[24/04, 9:06 am] +91 97926 75744: *तेज हवाओं से किसान चिंतित*
*समय से पहले गिर रहे आम, भारी नुकसान*
कौशाम्बी। फलों का राजा कहे जाने वाले आम के दोआबा में तरह- तरह के किस्मों के बाग हैं। इनसे निकलने वाले आम देश के कोने- कोने में अपनी मिठास का डंका बजाते हैं। इसका जायका जिले के लोगों को भी मिलता है, लेकिन इस बार दोआबा में आम आदमी की पहुंच से आम दूर होता नजर आ रहा है। दो दिन आई आंधी से बागों में दिख रहे 40 फीसदी आम के फल तैयार होने से पहले गिर गए हैं। इससे बागवानों के चेहरों में मायूसी दिखने लगी है।
दोआबा में तरह-तरह किस्म के फलों को देख बागवान अच्छी आम के बाग लगभग दस हजार कमाई होने का सपना देख रहे थे। अकेले कड़ा ब्लॉक क्षेत्र पेड़ों में फलों को देख यह माना जा रहा है की लगभग एक हजार बीघे में जायके रहा था कि इस साल आम के लिए मशहूर फजली, दशहरी जायका आम आदमी भी ले सकेगा। और लंगड़ा की बाग है। इस वर्ष उनके इस मंसूबे पर पानी फिरता दिख रहा है फजली आम की फसल अप्रैल में दिख रहा है। दो दिन आई आंधी से
पहले पखवारे तक बची थी। बागों में पेड़ों में लगे 40 फीसदी फल टूट कर गिर गए हैं। इन फलों के गिरने से बागवानों को फूटी कौड़ी नहीं मिली और उनकी कमाई के मंसूबों पर पानी फिरता नजर आ रहा है। फलों की पैदावार घटने आम की कीमतों में भारी उछाल आना भी तय हो गया है।
[24/04, 9:06 am] +91 97926 75744: *पार्टी सिंबल हासिल करने वाले प्रत्यासी देख रहे हैं जीत का ख्वाब*
*नगर पंचायत चायल में भाजपा व सपा प्रत्यासी के सामने दिखाई पड़ रही है बड़ी मुसीबत*
*नगर पंचायत चायल के चुनाव में इस बार निर्दलीय प्रत्याशी के झोली में जाएगी जीत*
*कौशाम्बी।**राजनैतिक पार्टियों के द्वारा प्रत्याशी घोषित कर दिए जाने के बाद जीत तय नहीं होती। लोकतंत्र में जीत का ताज हासिल करने के लिए जनता का साथ और आशीर्वाद होना बेहद जरूरी होता है। प्रत्यासी सपा, बसपा व भाजपा पार्टी का सिंबल लेकर घर पर बैठ गए और पार्टी के बड़े नेताओं की ओर प्रचार – प्रसार की टकटकी लगाए हैं। पार्टी सिंबल हासिल करने वाले प्रत्यासी आसानी से जीत हासिल करने का ख्वाब देख रहे हैं। पार्टी सिंबल पर चुनाव लडने वाले प्रत्यासी अभी से घमंड में चूर हो गए हैं लोगों से मिलना तो दूर स्थानीय जनता से बोलना भी नही पसंद करते जिससे पार्टी को खासा नुकसान होना तय माना जा रहा है यह वाक्य नगर पंचायत चायल की जनता से सुनने को मिला है।
पार्टी सिंबल से चुनाव लड़ रहे प्रत्यासियों का हालिया प्रदर्शन देखकर लोग निर्दलीय प्रत्यासियों की ओर तेजी से रुख अख्तियार कर रहे हैं जिसका लाभ निर्दलीय प्रत्यासियों को मिलना तय माना जा रहा है। लोगों की माने तो इस बार नगर पंचायत चायल के चुनाव में पार्टी सिंबल ना देखकर बल्कि कुशल व्यवहार, कर्मठ, शिक्षित, योग्य एवं ईमानदार व्यक्ति का चुनाव जनता करेगी जिससे नगर पंचायत चायल का चहुंओर विकास हो सके। लोगों का कहना है पार्टी सिंबल से चुनाव लड़कर जीत हासिल करने वाले प्रत्यासी कुछ दिन बाद विकास के मुद्दे को भूलकर लूट खसोट करने में जुट जाते हैं इसलिए इस बार पार्टी सिंबल से चुनाव लडने वाले प्रत्यासी को जनता मतदान नही करेगी बल्कि निर्दल प्रत्यासी के सिर पर जीत का ताज सजाएगी।
बीजेपी पार्टी ने नगर निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिया है लेकिन नगर निकाय के चुनाव में किसी भी पार्टी का मायने नहीं रखता बल्कि प्रत्यासी का कुशल व्यवहार मायने रखता है। नगर निकाय के चुनाव में बीजेपी पार्टी से लोगों का मोह भंग होता दिख रहा है और यही हाल सपा व बसपा पार्टी का भी है। टिकट की छीना झपटी के चलते नगर पंचायत चायल क्षेत्र के खास वर्ग के मतदाता भाजपा, सपा व बसपा पार्टी के नेताओं से खासा नाराज हैं जिससे उनकी स्थिति ठीक नहीं दिखाई पड़ रही है। नगर निकाय के चुनाव में मतदान और मतगणना के बाद सब कुछ उनके सामने होगा और पार्टी सिंबल से चुनाव लडने वाले प्रत्यासियों का घमंड चकनाचूर होगा नगर पंचायत चायल के मतदाताओं का कहना है।
नगर पंचायत चायल में भाजपा, सपा व बसपा पार्टी के प्रत्याशी के सामने निर्दल प्रत्यासी प्रबल दिखाई पड़ रहे हैं। पार्टी सिंबल से चुनाव लडने के लिए शुरू हुई खींचतान से विभिन्न पार्टी के लोग निर्दल प्रत्याशी के साथ प्रचार – प्रसार में लगे हुए हैं जिसके कारण पार्टी सिंबल से चुनाव लडने वाले प्रत्यासियों का दम खम कुछ खास नहीं दिखाई पड़ रहा है और उनके पार्टी कार्यकर्ता उनके साथ प्रचार में नही दिखाई देते जिससे उनके लिए मुसीबत का सबब बन गया है। मतदाताओं में अच्छा – खासा विरोध भी देखने को मिला रहा है। चायल नगर पंचायत के एस सी बाहुल्य मतदाता विभिन्न पार्टी के प्रत्यासियों से खासा नाराज दिखाई दे रहे हैं जिससे भाजपा, सपा व बसपा प्रत्याशी के विरोध में मतदाताओं ने मतदान करने का निर्णय कर मतदान करने का मन बना रहे हैं।
[24/04, 9:27 am] +91 94156 72912: *सपा भाजपा की लड़ाई में निर्दल उम्मीदवार का बाजी मारना तय*
*कौशाम्बी-* नगर निकाय चुनाव में जहाँ सत्ता दल किसी भी सूरत में यह मौका गवाना नही चाहते है वहीं विपक्ष भी चाहता है कि नगर पंचायत में उनका वर्चस्व कामयाब रहे..लेकिन इससे इतर निर्दलीय उम्मीदवार और कड़ा ब्लॉक में कब्जा बरकरार रखें राजीनति में माहिर अनुज सिंह की माता जी भी इस बार अजुहा नगर पंचायत से इस बार पहली बार चुनाव लड़ रहीं है…वैसे तो अनुज सिंह समाजवादी पार्टी से राजनीति करते हैं.. लेकिन जब भी चुनाव लड़ने की बात आई है समाजवादी पार्टी के नेताओं के गुटबाजी के चलते उन्हें टिकट नसीब नही हुआ अतीत में जाये तो 2015 में ब्लॉक प्रमुख कड़ा से समाजवादी पार्टी से प्रमुख पद के लिए आवेदन किया और पार्टी ने धता बताते हुए इन्हें पार्टी से मौका नही दिया. लेकिन आपने संघर्ष के बूते इन्होंने ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी हथिया ली.इतना ही नही 2020 में भी समाजवादी पार्टी को कोई चेहरा नही मिला तो अनुज सिंह पर भरोसा जताना पड़ा हालाकि जिले के एक माननीय नही चाहते थे कि इनकी जीत हो फिर भी .भाजपा सत्ता होने के बावजूद अनुज सिंह ने बीजेपी प्रत्याशी को लम्बे अंतर से चुनाव हराकर भाजपा को मात दी..विधानसभा 2022 में भी अनुज सिंह चुनाव लड़ना चाहते थे..लेकिन समाजवादी पार्टी ने टिकट देने का वादा तो किया लेकिन एन वक्त में ठेंगा दिखा… इसके बाद भी सब्र करते हुए पार्टी ने जिसे भी टिकट दिया उसके साथ लगकर चुनाव को फतेह करने में सहयोग करने से पीछे नही हटे.. नगर निकाय चुनाव में अनुज सिंह की माता जी ने समाजवादी पार्टी से अझुहा नगर पंचायत चुनाव लड़ने के लिए आवेदन किया..लेकिन इस बार भी समाजवादी पार्टी के नेताओं को नागवार गुजरा और पूर्व की भाँति इस बार भी टिकट देने से इनकार कर दिया…इस बार करते तो क्या न करते उन्होंने पार्टी के आदेशों को नजर अंदाज करते हुए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया…जिसका चुनाव निशान . पंखा (सेलिंग फैन) है..ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि जिस तरह से सपा भाजपा की लडाई जमीनी कार्यकर्ता को दोनों पार्टी ने नजर अंदाज किया उसका भीतरघात साफ देखा जा रहा है…ऐसे में जनता से जब बात चीत की गई तो लोगों के जुबान पर कड़ा ब्लॉक प्रमुख अनुज सिंह की माँ कान्ति देवी जिनका चुनाव निशान *पंखा* का नाम सुनने को मिलने लगा है..अब देखना है कि आगे की जनता अपने नगर के मुखिया किसको चुनती है।

More Stories
मथुरा 15 मार्च 26* फर्जी तरीके से परीक्षा पास कराने वाले एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 15 मार्च 26 *उपमहानिरीक्षक आगरा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा द्वारा परीक्षा केदो का भ्रमण*
मथुरा 15 मार्च 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार ।*