कौशाम्बी24मार्च2025*एसपी ने किया थाना मंझनपुर का वार्षिक निरीक्षण*
*कौशाम्बी* पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना मंझनपुर का वार्षिक निरीक्षण किया गया। एसपी को गार्द द्वारा सलामी दी गयी। तत्पश्चात थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, मालखाना, शस्त्रागार, बन्दी गृह, रजिस्टरों व अभिलेखों को चेक किया गया एवं उनको अध्यावधिक रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।साथ ही बैरकों, थाना परिसर व शौचालय का निरीक्षण किया गया तथा साफ-सफाई हेतु निर्देशित किया गया। कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी व सुदृढ़ बनाए रखने हेतु सर्व सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी व सीओ मंझनपुर मौजूद रहे।
*सुबोध केशरवानी अखण्ड भारत सन्देश मंझनपुर कौशाम्बी*

More Stories
लखनऊ11अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
पूर्णिया बिहार 11 अगस्त 26 *हर घर तिरंगा अभियान में एसबीआई पेंशनर्स ने लहराई देशभक्ति की अलख*
पूर्णिया बिहार 11 अगस्त26 राहुल के सवालों ने सत्ता को सड़क पर उतारा! इंतखाब आलम का बड़ा बयान*