March 4, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी26जनवरी24*बलीपुर टाटा के इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल में धूम धाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस*

कौशाम्बी26जनवरी24*बलीपुर टाटा के इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल में धूम धाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस*

कौशाम्बी26जनवरी24*बलीपुर टाटा के इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल में धूम धाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस*

*कौशांबी।* विकास खण्ड चायल ग्राम पंचायत बलीपुर टाटा स्थित इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल में बच्चों संग शिक्षको ने बड़े ही धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया। सर्वप्रथम प्रधानाध्यापिका प्रीति सिंह द्वारा ध्वजारोहण करते हुए राष्ट्रगान की सुमधुर धुन से विद्यालय गूंज उठा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर विद्यालय में देश भक्ति और भक्ति संगीत बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत किया जिससे विद्यालय प्रांगण झूम उठा।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षको द्वारा बच्चो को बताया गया कि 26 जनवरी 1950 को हमारे देश का संविधान लागू हुआ था , इस लिए हर 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मानता जाता हैं। कार्यक्रम के पश्चात स्कूल के छात्र छात्राओं को मिष्ठान वितरण किया गया। इस अवसर पर इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल बलीपुर टाटा की प्रधानाध्यापिका प्रीति सिंह, सहायक अध्यापक सत्य निधि शुक्ला, राजीव रतन पटेल, उमेश कुमार दिवाकर सहायक अध्यापिका में आकांक्षा, रूपा सिंह, विजय लक्ष्मी, अमरावती, अर्पणा राज, सुनैना चौहान और बंदना सिंह मौजूद रहे साथ ही कार्यक्रम में बलीपुर टाटा के तमाम ग्रामीण भी बच्चों द्वारा आयोजित कार्यक्रम को देखने आए और जमकर तालिया बजाई।

Taza Khabar