कौशाम्बी23नवम्बर2023*अझुवा में हुआ श्री राम कथा का शुभारंभ*
*नगर क्षेत्र में घूमी शोभा यात्रा में उमड़ा जन सैलाब*
*अझुवा कौशांबी* सत्य सनातन वैदिक धर्म के बैनर तले आर्य समाज के विचारों से ओत प्रोत नगर पंचायत अझुवा के कुछ उत्साही नवयुवकों सौरभ केसरवानी,कुशल केसरवानी ,विपिन मोदनवाल आदि ने श्री राम कथा आयोजन की शुरुआत कराई है। आज गुरुवार राम कथा के प्रथम दिवस भब्य शोभा यात्रा निकाली गई। शुभारंभ से पहले सर्व समाज के संभ्रांत लोगों की अगुवाई में नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों से होकर भव्य शोभायात्रा नगर क्षेत्र में घूमी शोभायात्रा में महिला ,पुरुष बच्चे एवम प्रशासन ने महती भूमिका निभाई ।आयोजकों ने बताया कि सही मायने में आर्य समाज भी राम और श्री कृष्ण को अपने आदर्श के रूप में मानते हैं भगवान राम और भगवान कृष्ण द्वारा किए जाने वाले दैनिक यज्ञ और संध्या का संदेश पूरे देश में जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास कर रहा है।शोभा यात्रा में जमकर जय श्री राम के नारे लगे शोभायात्रा का जगह जगह भव्य स्वागत किया गया इस अवसर पर आर्य समाज के प्रधान कपूर चंद्र केसरवानी ने बताया कि नगरवासियों के सहयोग से श्री राम कथा का आयोजन हो रहा वैदिक विदुषी सुश्री अंजली आर्या 23,24,25 नवंबर को भगवान राम कथा ,भजन का संकीर्तन करेंगी वैदिक यज्ञ का आयोजन होगा हवन यज्ञ सुबह 10 बजे होंगे कथा का प्रवचन दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक होगा तत्पश्चात प्रसाद का वितरण होगा,शोभा यात्रा में प्रमुख रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ओमप्रकाश कुशवाहा,राकेश चंद्र केसरवानी,कपूर चंद्र केसरवानी,मुकेश केसरवानी,संतोष अग्रहरी,शंकर केसरवानी, विवेक केसरवानी,रमेश अग्रहरी,रमेश केसरवानी,विजय कुमार आर्य,सुशील केसरवानी,अनिल अग्रहरी,सोनू केसरवानी,संदीप केसरवानी,ज्ञान शर्मा,संजय केसरवानी, राकेश केसरवानी सीमेंट व्यवसाई प्रयागराज,श्री हनुमत मानस मंडल , भरत मेमोरियल ग्रुप के सभी पदाधिकारी सहित सैकड़ों महिला पुरुष मौजूद रहे

More Stories
कानपुर नगर25जून26*कानपुर की यातायात व्यवस्था पर नागरिक मंच का बड़ा कदम | डीसीपी ट्रैफिक को सौंपा ज्ञापन |
लखनऊ25जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
भागलपुर25जून26*श्रावणी मेला–2026 की तैयारियों का जायजा लेने हेतु डीआरएम/मालदा ने स्टेशनों का किया निरीक्षण*