कौशाम्बी26मई*महीनों से खराब पड़ा हैंडपंप बूंद-बूंद पानी को तरस रही जनता*
*कौशांबी।* भीषण गर्मी में भी गांव क्षेत्र के हैंडपंप की मरम्मत नहीं हो सकी है जिससे आम जनता के सामने पानी की विकराल समस्या उत्पन्न है विभागीय अधिकारियों से बार-बार कहने के बावजूद हैंडपंप मरम्मत नहीं हो पा रहा है ग्राम पंचायतों को हैंडपंप मरम्मत की जिम्मेदारी दी गई है लेकिन ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव पक्षपात कर चाहेतों लोगो के दरवाजे के सामने लगे हैंडपंप की मरम्मत करा रहे हैं और आम जनता के दरवाजे के पास में लगे हैंडपंप की मरम्मत नहीं कराया जा रहा है जिससे गांव गांव में पानी की समस्या बढ़ती जा रही है मंझनपुर विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवरा में लता श्रीवास्तव के घर के पास लगा हैंडपंप कई महीने पहले खराब हो चुका है हैंडपंप मरम्मत के नाम पर उसे खोद कर आसपास गड्ढे बना दिए गए हैं जिससे हैंडपंप के गड्ढे में लोगों के सामान भी गिर जाते हैं बीते दिनों गांव की साधना का मोबाइल हैंडपंप के गड्ढे में गिर गया है हैंडपंप मरम्मत के लिए कई बार अधिकारियों से कहे जाने के बावजूद देवरा गांव का खराब हैंडपंप मरम्मत नहीं हो सका है ग्रामीणों ने अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए हैंडपंप मरम्मत कराए जाने की मांग की है

More Stories
वाराणसी १ अप्रैल २६ * कैथी और डाफी प्लाजा पर पांच से 20 रुपये बढ़ा टोल
कानपुर देहात | दिनांक 1 अप्रैल 2026*जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में की जनसुनवाई।
कानपुर देहात 1 अप्रैल 2026*जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकबरपुर में हरी झंडी दिखाकर संचारी रोग नियंत्रण अभियान का किया शुभारंभ।