कौशाम्बी26अगस्त24*गौ-माता की पूजा कर गौ रक्षा का लिया गया संकल्प*
*नगर पालिका मंझनपुर में धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्णा जन्मोत्सव का पर्व*
*कौशाम्बी* नगर पालिका परिषद मंझनपुर में सोमवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाया गया, लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण की विधि विधान से पूजा अर्चना किए। नगर पालिका अध्यक्ष ने कान्हा गौशाला में गौवंशो की पूजा अर्चना कर जन्माष्टमी का पर्व मनाया। जन्माष्टमी के पर्व पर भगवान श्री कृष्ण से जुड़े होने के कारण इस दिन गौ-माता की भी विशेष पूजा अर्चना किए जाने की परंपरा रही है।
कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर सोमवार को गौ-माता की पूजा हुई। तथा लोगों ने गौ रक्षा का संकल्प लिया। नगर पालिका परिषद मंझनपुर स्थित कान्हा गौशाला में गौ पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष ने विधि विधान से पूजा अर्चना करने के बाद गौं माता के फल आदि खिलाया, इस दौरान बरसात शुरू हो गई। बरसात होने के बावजूद गौ-माता की पूजा अर्चना का कार्यक्रम सम्पंन कराया गया। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष बीरेन्द्र फौजी ने कहा कि गौ जीवन जीने का एक महत्वपूर्ण आधार है। भगवान श्रीकृष्ण ने भी गौ-पालन व गौ चारण किया था। गौ सेवा के पीछे गौ की उपयोगिता एवं भावना प्रदर्शित होती है। उन्होने कहा कि गौ सेवा का फल हमेशा लाभकारी होता है। गौ सेवा सदैव प्राणदायी है। गाय स्वास्थ्य की रक्षा के साथ-साथ आजीविका का भी माध्यम है। ऐसे में माता कहे जाने वाली गायों का खुलेआम वध देश एवं मानव जाति के लिए दुर्भाग्यजनक है। इस मौके पर गोशाला की गायों को स्नान कराकर विधि विधान के साथ पूजन किया गया। साथ ही लड्डू और फल खिलाया।
इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष बीरेन्द्र फौजी ने कहा कि गौ-शाला में जो गाय है, उनको चारा पानी में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होनी चाहिए, अगर गायों के रख रखाव में जिम्मेदार लापरवाही करेगे, तो उनके खिलाफ कार्यवाही किया जायेगा। इस लिए गायों की सेवा करे, इस मौके पर विजय तिवारी अंशुल केशरवानी ज्ञानेन्द्र तिवारी आदि मौजूद रहे।
More Stories
मथुरा05.07.25* बलात्कार के मुकदमें वांछित चल रहे अभियुक्त को किया गिरफ्तार
लखनऊ5जुलाई25*ऊर्जा निगमों में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, समय से करें प्रोन्नति-भरे जायें खाली पद-डॉ0 अशीष कुमार गोयल
लखनऊ5जुलाई25*व्यापारी से अभद्रता पर भड़के लोग, GST अफसर के खिलाफ नारेबाजी