कौशाम्बी25सितम्बर25*निर्माणाधीन राम वनगमन मार्ग निर्माण कार्य की प्रगति का डीएम ने किया निरीक्षण*
*कौशांबी।* जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने गुरुवार को निर्माणाधीन राम वनगमन मार्ग के पैकेज-4 के निर्माण कार्य की प्रगति का निरीक्षण कर जायजा लिया।जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान कहा कि जनपद के अंतर्गत राम वनगमन मार्ग की पूरी लंबाई में सड़क सुरक्षा से संबंधित आवश्यक साइनेज लगाया जाय एवं मार्ग को मोटरेबल दशा में रखा जाय। उन्होंने कहा कि प्रत्येक दशा में समदा चौराहे से पुलिस लाइन तक एक लेन मार्ग अनिवार्य रूप से माह अक्टूबर में शुरू करा दिया जाय। उन्होंने वर्षा ऋतु के पश्चात मौसम अनुकूल होने पर कार्य की प्रगति को और बढ़ाने के भी निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता नितिन कुमार व अमित कुमार सिंह एवं कार्यदाई संस्था जी.आर. इंफ्रा के प्रतिनिधि उपस्थित रहें।
More Stories
लखनऊ28सितम्बर25*यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर आज का राशिफल*
लखनऊ28सितम्बर25*यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
कुरुक्षेत्र27सितम्बर25*भारतीय किसान यूनियन घासीराम नैन का तीन दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर कुरुक्षेत्र में।