कौशाम्बी23नवम्बर*थाना सराय अकिल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया पुलिस झंडा दिवस*
*_खबर उत्तर प्रदेश के जनपद कौशांबी के विधानसभा चायल के थाना सराय अकिल से है जहां आज थाना सराय के परिसर में समस्त पुलिसकर्मियों ने एकत्रित होकर हर्षोल्लास के साथ पुलिस झंडा दिवस मनाया जिसमें प्रभारी निरीक्षक ने समस्त पुलिसकर्मियों के साथ झंडे को दिलाई सलामी ।*_
अपको बता दे: यूपी पुलिस के इतिहास में 23 नवम्बर का दिन विशेष महत्व रखता है। इस दिन को ‘पुलिस झंडा दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। 23 नवम्बर 1952 के बाद प्रति वर्ष सैनिक कल्याण के लिए झंडे के स्टीकर जारी किए जाते हैं। पुलिस झंडा दिवस यानि प्रति वर्ष 23 नवंबर को पुलिस मुख्यालयों व कार्यालयों, पीएसी वाहिनियों, क्वार्टर गार्द, थानों, भवनों व कैम्पों पर पुलिस ध्वज फहराए जाते हैं। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पुलिस ध्वज का प्रतीक (स्टीकर) वर्दी की बांई जेब के ऊपर लगाया जाता है। यह सिलसिला 23 नवंबर 1952 से लगातार जारी है।
जैसा की कुरुक्षेत्र में कौरवों और पांडवाें के बीच हुए धर्म युद्ध में अर्जुन के रथ पर भी ध्वज पताका थी। ध्वज को धर्म की अधर्म पर विजय की प्रेरणा के तौर पर माना जाता है। ध्वज कर्तव्य का पाठ और मूल्यों के लिए संघर्ष, समर्पण सिखाता है। चूंकि पुलिस या सेना भी समाज में बुराई को दंंडित कराने और अच्छाई जीवित रखने के लिए, बुराई पर अच्छाई की जीत के लिए कार्य करती है इसीलिए पुलिस को उनके शौर्य के लिए सम्मानित करते हुए 23 नवम्बर 1952 को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने उत्तर प्रदेश पुलिस को ‘पुलिस कलर’ (पुलिस ध्वज) प्रदान किया था। इसी दिन पीएसी को भी ध्वज प्रदान किया गया था।
लखनऊ पुलिस लाइन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने यह ध्वज यूपी पुलिस एवं पीएसी को प्रदान किए। तबसे उत्तर प्रदेश पुलिस 23 नवंबर को अपने लिए गौरवशाली दिन के रूप में मनाती है। इस दिन पुलिस मुख्यालयों व कार्यालयों, पीएसी वाहिनियों, क्वार्टर गार्द, थानों, भवनों व कैम्पों पर पुलिस ध्वज फहराए जाते हैं। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पुलिस ध्वज का प्रतीक (पुलिस कलर स्टीकर) वर्दी की बांई जेब के ऊपर लगाया जाता है। वहीं प्रदेश के डीजीपी मुख्यमंत्री के सीने पर पुलिस कलर लगा कर बधाई देते हैं। इस दीन डीजीपी का संदेश प्रदेश भर में जिला स्तर पर सभी अधिकारियों द्वारा अपने अधीनस्थों को सुनाया जाता है।
आज उसी पुलिस झंडा दिवस को लेकर थाना सराय अकिल में सुबह 9:00 बजे थाना परिसर में समस्त थाना के पुलिस कर्मियों ने एकत्रित होकर धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ थाना परिसर में एकत्रित होकर पुलिस झंडा दिवस मनाया वहीं सराय अकिल प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने पुलिसकर्मियों से झंडे की सलामी दिलाई। और सभी पुलिसकर्मियों को पुलिस ध्वज प्रदान किया सभी पुलिसकर्मियों ने अपने बाई ओर उस ध्वज को अपने वर्दी पर लगाया। वहीं प्रभारी निरीक्षक ने सभी पुलिस कर्मियों को इस दौरान सपथ भी दिलाई।इस मौके पर कटरा चौकी प्रभारी वीर प्रताप सिंह, एवं तिल्हापुर चौकी प्रभारी अवध राज, चौकी प्रभारी कनैली हनुमान प्रताप , भगवानपुर चौकी प्रभारी उमेंद्र प्रताप सिंह, चौकी प्रभारी बिरुई जय प्रताप सिंह,उपनिरीक्षक कस्बा इंचार्ज जमालुद्दीन खान, उपनिरीक्षक अमित कुमार पटेल,उपनिरीक्षक गोपाल दुबे, एवं समस्त थाना स्टाप मौजूद रहा।

More Stories
श्रीगंगानगर3मई26*विधायक द्वारा अधिवक्ताओं को अपराधी बताना निन्दनीय कृत्य है : एड. राजेश भारत, IDP*
नैनीताल3मई26*हाथी के हमले के बाद वन विभाग ने किया अलर्ट जारी,जंगल में बढ़ाई गश्त।
मथुरा 3 मई 26*हत्या के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया ।*