कौशाम्बी25सितम्बर25*शारदीय नवरात्रि पर मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 अंतर्गत विशेष जागरूकता अभियान*
*कौशांबी।* पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के निर्देशन में जनपद कौशाम्बी के समस्त थानों पर शारदीय नवरात्रि पर्व के अवसर पर मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत विशेष जागरूकता अभियान संचालित किया गया इस अवसर पर समस्त थानो की एंटी रोमियो टीम एवं शक्ति दीदी दल द्वारा विभिन्न विद्यालयों, इंटर कॉलेजों, मंदिरों एवं दुर्गा पंडालों का भ्रमण कर छात्राओं एवं महिलाओं को साइबर अपराध से सुरक्षा, महिला सम्मान, नारी स्वावलंबन एवं शासन की योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही उपस्थित आमजन को पर्व के दौरान सुरक्षा, शांति व सौहार्द बनाए रखने हेतु प्रेरित किया गया।जागरूकता अभियान के मुख्य बिंदु मिशन शक्ति नारी सुरक्षा व सम्मान नारी स्वावलंबन महिला सहायता केंद्र एवं महिला हेल्पडेस्क की जानकारी दी गई बालिकाओं व महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों 112 (आपातकालीन सेवा), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 1090 (वीमेन पावर लाइन), 102 (स्वास्थ्य सेवा), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 1930 (साइबर अपराध), 181 (महिला हेल्पलाइन) आदि की जानकारी दी गई ग्राम उस्मानपुर दुर्गा पण्डाल, इमाम गौहर मेमोरियल पब्लिक स्कूल थाना सराय अकिल वा राजकीय हाई स्कूल थाना कोखराज वा उच्च प्राथमिक विद्यालय उमरावां थाना महेवाघाट वा शीतला माता मंदिर थाना कड़ाधाम वा बिट्ठल भाई शिक्षा सदन इंटर कालेज उदिहीन खुर्द थाना मोहब्बतपुर पइंसा वा चौधरी आर्फीलाल इण्टर कालेज बिजिया – थाना कौशांबी मैं मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं बालिकाओं को जागरूक किया गया है।
More Stories
लखीमपुर खीरी28सितम्बर25*एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने नौरंगाबाद वृद्धा आश्रम का औचक निरीक्षण किया
बाँदा28सितम्बर25*अलोना पंप कैनाल परियोजना के पुनरुद्धार का मंत्री ने किया लोकार्पण, किसानों को किया समर्पित
अनूपपुर28सितम्बर25*पत्रकारों के आग्रह पर सांसद द्वारा किए गए फोन का रेलवे बोर्ड ने लिया संज्ञान।