कुमार गुप्ता की मौजूदगी में जादूगर ज्ञानेंद्र भार्गव ने अपनी दोनों आंखों में 5 परत की काली पट्टी बांधकर भरवारी की नई बाजार से होते हुए पुरानी बाजार खलीलाबाद रोही सकाढा मूरतगंज बाजार होते हुए भरवारी के किड्जी विद्यालय में कार्यक्रम का समापन किया तत्पश्चात जादूगर ज्ञानेंद्र भार्गव की आंखों की सभी पटिया खोलकर विधायक ने कहा कि हमारे देश में ऐसे बहुत सारे कलाकार हैं जो जादूगर की दुनिया में इन्होंने अपना नाम कमाया कार्यक्रम में मुख्य रूप से सैकड़ों की संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता नगरवासी वा समर्थक मौजूद रहे।
*गणेश साहू पत्रकार अखंड भारत संदेश चरवा जनपद कौशांबी 7651992381*

More Stories
मिर्ज़ापुर 22 मार्च 26*दवा विक्रेता समिति द्वारा होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया
मथुरा 22 मार्च 26* फरसा वाले बाबा की दुर्घटना मे पुलिस व गो-रक्षको पर फायरिंग, पथराव व तोड़फोड़ करने वाले 15 विधर्मी अभियुक्तगण गिरफ्तार ।*
लखनऊ 22 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….