कौशाम्बी24दिसम्बर*धर्मा देवी इण्टर कालेज केन कनवार में अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का हुआ आयोजन*
*कौशाम्बी।* धर्मा देवी इण्टर कालेज केन कनवार में शनिवार को अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। विद्यालय के संस्थापक रामावतार त्रिपाठी ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलित कर कार्य्रकम की शुरुआत की जिसमें हजारो की संख्या में अभिभावक उपस्थित रहें।
इस कार्यक्रम में अभिभावक अतुल सिंह मनोज कुमार साहू अनुज शर्मा तथा विद्यालय के शिक्षक आदित्य कुमार द्विवेदी ललित कुमार रमाकान्त शर्मा वरुण प्रकाश जोशी ने अपने विचार अभिभावकों के समक्ष रखें। इस कार्यक्रम मे विद्यालय के संस्थापक रामावतार त्रिपाठी गया प्रसाद मिश्र पूर्व प्रधानाचार्य चन्द्रकान्त पाण्डेय सेवानिवृत्त शिक्षक वीरेन्द्र कुमार पाण्डेय लोकतंत्र सेनानी रामप्रकाश त्रिपाठी मारुति नन्दन त्रिपाठी राकेश पाण्डेय पूर्व-प्रधान फूलसिंह चन्देल पूर्व जिला विकास अधिकारी आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहें। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ० रामकिरण त्रिपाठी ने आये हुये अभिभावको के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन रामशंकर सिंह ने किया।

More Stories
मथुरा 14 मार्च 26 जनपद मथुरा में प्रस्तावित उत्तर प्रदेश पुलिस भरती परीक्षा के दृष्टिगत वरीय पुलिस अधीक्षक एवं जिलाधिकारी का परीक्षा केंद्रों पर भ्रमण
मथुरा 14 मार्च 26*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी प्रभारीयो द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में पैदल गश्त*
मथुरा 14 मार्च 26 माननीय राष्ट्रपति महोदया का आगामी जनपद भ्रमण को लेकर वरिष्ठ पुलिस एक अधीक्षक एवं जिलाधिकारी द्वारा कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण