May 22, 2024

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी23अगस्त*यूपीआजतक न्यूज़ से कौशाम्बी की खास खबरे

कौशाम्बी23अगस्त*यूपीआजतक न्यूज़ से कौशाम्बी की खास खबरे

[23/08, 19:10] +91 96706 43576: *निरोधात्मक कार्यवाही में 12 अभियुक्त गिरफ्तार*

*कौशाम्बी।* पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान में साधारण मारपीट व शांति भंग करने के आरोप में थाना पश्चिम शरीरा से दो थाना कोखराज से चार थाना सैनी से छः कुल 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया।

[23/08, 19:11] +91 96706 43576: *चेकिंग के दौरान की गई कार्यवाही*

*कौशाम्बी।* पुलिस अधीक्षक के निर्देश के क्रम में जनपद स्तर पर विभिन्न थानों व यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों का पालन न करने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग की गई एंव चेकिंग के दौरान दो पहिया व चार पहिया वाहनों को चेक किया गया जिसमे यातायात नियमों का उल्लघन करने वाले 128 वाहनो का ई-चालान किया गया तथा एक वाहन का चालान कर 1000 रुपए सम्मन शुल्क वसूला गया।

[23/08, 19:11] +91 96706 43576: *शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार*

*कौशाम्बी।* जनपद में चलाए जा रहे अवैध शराब के निर्माण एंव तस्करी के विरुद्ध थाना पश्चिम शरीरा पुलिस बल द्वारा अभियुक्ता कल्पना देवी पत्नी देशराज निवासी चम्पा बाजार थाना पश्चिम शरीरा को गिरफ्तार कर कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब मय शराब बनाने के उपकरण बरामद होने पर मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान न्यायालय कर दिया है।

[23/08, 19:11] +91 96706 43576: *वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

*कौशाम्बी।* थाना कड़ाधाम पुलिस बल द्वारा वांछित अभियुक्त इन्द्रजीत सिंह पुत्र बैकुण्ठ सिंह निवासी चौकी व थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया है।

[23/08, 19:11] +91 96706 43576: *वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार*

*कौशाम्बी।* थाना सराय अकील पुलिस बल द्वारा वारटी अभियुक्त विक्रम सिंह उर्फ मुन्ने पुत्र जगजीत सिंह निवासी बरगदी थाना सराय अकिल को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया है।

[23/08, 19:11] +91 96706 43576: *गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया*

*कौशाम्बी।* जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम अलग अलग थानों की पुलिस बल द्वारा 1100 ग्राम नाजायज़ गांजा के साथ दो अभियुक्तो को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है जानकारी के मुताबिक थाना मोहब्बतपुर पइन्सा पुलिस बल द्वारा वांछित अभियुक्त समशेर अली पुत्र स्व0 रहमत अली निवासी जवई थाना मोहब्बतपुर पइन्सा को मुखबिर की सूचना पर अफजलपुर वारी पुलिया के पास से गिरफ्तार कर अभियुक्त की जामा तलाशी से 550 ग्राम नाजायज गांजा बरामद होने पर थाना स्थानीय पर मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया है।

इसी प्रकार थाना करारी पुलिस बल द्वारा अभियुक्त सोनू पुत्र मदन नट निवासी पंडीरी थाना करारी को हिसामपुर तिराहा से 550 ग्राम अवैध गाजा बरामद होने पर गिरफ्तार कर बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया है।

[23/08, 19:35] +91 99191 96696: *श्रमिक नजदीकी सीएससी जाकर बनवायें अपना गोल्डेन कार्ड*

*जनपद में 34 हजार 788 परिवारों के सापेक्ष अभी तक 938 परिवारों के बने गोल्डेन कार्ड*

*कौशाम्बी।* उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के माध्यम से आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री-जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के अन्तर्गत गोल्डेन कार्ड बनाये जाने हेतु विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है यह जानकारी श्रम प्रवर्तन अधिकारी महन्थ प्रजापति ने देते हुए बताया है कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों एवं उनके परिवार के सदस्यों के जीवन स्तर में गुणात्मक सुधार लाना है श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत पंजीकृत समस्त निर्माण श्रमिकों को सूचित किया है कि वे अपने ग्रामसभा के कोटेदार नजदीकी सीएससी या आरोग्य मित्र से सम्पर्क कर अपना गोल्डेन कार्ड बनवायें उन्होंने बताया कि जनपद में गोल्डेन कार्ड बनवाने हेतु 34 हजार 788 परिवारों का लक्ष्य आवंटित है, जिसमें से 938 परिवारों के गोल्डेन कार्ड बनाये जा चुके हैं। उन्होंने सभी जनपद के सभी ग्राम प्रधानों कोटेदारों आशा एवं ऑगनबाड़ी कार्यत्रियों से अपेक्षा की है कि वे अपने अपने गॉवों में व्यापक प्रचार-प्रसार करें जिससे शत-प्रतिशत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों का गोल्डेन कार्ड शीघ्र बनाया जा सके।

[23/08, 19:35] +91 99191 96696: *जनपद के सेवा प्रदाता सेवा योजन विभाग के पोर्टल पर करें पंजीयन*

*कौशाम्बी।* जिला सेवा योजना अधिकारी गौतम घोष ने अवगत कराया है कि शासन की मंशानुसार सेवा योजन विभाग द्वारा आमजनमानस को घर बैठे घरेलू सेवायें यथा-प्लम्बर इलेक्ट्रीशियन कारपेण्टर एसी मैकेनिक पेण्टर टैक्सी सर्विस रंगाई-पुताई कम्प्यूटर हार्डवेयर ब्यूटीशियन एवं मेडिकल पै्रेक्टिस आदि उपलब्ध कराने के लिए टोलफ्री नंबर-155330 (सेवामित्र हेल्प लाइन) की सुविधा उपलब्ध कराई गई है उन्होनो जनपद के सेवा प्रदाता (वेण्डर/दुकानदार/ठेकेदार) तथा उनसे संबंधित कुशल एवं अकुशल (संबंधित कार्य की जानकारी रखने वाले) कामगारों/कारीगरों को सूचित किया है कि वे अपना पंजीयन विभाग के पोर्ट करते हुए घर बैठे अपनी सेवाओ का निःशुल्क व्यापक प्रचार-प्रसार कर सेवा प्रदान कर सकतें हैं

जिला सेवा योजना अधिकारी ने बताया कि पेार्टल के माध्यम से अनेक निःशुल्क लाभ प्राप्त किये जा सकतें हैं-डिजिटल प्लेटफार्म (पोर्टल तथा एप) द्वारा सेवाओं का जिला मण्डल अथवा प्रदेश स्तर पर विस्तार, 50 सीटर निःशुल्क कॉल सेण्टर एवं सेवा मित्र हेल्पलाइन-155330 की उपलब्धता एवं वेण्डर/दुकानदार/ठेकेदार द्वारा दी जाने वाली सेवाओं का विभिन्न माध्यमों से निःशुल्क प्रचार-प्रसार है।

 

About The Author

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.