कौशाम्बी25मई2023*चायल नगर पंचायत में अधिशासी अधिकारी ने संभाला कार्यभार
*बुधवार को नवागंतुक अधिशासी अधिकारी प्रवीन प्रकाश ने नगर पंचायत चायल कार्यालय पहुंचकर कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने बताया कि उनका मकसद नगर में पूर्ण रूप से सफाई व्यवस्था को सुचारू रखना है। नगर की जनता की समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता में रहेगा। नगर में निष्पक्ष रूप से विकास कार्य कराए जाएंगे*।
*नवांगुतक अधिशासी अधिकारी प्रवीन प्रकाश ने नगर पंचायत चायल में कार्यभार संभाल लिया है। इससे पहले वह इंजीनियर के रुप में विदेश में कार्य कर रहे थे। मूलत: वह सोनभद्र के रहने वाले हैं। कार्यभार सम्भालने के बाद प्रत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि अधिशाषी अधिकारी के पद पर यह उनका पहला कार्यकाल है। नगर के सभासदों व सम्भ्रांत व्यक्तियों के साथ बैठक कर नगर के अतिआवश्यक कार्यों को कराना पहली प्राथमिकता* *होगी। नगर में पारदर्शी तरीके से काम करते हुए शासन की मंशा को पूरा किया जाएगा। नागरिकों की समस्याओं के निराकरण में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। नगर के विकास के लिए जो भी कार्य आधा अधूरा रह गया है। उसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा। वर्तमान में नगर पालिका भरवारी के ईओ शैलेंद्र मिश्रा को नगर पंचायत चायल का अतिरिक्त प्रभार था। नवागंतुक अधिशाषी अधिकारी के कार्यभार गृहण करने के दौरान कर्मचारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान विनोद कुमार लिपिक, हिमांशु गुप्ता कम्प्यूटर ऑपरेटर, शुभम जायसवाल, कमलेश कुमार, देवानंद और शाहिद हुसैन आदि कर्मचारी मौजूद रहे*।

More Stories
रोहतास26मई26*आगामी बकरीद को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सासाराम प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है।*
पूर्णिया बिहार26मई26* बकरीद पर अमन का पैगाम: ईद उल अजहा सौहार्द से मनाने का संकल्प*
भागलपुर 26मई26*पुलिस कि बड़ी सफलता सुलतानगंज थाना अंतर्गत मिनी गन फैक्ट्री का उद्भदन,