February 23, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी26अगस्त*यूपीआजतक न्यूज़ से कौशाम्बी की खास खबरें

कौशाम्बी26अगस्त*यूपीआजतक न्यूज़ से कौशाम्बी की खास खबरें

[26/08, 20:03] +91 91403 84856: *यमुना किनारे शौच को गई किशोरी की डूबकर मौत*

*गोताखारों की मदर से पुलिस ने शव को निकलवाया बाहर*

*कौशाम्बी* । पश्चिम शरीरा कोतवाली अंतर्गत बडहरी के पास शुक्रवार की सुबह गांव के बाहर यमुना किनारे शौच को गई किशारी का पैर फिसल जाने के कारण गहरे पानी में डूबकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने गोताखारों की मदद से शव को यमुना नदी से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
खपटीहा गांव में रह रही किशोरी ननकी शुक्रवार की सुबह हर दिन की तरह यमुना नदी किनारे शौच के लिए गई थी। जैसे ही वह यमुना में पानी लेने के लिए पहुंची कि उसका पैर फिसल जाने के कारण वह गहरे पानी में चली गई। जब तक वह संभल पाती तब तक उसकी डूबकर मौत हो गई। उधर आसपास रहे लोगों की जानकारी पर पहुंचे परिवार के लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने गोताखोरों की मदद से किशोरी के शव को बाहर निकाला। वहीं पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम का माहौल व्याप्त रहा।

[26/08, 20:03] +91 91403 84856: *एक निगाह कड़ाधाम में लगे तीसरी नजर की ओर*

*कौशाम्बी* । कड़ाधाम शक्तिपीठ की निगेहबानी करने वाली तीसरी नजर की ओर शायद जिम्मेदारों की निगाह नहीं जा रही है। कहा जा रहा है कि कई दिनों से यहां पर लगा सीसीटीवी कैमरा खराब चल रहा है। ऐसे में कड़ाधाम की सुरक्षा में सेंध भी लग सकती है।
बता दें कि इक्याविनी शक्ति पीठ कडा़धाम में प्रयटक विभाग द्वारा 2016 व 2017 मे लगाए सीसीटीवी कैमरा लगाया गया था। मंदिर की सुरक्षा के लिएि लगाए गए तकरीबन 52 कैमरे में से तकरीबन 44 कैमरे ख़राब हैं। इतना ही नहीं यहां भी बताना जरूरी होगा कि भगवती के श्रृंगार के लिए जो जेवर आदि होता है वह सोने के ही होते हैं। अभी एक दिन पहले मंदिर समिति द्वारा भगवती को सोने का छत्र अर्पित किया गया था। ऐसे में कहीं न कहीं भगवती मंदिर की सुरक्षा के लिए तीसरी नेत्र की निगेहबानी जरूरी है, जो खराब चल रहा है। मंदिर के अध्यक्ष आत्म प्रकाश पंडा ने बताया कि इसकी सूचना शासन प्रशासन को पत्र द्वारा लिखकर भेजा गया है लेकिन अभी तक कैमरा को दुरुस्त नहीं कराया गया है। बहरहाल कुछ भी सीसीटीवी कैमरा खराब होने को लेकर इलाकाई बुद्धिजीवियों में आक्रोश भी देखा जा रहा है।

 

Taza Khabar