कौशाम्बी26जनवरी24*जिलाधिकारी ने 75वें गणतन्त्र दिवस पर कलेक्ट्रेट प्रांगण में किया झण्डारोहण*
*कौशाम्बी।* 75वें गणतन्त्र दिवस के अवसर पर जनपद के कलेक्ट्रेट सहित सभी सरकारी भवनों पर झण्डारोहण किया गया तथा जनपद के सभी शिक्षण संस्थानों में भी झण्डारोहरण के साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर गणतन्त्र दिवस हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया।
जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने कलेक्ट्रेट प्रांगण में झण्डारोहण कर कलेक्ट्रेट के अधिकारियों व कर्मचारियों को “संविधान प्रस्तावना संकल्प” की शपथ दिलाई। जिलाधिकारी ने उदयन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में महॉत्मा गॉधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किया तथा स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी के परिजन डॉ0 अरिमर्दन सिंह एवं पवन सिंह को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इसके साथ ही हयात उल्ला को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
जिलाधिकारी ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि गणतन्त्र दिवस, हम सबके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों के आन्दोंलनो एवं बलिदान के कारण देश को आजादी मिलीं। आजादी के बाद देश का शासन-प्रशासन किस प्रकार चलाया जाय, देश में अनेक भाषा, सम्प्रदाय आदि विविधतायें हैं, सबको साथ लेकर, सभी चीजों को समाहित करते हुए, किस प्रकार से संविधान का डॉक्यूमेन्ट तैयार किया जाय, यह बहुत बड़ी चुनौती थी, परन्तु संविधान निर्माताओं की दूरदर्शिता का ही परिणाम है कि उन्हांने इस प्रकार संविधान बनाया कि आज तक देश में किसी भी प्रकार की सिविलवार एवं मिलिट्री शासन नहीं लगा है, देश में शासन लोकतान्त्रिक तरीके से चल रहा है, जबकि पड़ोसी देशों सहित अन्य देशों को देखा जाय तो लोकतान्त्रिक तरीके से शासन नहीं चल पायी है। उन्हांने कहा कि अमेरिका, ब्रिटेन एवं अन्य देशों में स्वतन्त्रता के कई वर्षों बाद महिलाओं को मतदान करने का अधिकार दिया गया, जबकि भारत में आजादी के तुरन्त बाद ही महिलाओं को मतदान करने का अधिकार दिया गया। सभी नागरिकों को बराबर मौलिक अधिकार दिये गयें। उन्होंने सभी अधिकारियों/कर्मचारियों से कहा कि संविधान की मूल भावना को समझते हुए अपने दायित्वों/जिम्मेदारियों का निर्वहन करें तथा देश, प्रदेश व जनपद को प्रगति के पथ पर लें जायें। उन्होंने सभी से कहा कि कार्यालय आने वाले फरियादियों की समस्याओं को तत्परता से निस्तारित किया जाय तथा शासन की योजनाओं से पात्र व्यक्तियों को प्राथमिकता के आधार पर लाभान्वित किया जाय।अपर जिलाधिकारी अरूण कुमार गोंड, वरिष्ठ कोषाधिकारी विनय कुमार प्रजापति एवं उप जिलाधिकारी विनय मौर्य भानु प्रताप अंगद सिंह ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित कर अपने विचार व्यक्त कियें कार्यक्रम का संचालन एलआरसी वासुदेव त्रिपाठी ने किया।
[26/01, 9:36 pm] +91 96951 62024: *शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर छात्रों को दिया गया स्मार्ट फोन* –
*प्रबंधक डॉ. मुस्ताक के नेतृत्व में 255 स्मार्ट फोन हुए वितरित*
*कड़ा कौशाम्बी* एचएम अली मियां नदवी डिग्री कोलेज़ चूहापीरन में गुरुवार को स्कूल के 255 छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन बाटे गए विद्यालय के प्रबंधक ने कहा कि सरकार द्वारा छात्रों को ऑनलाइन शिक्षा में मदद के मद्देनजर मोबाइल दिया गया विद्यालय के प्रबंधक ने छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन से ऑनलाइन शिक्षा के लाभ के बारे में बताया कार्यक्रम के अंत में सभी को अपने मत का प्रयोग करने की शपथ दिलाई गई विद्यालय परिसर में स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि ब्रम्ह प्रकास त्रिपाठी के हाथों दिये गए मोबाईल पाकर बीए फाइनल इयर के छात्रों के चेहरे खिल उठे हैं इस मौके पर कॉलेज के संचालक मोहम्मद आसिफ भाजपा नेता कमलेश निषाद, शिक्षक राजेंद्र मौर्य समेत विद्यालय का स्टाफ एवं छात्र मौजूद रहे-

More Stories
मथुरा 4 मार्च 26 *09 उपद्रवियो का शांति भंग मे चालान*
मथुरा 4 मार्च 26* क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा होली पर्व पर वृंदावन परिक्रमा मार्ग में पैदल गश्त*
लखनऊ 3 मार्च 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….