March 1, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी23अप्रैल*यूपीआजतक न्यूज़ से कौशाम्बी की खास खबरे

कौशाम्बी23अप्रैल*यूपीआजतक न्यूज़ से कौशाम्बी की खास खबरे

[4/23, 19:07] +91 99191 96696: *चोरी की योजना बनाते दो अभियुक्त तमंचा चाकू के साथ*

*कौशाम्बी* मंझनपुर कोतवाली के टेवा पुलिस चौकी अन्तर्गत जजौली गेट के बगल मे नहर वाले बगीचा के पास में दो अभियुक्त चोरी की योजना बना रहे थे सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है पकड़े गए आरोपियों में इरफान पुत्र मो0 अहमद अली निवासी जैता पुर बाजार थाना बौंडी जनपद बहराइच व अमित केशरवानी पुत्र लालचंद्र केशरवानी निवासी ओसा मंडी गेट के सामने थाना मंझनपुर शामिल है पकड़े गए दोनों आरोपी बैठकर किसी स्थान पर चोरी करने की योजना बना रहे थे एक बारगी दबिश देकर बैठे हुए व्यक्तियों को पकड़ कर जिनकी जामा तलाशी से एक अदद तमचा 315 बोर दो अदद जिन्दा कारतूस एक अदद चाकू एक अदद सरिया एक सम्बल मय पेचकश लोहे के व तीन अदद पगहा रस्सी मय 5200 रुपये व दो अदद मोटर साइकिल बरामद हुई बरामदगी के आधार पर अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्तों को न्यायालय भेज दिया है

*गणेश साहू पत्रकार अखंड भारत संदेश समाचार पत्र जनपद कौशांबी 9919196696*
[4/23, 19:34] +91 99191 60604: *छेड़खानी को लेकर बारात में चले जमकर लाठी-डंडे*

*कौशांबी* सराय अकिल कोतवाली क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस में पहुंची बारात के दौरान छेड़खानी को लेकर विवाद हो गया है जिस पर जमकर लाठी-डंडे चले हैं बारातियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया है घटना के मामले में गेस्ट हाउस मालिक व उसके भाई को दबंगो ने पीटा है शराब के नशे में धुत दबंगों ने गेस्ट हाउस के गार्ड को भी पीटा है गेस्ट हाउस मालिक एवं उसके भाई सहित कई बारातियों को चोटें लगी है मारपीट की तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हुई

घटनाक्रम के मुताबिक सरायअकिल थाना क्षेत्र के कस्बे के राव गेस्ट हाउस में नंदकिशोर शुक्ला की बेटी की बारात आई थी बताया जाता है कि जिसमे गेस्ट हाउस के गार्ड ने लड़कियों व महिलाओ के साथ छेड़खानी की जिसको लेकर दोनों पक्ष में विवाद हुआ जिसमें गेस्ट हाउस के मालिक ने अपना पालतू कुत्ता भी बारातियों के ऊपर छोड़ दिया और अपने तमाम स्टाप सहित बारातियो से मारपीट किया हमले में गेस्ट हाउस वाले शरद कुमार पुत्र राम विशाल सहित कई बाराती घायल हैं मामले की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई है और दोनों पक्ष ने आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है

 

*मंजीत सिंह पत्रकार बेरूवा अखंड भारत संदेश जनपद कौशाम्बी*
[4/23, 21:27] +91 99191 96696: *सड़क पर खड़े ट्रैक्टर में घुसे बाइक सवार तीन की मौत*

*सराय अकिल थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाला हुआ हादसा*

*कौशाम्बी* सराय अकिल थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है सड़क पर खड़े ट्रैक्टर में बाइक सवार तीन युवक घुस गए हैं जिससे तीनों युवकों की मौके पर मौत हो गई है सूचना पाकर घटनास्थल पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ लग गई है मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई है सूचना पाकर मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंची है और मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है हादसे की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं घटनास्थल पर चारों ओर खून बिखरा पड़ा है और चीखने चिल्लाने रोने की आवाज आ रही है

घटनाक्रम के मुताबिक सराय अकिल थाना क्षेत्र के अकबराबाद निवासी बन्सी उम्र 17 वर्ष पुत्र धरमु अपने साथी कल्लू उर्फ गुड्डू उम्र 18 वर्ष पुत्र भैरव प्रसाद वा मिथुन उम्र 18 वर्ष पुत्र समुंदर के साथ किसी काम से सराय अकिल की ओर गए थे बाइक सवार तीनों युवक शनिवार की देर रात्रि लगभग 9:00 बजे वापस अपने घर अकबराबाद जा रहे थे जैसे ही बाइक सवार कनैली पुल के पास पहुंचे बीच सड़क में ट्रैक्टर खड़ा था बाइक सवार समझ नहीं पाया और ट्रैक्टर के पीछे से तीनों बाइक सवार ट्रैक्टर में घुस गए हैं हादसे में तीनों लोगों की मौके पर मौत हो गई है दर्दनाक हादसा देख कर घटनास्थल पर राहगीर रुक गए आसपास के ग्रामीण भी घटनास्थल पर पहुंच गए मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मृतको के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

*गणेश साहू पत्रकार अखंड भारत संदेश समाचार पत्र जनपद कौशांबी 9919196696*
[4/23, 21:31] +91 94154 94304: *?हाइटेक पुलिस ने लूट की योजना बना रहे 2 अपराधियों को किया गिरफ्तार*

*?अब संभलकर रहिए वरना घटना कारित करने के पहले पुलिस पकड़ लेगी*

*✍रिपोर्ट.अंजनी कुमार पांडेय।*

*कौशाम्बी ब्युरो।* भले ही अन्य जनपदों में या अन्य थानों में पुलिस की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े हो रहे हों लेकिन योगी की जबरदस्त पुलिसिंग मंझनपुर थाने की चर्चा हर जगह हो रही है। कुछ भी हो लेकिन एक बात तो तय गया कि पुलिस अधीक्षक अपर पुलिस अधीक्षक और सीओ के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में मंझनपुर थाना बाजी मार रहा है। अपराधी के अपराध करने के पहले ही पुलिस को मालूम हो जाता है कि आज फलाने अपराधी फला जगह अपराध करेगा जिसके चलते योगी की हाइटेक पुलिस मुखबिर की सूचना पर अपराधी को अपराध कारित करने के पहले ही पकड़ ले रही है। ऐसा ही एक मामला मंझनपुर थाना क्षेत्र के जजौली गेट के बगल में नहर के पास बाग में 2 लोग लूट की योजना बना रहे थे। मुखबिर की सूचना पर तीन उप निरीक्षकों सहित 7 पुलिस कर्मचारियों के साथ इंगित स्थान पर छापेमारी कर 2 लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो मोटर साइकिल तमंचा चाकू सरिया सब्बल और 52 सौ रुपए नगद बरामद कर लिखा पढ़ी करने के बाद जेल भेज दिया गया।

मालूम हो पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा के निर्देशन में पुलिस दिनों दिन हाईटेक होती जा रही है जिसमे अपराधियों को अपराध करने के पहले ही मंझनपुर थाना अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह द्वारा पकड़ लिया जाता है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा और अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाये अभियान के अंतर्गत सीओ डॉक्टर कृष्ण प्रताप सिंह मंझनपुर की देखरेख में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस को मुखबिर खास के सूचना पर जजौली गेट के बगल में नहर के पास बाग में आधा दर्जन लोग किसी अपराध को कारित करने की योजना बना रहे हैं।

फिर क्या था सूचना के आधार पर उप निरीक्षक अरुण कुमार अभिषेक गुप्ता भगवान सिंह यादव सिपाही हेमंत अचल सिंह सुशील चौहान अभिषेक यादव आदि के साथ इंगित स्थान पर छापेमारी कर सभी लोगों को चारों तरफ से घेर कर गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त इरफान पुत्र मोहम्मद अली जैतापुर थाना बोड़ी जिला बहराइच, अमित केसरवानी पुत्र लालचंद केसरवानी ओसा मंडी को हिरासत में लिया गया।

फिर तलाशी का दौर चला जिसमे दोनों आरोपियों की तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से अवैध तमंचा 315 बोर एक कारतूस चाकू सरिया संब्बल और 52 सौ रुपए नगद तथा दो बाइक बरामद की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ लिखा पढ़ी कर सभी को जेल भेज दिया गया। हालांकि ऐसी हाइटेक पुलिस की जिलेभर में चर्चा का विषय बन गया है। लोगों का कहना है काश ऐसी ही पुलिस प्रयाराज के थरवई थाना में होती तो शुक्रवार की रात एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या नही होती और वे जीवित होते।