June 16, 2024

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी23मई24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की खास खबरें

कौशाम्बी23मई24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की खास खबरें

कौशाम्बी23मई24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की खास खबरें

[23/05, 10:48 pm] +91 96216 39625: *हत्या से संबंधित 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

*कौशांबी।**दिनांक 27.04.2024 को पिपरी थाना क्षेत्र के ग्राम दुर्गापुर के पास सम्पर्क मार्ग पर रामानुज सिंह पुत्र राजाराम सिंह नि० ग्राम दुर्गापुर उम्र लगभग 35 वर्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी, जिसके सम्बन्ध में थाना पिपरी में अभियोग पंजीकृत किया गया था। उक्त हत्या से सम्बन्धित 02 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

दिनांक 23.05.2024 को थाना पिपरी पुलिस द्वारा उपरोक्त मुकदमा से सम्बन्धित 02 वांछित अभियुक्त देवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ विपिन पुत्र विनोद कुमार सिंह उर्फ गंगाराम एवं योगेश प्रताप सिंह उर्फ अंशू पुत्र विनोद कुमार सिंह उर्फ गंगाराम निवासीगण ग्राम दुर्गापुर को मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम रामनगर थाना क्षेत्र मेजा जपनद प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त देवेन्द्र प्रताप सिंह की निशादेही के आधार पर अभियुक्तों के घर भूसे वाले कमरे में भूसे में गाढ़ कर रखे गये गये घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल एक अदद तमन्चा देशी 12 बोर, 04 अदद जिन्दा कारतूस व 05 अदद खोखा कारतूस 12 बोर को बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गयी। विधिक कार्यवाही के बाद अभियुक्तों को न्यायालय भेजा गया और वहां से पिपरी पुलिस अभियुक्तों को जेल भेजा गया।

[23/05, 10:48 pm] +91 96216 39625: *दुष्कर्म के आरोप में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

*कौशांबी।**अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना मंझनपुर पुलिस उ०नि० हनुमान प्रतापत सिंह मय हमराह पुलिस बल द्वारा मु0अ0सं0 155/24 धारा 363/366/376 भादवि व 3/4 पॉक्सो एक्ट से संबन्धित वांछित अभियुक्त सुधांशू कुमार पुत्र अमर लोधी नि० पासिनहार मजरा हिसामपुर बहरेमऊ थाना मंझनपुर जनपद को ओसा चौराहा से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही के पश्चात न्यायालय भेजा गया और वहां से न्यायालय के आदेश पर दुष्कर्म के आरोपी को कारागार भेजा गया।

[23/05, 10:48 pm] +91 96216 39625: *वाहन चेकिंग के दौरान की गई कार्यवाही*

*कौशांबी।**जनपद में चलाये जा रहे यातायात से सम्बन्धित अभियान के क्रम में जनपद स्तर पर विभिन्न थाना क्षेत्र से यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों का पालन न करने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान दो-पहिया/चार पहिया वाहनों को चेक किया गया। यातायात नियमों का उल्लघन करने वाले 64 वाहनों का ई-चालान किया।

[23/05, 10:48 pm] +91 96216 39625: *निरोधात्मक कार्यवाही मे 09 अभियुक्त गिरफ्तार*

*कौशांबी।**जनपद में अपराध के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में साधारण मारपीट व शांति भंग करने के आरोप में थाना करारी से 02, थाना संदीपनघाट से 01, थाना सैनी से 02, थाना कड़ाधाम से 01, थाना पश्चिम शरीरा से 03 कुल मिलाकर 09 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के लिए चालान किया गया।

[23/05, 11:05 pm] +91 98391 01290: *गेट का ताला तोड़कर बाइक उठा ले गए चोर मुकदमा दर्ज*

*कौशाम्बी* पश्चिम शारीर कोतवाली क्षेत्र के अषाढा निवासी सुनील कुमार केशरवानी ने बताया कि12 मई को शाम अषाढ़ा पेट्रोल पंप के समीप खाद की दुकान में बाइक खडी करके घर खाना खाने चला गया तभी अज्ञात चोरों ने गेट का ताला तोड़कर बाइक उठा ले गई।जिसमें वृहस्पतिवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

[23/05, 11:05 pm] +91 98391 01290: *सड़क हादसे में घायल की इलाज के दौरान मौत*

*कौशाम्बी* पश्चिम शरीरा क्षेत्र के रक्सौली गांव निवासी तिलक का बेटा राजू दिवाकर 28 वर्ष शुक्रवार को करारी कोतवाली के पिपरकुड़ी गांव में अपनी बुआ के यहां से कार्यक्रम करके रात को वापस लौट रहा था वह जैसी ही पुनवार गांव के समीप पहुँचा तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया गस्त कर रही पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था लेकिन हालात गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे प्रयागराज के स्वरूप रानी रेफर कर दिया जिसका गुरुवार सुबह मौत हो गई।राजू की शादी आठ साल पहले सरायअकिल कोतवाली के रक्सराई गांव की बबुली देवी के साथ हुई थी इनके दो बेटी और एक बेटा है।इस घटना से परिवार के लोगो का रो रोकर बुरा हाल है।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

About The Author

Taza Khabar

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.