कौशाम्बी25मार्च25*सेवा, सुरक्षा और सुशासन के 8 वर्ष हुए पूर्ण होने पर मंझनपुर में भव्य महोत्सव का हुआ आयोजन*
*उत्तर प्रदेश सरकार के उत्कृष के 08 वर्ष विकास पुस्तिका का हुआ विमोचन प्रदेश सरकार की गिनाई उपलब्धियां*
*स्टॉलो प्रदर्शनी का भ्रमण गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं बच्चों का किया अन्नप्राशन*
*कौशाम्बी।* केंद्र सरकार के सफल 10 वर्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के ऐतिहासिक 08 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को डायट मैदान, मंझनपुर में त्रिदिवसीय जनपदीय विकास महोत्सव का मुख्य अतिथि सदस्य विधान परिषद उ0प्र0 मानवेन्द्र सिंह द्वारा भव्य शुभारंभ किया गया। यह आयोजन प्रदेश सरकार की “सेवा, सुरक्षा और सुशासन“ नीति को समर्पित था, जिसका थीम “उत्तर प्रदेश देश का ग्रोथ इंजन“ रखा गया। इस महोत्सव में लोगों ने सहभागिता की और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रभाव का अनुभव किया। सदस्य विधान परिषद उ0प्र0 मानवेन्द्र सिंह ने सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के सम्बन्ध में कार्यक्रम स्थल में विभिन्न विभागों द्वारा लगायी गई स्टॉलो/प्रदर्शनी का भ्रमण कर अवलोकन भी किया।महोत्सव कार्यक्रम में सदस्य विधान परिषद उ0प्र0 द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं बच्चों का अन्नप्राशन भी किया गया। कार्यक्रम में “8 साल बेमिसाल“ थीम पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसमें उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को खूबसूरती से दर्शाया गया। वहीं संस्कृति विभाग से आए कलाकारों के समूह द्वारा लोक गायन एवं लोक बिरहा का आयोजन किया गया।उत्तर प्रदेश सरकार के उत्कृष के 08 वर्ष” विकास पुस्तिका का विमोचन किया गया।
सदस्य विधान परिषद उ0प्र0 ने महोत्सव कार्यक्रम में उपस्थित जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने 8 वर्षों में सुशासन, सुरक्षा और विकास के नए प्रतिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने, किसान हित में क्रांतिकारी कदम उठाने और प्रदेश को निवेश के आकर्षण का केंद्र बनाने में उत्तर प्रदेश सरकार ने ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने सरकार की तमाम उपलब्धियां का बखान किया है।
उन्होंने कहा कि यह महोत्सव सरकार की उल्लेखनीय उपलब्धियों का प्रमाण है और जनता के उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक भी। उत्तर प्रदेश अब विकसित भारत निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। प्रेस वार्ता में कलेक्ट्रेट सभागार में सदस्य विधान परिषद उ0प्र0 ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई और बदलते उत्तर प्रदेश पर प्रकाश डाला सेवा, सुरक्षा और सुशासन नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुरू हुए इस त्रिदिवसीय कार्यक्रम का आयोजन 27 मार्च तक किया जाएगा, जिसमें प्रतिदिन डायट मैदान मंझनपुर, लोकमंच में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इस महोत्सव में जनपद के लोग शामिल होकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और इनका प्रत्यक्ष लाभ भी ले सकते हैं। आयोजन स्थल पर विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए हैं, जहां योजनाओं की जानकारी, आवेदन प्रक्रिया और लाभार्थियों के अनुभव साझा किए जाएंगे। यह महोत्सव जनता को सरकारी योजनाओं से जोड़ने और उनके सशक्तिकरण का महत्वपूर्ण मंच प्रदान कर रहा है। कार्यक्रम में अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी सेवा, सुरक्षा और सुशासन नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में अपने-अपने सम्बोधन व्यक्त कियें। इस अवसर पर जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी, पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव एवं मुख्य विकास अधिकारी अजीत कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहें।
More Stories
सुल्तानपुर8जुलाई25*सुनील यादव की मौत के मामले ने पकड़ा तूल,
रोहतास8जुलाई25*शांतिपूर्ण से निपटा मोहर्रम, जगह-जगह हुए शरबत,व, लंगर,पुलिस रही मुस्तैद*
हरदोई8जुलाई25*मोहर्रम की तैयारियों का जायजाः कोतवाल ने कर्बला में बिजली-पानी व्यवस्था की जांची,