June 29, 2024

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी25नवम्बर2022*पुलिस अधीक्षक के आदेशों का बखूबी से प्रभारी निरीक्षक करवा रहे पालन*

कौशाम्बी25नवम्बर2022*पुलिस अधीक्षक के आदेशों का बखूबी से प्रभारी निरीक्षक करवा रहे पालन*

कौशाम्बी25नवम्बर2022*पुलिस अधीक्षक के आदेशों का बखूबी से प्रभारी निरीक्षक करवा रहे पालन*

*यातायात माह के अंतर्गत चलाया गया सघन चेकिंग अभियान*

*बिना हेलमेट वालों को रोककर की गई कार्रवाई*

*यातायात नियमों के प्रति प्रभारी निरीक्षक ने लोगों को किया जागरूक*

*_खबर उत्तर प्रदेश के जनपद कौशांबी के थाना सराय अकिल से हैं जहां आज कौशांबी पुलिस अधीक्षक के आदेशों का पालन करते हुए प्रभारी निरीक्षक सराय अकिल ने पुलिस बल के साथ मिलकर फकीराबाद चौराहे पर यातायात माह के अंतर्गत सघन चेकिंग अभियान चलाया वहीं बिना हेलमेट वालों को रोक कर कार्रवाई करते हुए आगे से हेलमेट लगाकर चलने की अपील वहीं लोगों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक भी किया।*_

वहीं आज इसी यातायात माह नवंबर के अंतर्गत एवं कौशांबी पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के सकुशल निर्देशों का बखूबी से पालन करते हुए थाना सराय अकिल प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह एवं उप निरीक्षक कस्बा इंचार्ज जमालुद्दीन खान ने पुलिस बल के साथ मिलकर यातायात माह के अंतर्गत फकीराबाद चौराहे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया वही बिना हेलमेट वालों को रोककर कार्रवाई करते हुए आगे से हेलमेट लगाकर चलने की अपील की साथ ही साथ यातायात के नियमों के प्रति लोगों को जागरूक भी किया।

अपको बता दे: जैसा की यातायात माह नवंबर में पुलिस का पूरा जोर लोगों को जागरूक करने पर है। इसके तहत पुलिसकर्मी सड़कों पर खड़े होकर लोगों को नियमों के प्रति जागरूक कर रहे हैं। चालकों को संकेतों व सड़क पर सुरक्षित चलने के प्रति प्रेरित किया जा रहा है। वहीं पुलिस की ओर से पेंफ्लेट भी बांटे जा रहे हैं। इसके अलावा स्कूलों व अन्य जगहों पर भी कार्यक्रम आयोजित करके लोगों को नियम सिखाए जा रहे हैं। वहीं नवंबर में हर साल यातायात माह मनाया जाता है। इस दौरान पुलिस सख्ती करने के साथ लोगों को जागरूक करती है। इसी क्रम में पुलिस कर्मियों ने कई स्कूलों में जाकर बच्चों को जागरूक किया। वहीं पुलिस कर्मियों ने बच्चों से कहा कि बच्चों को जागरूक होने की जरूरत है। साथ ही पुलिस कर्मियों ने बच्चों से अपील की है कि स्कूल जाते समय ठीक समय पर घर से निकलें, ताकि बस पकड़ने के लिए दौड़ना न पड़े। स्कूल से निर्धारित बस स्टाप पर बस में चढ़ें या उतरें। चौराहे पर या अनाधिकृत बस स्टाप से बस पर न चढ़ें न ही उतरें। टेंपो व ई-रिक्शा से स्कूल जाते समय सावधानी पूर्वक बैठें। सड़क पर दौड़ भी नहीं लगाएं, हमेशा सुरक्षित स्थान से ही सड़क को पार करें। इसके अलावा यातायात पुलिस की ओर से लोगों को नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
वही प्रभारी निरीक्षक सुनिल कुमार सिंह एवं उप निरीक्षक कस्बा इंचार्ज जमालुद्दीन खान ने आने-जाने वाले राहगीर व यात्रियों को यातायात नियमों व संकेतों के बारे में जानकारी दी। व सड़क पर सुरक्षित चलने के प्रति जागरूक किया साथ ही भविष्य में यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। वहीं प्रभारी निरीक्षक सुनिल कुमार सिंह ने टेंपो व ई-रिक्शा चालकों और बस स्टैंड पर यात्रियों को जागरूक किया गया।

 

About The Author

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.