कौशाम्बी26अक्टूबर23*अधिकारियों के संरक्षण में ढाई साल की प्रधानी में बरियावा ग्राम प्रधान बना करोड़पति*
*ग्राम पंचायत में विकास के नाम पर करोड़ों के घोटाले में शामिल अधिकारियों को बेनकाब करने की जरूरत*
*पशुओं की मौत होती रहे लेकिन मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी महीनो बीत जाने के बाद भी नहीं पूरी कर सके हैं गौ संरक्षण केंद्र बरियावा के दुर्दशा की जांच*
*कौशांबी* नेवादा ब्लॉक के ग्राम सभा बरियावां के विकास योजनाओं में जमकर धांधली हो रही है देखते-देखते ढाई वर्षो के अंतराल में ग्राम प्रधान करोड़पति बन गया है निर्वाचन के समय ग्राम प्रधान की लाखों की हैसियत थी आलीशान बंगला का निर्माण 2 साल से हो रहा है जो अभी तक कंप्लीट नहीं हो सका है ट्रैक्टर ट्रक का मालिक भी ग्राम प्रधान बन चुका है आखिर ग्राम पंचायत में विकास योजना में धांधली करने के बाद करोड़पति बने ग्राम प्रधान के कारनामे को आला अधिकारियों ने संज्ञान लेकर अभी तक जांच क्यों नहीं शुरू कराया कौन सा कारू का खजाना ग्राम प्रधान के हाथ लग गया जिससे ढाई साल में वह करोड़पति बन गया है जबकि दर्जनों बार ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के कारनामे की शिकायत आला अधिकारियों से की है लेकिन जांच के नाम पर लीपा पोती के अलावा कुछ दिखाई नहीं पड़ रहा है भ्रष्टाचार में पूरा रैकेट सक्रिय है
बरियावा ग्राम पंचायत के गौशाला में गोवंशों की आए दिन मौत हो रही है बार-बार शिकायत हो रही है कई बार हो हल्ला भी मचा जांच के नाम पर अधिकारियों को भी मौके पर भेजा गया लेकिन गोवंश की मौत का सिलसिला नहीं बंद हुआ है गौ संरक्षण केंद्र बरियावा की स्थिति इतनी बदतर है कि अभी तक गोवंश की उपस्थिति रजिस्टर नहीं बनाया गया है ढाई वर्षो में करोड़पति बने ग्राम प्रधान की शिकायत जिला पंचायत राज अधिकारी से ग्रामीणों ने की तो उनका कहना है कि भ्रष्टाचार से एकत्रित अकूत संपत्ति की जांच करने का अधिकार उनके पास नहीं है उनके बयान बाजी से लगता है कि ग्राम प्रधान के भ्रष्टाचार में जिला पंचायत राज अधिकारी भी हिस्सेदार है गौ संरक्षण केंद्र में आए दिन पशुओं की मौत के मामले में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी से कई बार मामले की चर्चा की गई लेकिन व्यस्तता के चलते उनके पास गौसंरक्षण केंद्र बरियावा की जांच करने का समय नहीं है पशुओं की मौत होती रहे लेकिन गौ संरक्षण केंद्र बरियावा के दुर्दशा की जांच महीनो बीत जाने के बाद भी मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी नही पूरी सके है ढाई वर्ष में करोड़पति बने ग्राम प्रधान की जांच ना पूरी होने से अभी तक अधिकारियों ने उसे दंडित नहीं किया है सरकारी योजनाओं की रकम में खुलेआम लूट हो रही है ग्राम प्रधान करोड़पति बन गए हैं लेकिन सरकारी खजाना लूटने वाले दोषी ग्राम प्रधान को दंडित करने का समय अधिकारियों को नहीं मिल सका है जिससे मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी का पशुओं के प्रति प्रेम और योजना के संचालन के प्रति ईमानदारी का अंदाजा लगाया जा सकता है

More Stories
कौशाम्बी 1 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 1 अप्रैल 26*जीडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल मंझनपुर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव*
कौशाम्बी 1 अप्रैल 26*चार्ज लेते ही एसपी ने फरियादियों की समस्याओं को सुना*