कौशाम्बी25नवम्बर*जनपद की तीनों तहसीलों में कैम्प लगाकर निर्विवादित वरासत दर्ज कर निःशुल्क खतौनियों का किया वितरण*
*कौशाम्बी।* जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी की अध्यक्षता में आज विशेष अभियान चलाकर तहसील-मंझनपुर में निर्विवादित वरासत निस्तारण कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें तहसील मंझनपुर के अन्तर्गत आने वाले 315 ग्रामों के 517 कृषकगणों को वरासत दर्ज करने के उपरान्त निःशुल्क खतौनियों का वितरण जिलाधिकारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मंझनपुर आकाश सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
इसी प्रकार जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के निर्देशानुसार अपर जिलाधिकारी वि०/रा० अरूण कुमार गोंड की अध्यक्षता आज तहसील-चायल सभागार में निर्विवाद वरासत के विशेष कैम्प का आयोजन किया गया, जिसमें तहसील चायल के 202 कास्तकारों को उनके निर्विवाद वरासत का निस्तारण कर निःशुल्क खतौनी का वितरण किया गया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी चायल योगेश कुमार गौड़ सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
इसी प्रकार जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के निर्देशानुसार अपर जिलाधिकारी प्रबुद्ध सिंह की अध्यक्षता आज तहसील-सिराथू में निर्विवाद वरासत के विशेष कैम्प का आयोजन किया गया, जिसमें तहसील सिराथू के 210 कास्तकारो को उनके निर्विवाद वरासत का निस्तारण कर निःशुल्क खतौनी का वितरण किया गया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सिराथू अजेन्द्र सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

More Stories
भागलपुर 6 मार्च 26*8040 पिस कोडीन युक्त सिरफ तथा 21000 टेन टैबलेट के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।
भागलपुर 6 मार्च 26*आत्मा बाजार में एक ग्राहक से दो मनचले युवक ने बीस हजार रूपए की छिनताई,
कौशाम्बी 6 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें