कौशाम्बी26जुलाई24*भूमि धरी जमीन से जबरिया मिट्टी खोद रहा दबंग,मना करने पर किया हमला*
*अझुवा कौशांबी* सिराथू तहसील के भैराएं गांव में बीती शाम एक दबंग ने किसान की भूमि धरी जमीन से मिट्टी खोदने का विरोध करने पर फावड़े से हमला कर दिया जिससे किसान घायल हो गया।
जानकारी के मुताबिक शिव भोला पुत्र स्वर्गीय विजय शंकर निवासी भैराए ने चौकी पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीती शाम गांव के उदय सिंह पुत्र हनुमत सिंह बिना अनुमति के उसकी भूमि धरी जमीन से मिट्टी खुदवा रहा था शिव भोला अपने पुत्र आशीष के साथ मौके पर पहुंचकर मिट्टी खोदने से मना किया तो विवाद बढ़ गया उदय सिंह गाली गलौज करने लगा विरोध करने पर फावड़ा उठा कर मारना चाहा तो शिव भोला अपने पुत्र आशीष को हटाते हुए सामने आ गया जिससे शिव भोला के हाथ में गहरा जख्म हो गया शिव भोला उपचार करवाकर अझुवा चौकी पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच में जुट गई है।वहीं ग्रामीणों और ग्राम प्रधान ने बताया कि गांव समाज और तलाबी नंबर पर उदय कब्जा कर रहा है।

More Stories
रोहतास 30 मार्च 26*रोहतास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय अपराधी गिरोह के सात सदस्यों को किया गिरफतार।*
मथुरा 30 मार्च 26* एक वांछित अभियुक्त को एक चोरी की मोटर साइकिल, एक अवैध तमंचा व 2 जिन्दा कारतूस सहित किया गिरफ्तार*
मथुरा 30 मार्च 26* जान से मारने की नीयत से पीडित पर हमला करने वाले अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार ।*