March 4, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी22दिसम्बर*यूपीआजतक न्यूज़ से खास खबरे

कौशाम्बी22दिसम्बर*यूपीआजतक न्यूज़ से खास खबरे

[22/12, 7:51 PM] +91 99191 96696: *डिप्टी सीएम ने नवनिर्मित गेस्ट हाउस तथा दुकानों का किया उद्घाटन*

*कौशाम्बी* उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा आदर्श नगर पंचायत सिराथू में पं0 दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर योजनान्तर्गत वार्ड नं0-02 में नवनिर्मित गेस्ट हाउस तथा दुकानों का उद्घाटन लोकार्पण किया इस अवसर पर विधायक सिराथू श्री शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल, जिलाध्यक्षा श्रीमती अनीता त्रिपाठी, अध्यक्ष नगर पंचायत राजेन्द्र कुमार भोला यादव एवं अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार मौर्य सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

*गणेश साहू पत्रकार अखंड भारत संदेश समाचार पत्र चरवा जनपद कौशांबी 7651992381*
[22/12, 7:51 PM] +91 99191 96696: *टिकट पाने के लिए खुद भटकने वाले लोग टिकट दिलाने का ले रहे है ठेका*

*पार्टी को बदनाम कर टिकट दिलाने वालों के कारनामे शीर्ष नेताओं तक पहुंचे तो नेताओं की छीछालेदर होना तय*

*कौशांबी* विधानसभा का ख्वाब देख रहे टिकट पाने के लिए जो नेता लंबे समय से दर दर की ठोकर खा रहा है नेताओं के चौखट पर जी हुजूरी कर खुद टिकट पाने का जुगाड़ लगा रहा है तमाम प्रयास के बाद अपने टिकट को फाइनल नहीं कर पा रहा है टिकट पाने में असफल वही व्यक्ति इन दिनों दूसरे नेताओ को टिकट दिलाने का ठेका ले रहा है विधानसभा चुनाव का टिकट दिलाने के नाम पर मोटी रकम ऐंठने का खेल बेखौफ तरीके से चल रहा है जिससे पार्टी की छवि भी धूमिल हो रही है लेकिन टिकट दिलाने का ठेका लेने वालों के कारनामों पर पार्टी के शीर्ष नेताओं की नजर अभी नहीं पहुंची है यदि टिकट दिलाने का ठेका लेने वालों के कारनामे पार्टी के शीर्ष नेताओं तक पहुंची तो ऐसे नेताओं को धक्के मारकर पार्टी से बाहर भी किया जा सकता है

आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में पार्टी किस चेहरे को प्रत्याशी घोषित करेगी घोषणा के पूर्व इस बात की जानकारी पार्टी के दिग्गज नेताओं को भी नहीं हो पाती है विधानसभा प्रत्याशी की घोषणा शीर्ष स्थल पर बड़े गुपचुप तरीके से रणनीति के बाद तय किया जाता है और अचानक विधानसभा में प्रत्याशियों के नामों की घोषणा शीर्ष स्तर से कर दी जाती है लेकिन विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दल से विधायकी का टिकट दिलवाने के नाम पर इन दिनों फिर गैंग के सदस्य सक्रिय हैं और वह नए नए नेताओं को विधायकी का सपना दिखाकर अपने लंबे चौड़े बयान में फंसा लेते हैं चुनाव लड़ने की मंशा रखने वाले नए नए नेता शातिराना दिमाग वालो का भरोसा कर लेते हैं और टिकट दिलाने की गैंग में शामिल सदस्य मौका मिलते ही मोटी रकम ठग लेते हैं बाद में मालूम चलता है कि उन्हें टिकट नहीं मिल सका है और वह ठगे गए हैं लेकिन ठगे जाने के पूर्व टिकट लड़ने की लाइन में लगे नए नेता गैंग के सदस्यों की चिकनी चुपड़ी बातों में फंस कर उन्हें अपना खास समझने की भूल कर लेते हैं भाजपा में टिकट दिलाने वाले गिरोह के कारनामों से जिसने नए नेताओ को सच्चाई से अवगत कराया टिकट गैंग के कारनामों को बताने वाले लोगों को नए नए नेता अपना विरोधी मान लेते हैं जबकि सच्चाई यह है कि नए नए नेता इन दिनों टिकट के नाम पर ठगे जा रहे हैं टिकट दिलाने वाले गैंग के सदस्य के झांसे में इन दिनों चायल क्षेत्र का एक नेता फस चुका है

*विधानसभा का ख्वाब देख रहे फरीद सेठ भी हुए ठगी के शिकार*

*कौशाम्बी* बीते दिनों बहुजन समाज पार्टी से टिकट दिलाने के नाम पर फरीद सेठ को ठगा जा चुका है मामले में कोखराज थाने में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी फरीद सेठ की तीस लाख रुपए की रकम वापस नहीं हो सकी है इन दिनों जिले में भारतीय जनता पार्टी से टिकट दिलाए जाने के नाम पर एक गैंग सक्रिय है और वह लोगों को भरोसा दिला रहा है कि वर्तमान विधायकों का टिकट काटकर तुम्हें टिकट दिला दिया जाएगा और टिकट दिलाने के नाम पर खर्चे के बहाने मोटी रकम ठगी जा आ रही है

*सुशील केसरवानी वरिष्ठ पत्रकार ब्यूरो चीफ अखंड भारत संदेश समाचार पत्र जनपद कौशांबी 9838 8249 38*
[22/12, 7:51 PM] +91 99191 96696: *तीन तमंचा बाइक लूट की रकम समेत तीन आरोपी गिरफ्तार*

*आरोपियों की गिरफ्तारी पर पचास पचास हजार का इनाम पुलिस महानिरीक्षक ने किया था घोषित*

*कौशाम्बी* चरवा थाना क्षेत्र में सहज जन सेवा केंद्र के कर्मचारी को गोली मारकर लूटने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लूट की रकम एक लाख 75 हजार रुपए बरामद कर ली है मामले का खुलासा प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक ने किया है
पकड़े हुए अभियुक्तों में जयप्रकाश निषाद पुत्र राम भरोसे निवासी निहालीपुर थाना ऊंचाहार जनपद रायबरेली व महेंद्र साहू पुत्र रामकुमार निवासी कन्दरावां थाना ऊंचाहार जनपद रायबरेली तथा गोरेलाल पासी पुत्र स्वर्गीय चंद्रपाल निवासी समसपुर थाना चरवा को गिरफ्तार कर उनके पास से तीन अदद तमंचा 315 बोर का 6 अदद कारतूस और लूट के एक लाख 75 हजार रुपए सहित 1 अदद एचपी कंपनी का लैपटॉप तथा कौशांबी जनपद सहित अन्य जनपदों से लूट में विभिन्न बैंकों के पासबुक एटीएम कार्ड चेक बुक एवं आधार कार्ड और 2 अदद बैग 3 अदद मोबाइल अलग-अलग कंपनी का एक अदद मोटर साइकिल हौंडा शाइन नंबर यूपी 73 वी 4526 घटना में इस्तेमाल किए गए अपाचे गाड़ी के खुले हुए अलग-अलग पार्टस भी बरामद किए गए हैं गिरफ्तार करने वाली टीम में सिद्धार्थ सिंह प्रभारी इंटेलिजेंस विंग स्वाट टीम राजेंद्र प्रसाद यादव सिंह सर्विलांस सेल प्रमोद कुमार विश्वकर्मा मनोज कुमार यादव विजय कुमार सिंह सरताज अहमद धर्मेंद्र कुमार यादव मनीष कुमार जितेंद्र सिंह चेतन बापू पुलिस लाइन सहित थाना पुलिस टीम शामिल रही

इन सभी अभियुक्तों पर महा निरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र द्वारा 50- 50 हजार का इनाम घोषित किया था जनपद कौशांबी के थाना चरवा में पंजीकृत 262/21 धारा 394 411 व 267/21 धारा 307 व 268/21 धारा 3/25 आर्म्स ऐक्ट व 269/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व 270 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट तथा जनपद प्रयागराज थाना कोरांव में पंजीकृत 264/21 धारा 394 व जनपद प्रतापगढ़ थाना मानिकपुर में 332/21 धारा 394 और जनपद रायबरेली थाना ऊंचाहार में 602/11 धारा 420,467 411,413,414 व 604/11 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट व 698/14 धारा 41/109 व 83/17 धारा 110 जी व 45/19 धारा 932/411 व 54/19 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट तथा जनपद फतेहपुर थाना खागा में 492/19 धारा 307 में मुकदमा पंजीकृत है
जो जनपद में लूट जैसी घटना को अंजाम देते थे

*गणेश साहू पत्रकार अखंड भारत संदेश समाचार पत्र चरवा जनपद कौशांबी 7651992381*
[22/12, 7:51 PM] +91 99191 96696: *साधनों के अभाव में भी हमें सफलता अर्जित करनी होगी–पूर्व निदेशक*

*प्राचार्य विनय कुमार सिंह ने कहा कि खेल-कूद को जीवन का आवश्यक अंग मानने वाले जीवन में आने वाली समस्याओं का सामना करने में सक्षम होते है*

*कौशाम्बी* महामाया राजकीय महाविद्यालय में आठवे वार्षिक क्रीड़ा समारोह का समापन दिनांक 22 दिसंबर को संपन्न हुआ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ0 महेंद्र राम, पूर्व निदेशक उच्च शिक्षा प्रयागराज रहे इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ0 विनय कुमार सिंह प्राचार्य महामाया राजकीय महाविद्यालय द्वारा किया गया ।

इस दो दिवसीय समापन कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर मुख्य अतिथि एवं प्राचार्य डॉ विनय कुमार सिंह द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित करके किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा इस दो दिवसीय कीड़ा समारोह के निम्नलिखित विजेताओं को प्रथम द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता ( छात्र) प्रथम स्थान पंचम लाल ,द्वितीय स्थान अरुण कुमार , तृतीय स्थान राजेश कुमार, 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता ( छात्रा ) प्रथम स्थान विभा पांडे, द्वितीय स्थान आकांक्षा कुशवाहा, तृतीय स्थान अवंतिका देवी, 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता( छात्र )प्रथम स्थान दिलीप कुमार , द्वितीय स्थान राजेश कुमार ,तृतीय स्थान उमेश कुमार , लंबी कूद प्रतियोगिता (छात्र) प्रथम स्थान दिलीप कुमार , द्वितीय स्थान विकास कुमार तृतीय स्थान हिमांशु , लंबी कूद (छात्रा) प्रथम स्थान अवंतिका देवी , द्वितीय स्थान आकांक्षा कुशवाहा, तृतीय स्थान विभा पांडे, ऊंची कूद प्रतियोगिता में( छात्र ) प्रथम स्थान दिलीप कुमार ,द्वितीय स्थान पंचम लाल, तृतीय स्थान राजेश कुमार ऊंची कूद प्रतियोगिता ( छात्रा ) में प्रथम स्थान आकांक्षा कुशवाहा ,द्वितीय स्थान प्रियंका देवी, तृतीय स्थान अवंतिका देवी गोला फेंक ( छात्र )प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पंचम लाल, द्वितीय स्थान अरुण कुमार, तृतीय स्थान हिमांशु, गोला फेंक (छात्रा ) प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आकांक्षा कुशवाहा , द्वितीय 11स्थान फहुम बानो , तृतीय स्थान प्रीति मौर्य, चक्का फेंक ( छात्र) प्रतियोगिता में विकास कुमार प्रथम स्थान, पंचम लाल द्वितीय स्थान, दिलीप कुमार तृतीय स्थान चक्का फेंक (छात्रा ) प्रतियोगिता में कल्पना गौतम प्रथम स्थान, प्रीति मौर्या द्वितीय स्थान, शिफा खानम तृतीय स्थान भाला फेंक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पंचम लाल , द्वितीय स्थान विकास कुमार ,तृतीय स्थान हिमांशु ,भाला फेंक( छात्रा )प्रतियोगिता में आकांक्षा कुशवाहा प्रथम स्थान ,विभा पांडे द्वितीय स्थान रश्मि वर्मा तृतीय स्थान400 मीटर दौड़ ( छात्र) मे दिलीप कुमार (प्रथम), उमेश कुमार (द्बितीय), पिंंकेश कुमार (तृतीय) रहे । 400 मीटर दौड़ ( छात्रा) मे विभा पाण्डेय (प्रथम) , प्रियंका देवी(द्बितीय), किरन देवी (तृतीय) रही प्राप्त किया इस दो दिवसीय वार्षिक क्रीडा समारोह का छात्र चैम्पियन दिलीप कुमार B. Sc. I एवं छात्रा चैम्पियन अकांक्षा कुशवाहा B. Sc.III रही ।

छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि 21वीं शताब्दी छात्र छात्राओं की है परंतु बिना प्रयास के सफलता संभव नहीं होती है साधनों के अभाव में भी हमें सफलता अर्जित करनी होगी हमें खेलकूद के माध्यम से अपने मन हो और शरीर को मजबूत करना होगा खेलकूद एवं पढ़ाई लिखाई को संतुलित बना कर हमें अपने देश की सेवा करनी है इस अवसर पर प्राचार्य विनय कुमार सिंह ने कहा कि खेल-कूद को जीवन का आवश्यक अंग मानने वाले जीवन में आने वाली समस्याओं का सामना करने में सक्षम होते हैं ये शरीर के विभिन्न अंगों के उचित संचालन में मददगार होते हैं । खेलने से शरीर का व्यायाम होता है तथा पसीने के रूप में शरीर में जमा जल बाहर निकल आता है । खेल-कूद शरीर और मन में ताजगी लाता है इस दो दिवसीय खेलकूद कार्यक्रम का संचालन डॉ अजय कुमार द्वारा किया गया इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ0 अरविंद कुमार , डॉ0 नीलम बाजपेई, डॉ0 भावना केसरवानी ,डॉ0 रीता दयाल, डॉ0 तरित अग्रवाल ,डॉ0 पवन कुमार,डॉ0 नीरज कुमार ,डॉ0 रमेश चंद्र डॉ0 अमित शुक्ल ,डॉ0 संतोष कुमार अजय कुमार मानवेंद्र सिंह साहनी आदि उपस्थित रहे। क्रीडा प्रभारी द्वारा मुख्य अतिथि एवं प्राचार्य तथा इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए महाविद्यालय परिवार के सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

*सुशील केसरवानी वरिष्ठ पत्रकार ब्यूरो चीफ अखंड भारत संदेश समाचार पत्र जनपद कौशांबी 9838824938*
[22/12, 7:51 PM] +91 99191 96696: *समीक्षा बैठक में डिप्टी सीएम के कड़े तेवर देखकर अधिकारियों के छूटे पसीने*

*डिप्टी सीएम ने कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता ठेकेदार और अवर अभियंता की शिकायत पर जमकर लगाई फटकार*

*कौशाम्बी* प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा आज मॉ शीतला अतिथि गृह, सिराथू में अधिकारियों के साथ बैठक की गयी।बैठक में निराश्रित गोवंशों के सम्बन्ध में समीक्षा के दौरान बताया गया कि गौशालाओं में संरक्षित गोवंशों को रात्रि के समय में छोड़ देने की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, जिस पर उपमुख्यमंत्री ने गौशालाओं में संरक्षित गोवंशो का नियमित सत्यापन कराने के निर्देश के साथ ही विशेष टीम का गठन कर रात्रि एवं दिन में गौशालाओं में संरक्षित गोवंशों की जांच कराने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी को देते हुए कहा कि इस प्रकार की लापरवाही पायी जाती है तो सम्बन्धित अधिकारी कर्मी के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने छुट्टा घूम रहे गोवंशों को गौशालाओं में संरक्षित करने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी गोवंश के छुट्टा घूमने की शिकायत न आने पाये उप मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ जिन किसानो को अभी तक नहीं मिल रहा है, उन सभी पात्र किसानों को योजना से लाभान्वित कराने हेतु आधार कार्ड बनाने की टीम एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम गठित कर विशेष अभियान चलाकर गांव-गांव में कैम्प लगाकर सभी वंचित पात्र किसानो को लाभान्वित करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने आयोजित कैम्प में पेंशन न पा रहे दिव्यांग, वृद्ध एवं विधवा महिलाओं का पेंशन बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति से लाभान्वित करने के भी निदेश दिये। उन्होंने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को विद्यालयां में बच्चो को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा आदि की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उपमुख्मंत्री ने नगर पालिका परिषद मंझनपुर एंव भरवारी के विस्तार से जो गांव नगर पालिका में शामिल हुए हैं, उन सभी क्षेत्रो में विशेष कैम्प लगवाकर पात्र लोगों को प्रधानमंत्री आवास, पेंशन एवं पेयजल आदि कल्याणकारी योजनाओ एवं अन्य सभी सुविधाओं से प्राथमिकता के आधार पर लाभान्वित करने के निर्देश दिये। उन्हांने जनपद के सभी पात्र व्यक्तियों को प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य सभी योजनाओं से सर्वोच्च प्राथमिकता पर लाभान्वित करने के निर्देश दिये। उन्हांने कृषक दुर्घटना के लाभार्थियों को सहायता राशि दिये जाने के निर्देश दिये। उपमुख्यमंत्री ने धान खरीद की समीक्षा के दौरान डिप्टी आर0एम0ओ0 को हाईब्रिड धान के सम्बन्ध में प्रस्ताव तैयार कर शासन को पत्र प्रेषित करने के साथ ही आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने जनपद फतेहपुर एवं प्रयागराज के राईस मिलरों से वार्ता कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्हांने अधिशासी अभिंयता विद्युत को निर्देशित किया कि ट्रान्सफार्मर बदलने की शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित किया जाय तथा

इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले जे0ई0 के विरूद्ध कार्यवाही की जाय। उन्होंने कहा कि बिजली से सम्बन्धित सभी शिकायतों का निस्तारण किया जाना सुनिश्चित किया जाय, ताकि लोगों को परेशान न होना पड़े। बैठक में राशन वितरण की समीक्षा के दौरान बताया गया कि कहीं-कहीं पर घटतौली की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, जिस पर उपमुख्यमंत्री ने टास्कफोर्स का गठन कर आकस्मिक जांच कराने के निर्देश देते हुए कहा कि अगर कोई घटतौली करते हुए पाया जाता है तो उसके विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाय उन्होंने कहा कि घटतौली करना महापाप है। बैठक में जल जीवन मिशन की समीक्षा के दौरान बताया गया कि 146 गावों का प्रस्ताव बनाया जाना है, जिसमें 21 डी0पी0आर0 बनायी जानी है, जो दिसम्बर माह तक पूरा कर लिया जायेगा, जिस पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जल जीवन मिशन के कार्यो में तेजी लायी जाय तथा ठीक प्रकार से कार्य न करने वाले ठेकेदार के विरूद्ध कार्यवाही की जाय। उन्होंने निर्माणाधीन पानी की टंकियों की समीक्षा के दौरान निर्देश दिये कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता सुनिश्चित किया जाय, जिससे लीकेज की शिकायत न होने पाये।

उप मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की समीक्षा के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी को कोविड के नये वैरिएण्ट के दृष्टिगत सभी आवश्यक तैयारियॉ तथा कोविड-19 टीकाकरण की द्वितीय डोज में प्रगति लाये जाने हेतु मास्टर प्लॉन बनाकर कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जनपद में स्वास्थ्य सुविधाओ की बेहतर व्यवस्था हेतु रिक्त विशेषज्ञ चिकित्सकों के नियुक्ति के लिए आवश्यक कार्यवाहियॉ की जाय। उन्होंने निर्माणाधीन ट्रामा सेन्टर के कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश सम्बन्धित कार्यदायी संस्था को दिये तथा सी0एम0ओ0 को ट्रामा सेंटर के शीघ्र संचालन हेतु कार्ययोजना तैयार करने के भी निर्देश दिये। उपमुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन सड़कों की समीक्षा के दौरान अधिशासी अभियंता लो0नि0वि0 को नियमित निरीक्षण कराकर गुणवत्ता की जांच कराने के निर्देश देते हुए कहा कि गुणवत्ता ठीक न पाये जाने पर सम्बन्धित ठेकेदार के विरूद्ध कार्यवाही की जाय। उन्होंने सेतुओं के निर्माण की समीक्षा के दौरान कहा कि आ रही समस्याओं का समाधान कर निर्धारित समय में निर्माण कार्य पूर्ण किया जाय। उन्होंने अधिशासी अभियंता सिंचाई को निर्देशित किया कि नहरों मे टेल तक पानी पहुंचाना सुनिश्चित करें तथा आवश्यकतानुसार नहरों की पटरियों पर सड़कों के निर्माण हेतु सर्वे कराकर आवश्यक कार्यवाही की जाय। उन्होंने ससुर खदेरी नदी में पानी लाये जाने हेतु विस्तृत इस्टीमेट बनाकर एक सप्ताह के अन्दर उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर विधायक शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल एवं लाल बहादुर, जिलाध्यक्षा श्रीमती अनीता त्रिपाठी, जिलाधिकारी सुजीत कुमार पुलिस अधीक्षक राधेश्याम विश्वकर्मा एवं मुख्य विकास अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी व अपर जिलाधिकारी जयचन्द्र पाण्डेय सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे उपमुख्यमंत्री ने मॉ शीतला गेस्ट हाउस सिराथू, में क्षेत्रीय आमजनों की शिकायतों को सुना एंव तत्काल निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये

[22/12, 8:56 PM] +91 84000 70190: *राजकीय हाईस्कूल रामपुर धमवा व राला में पढ़ेंगी क्षेत्र की बेटियाँ–विधायक सिराथू*

*नवनिर्मित राजकीय हाईस्कूल का किया शुभारम्भ*

*टेढ़ी मोड़/ कौशांबी* क्षेत्र के स्कूली छात्र छात्राओं के शिक्षा पर ध्यान रखते हुए सिराथू विधायक शीतला प्रसाद पटेल ने रामपुर धमावा एवं राला में शिक्षा के दृष्टिगत निर्मित हुए राजकीय हाईस्कूल का फीता काटकर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर शुभारंभ किया ।

विधायक ने संबोधित कर कहा कि सिराथू ब्लॉक के अन्तर्गत निर्मित इस कॉलेज के निर्माण हो जाने से यहाँ के स्थानीय सैकड़ो छात्र-छात्राओं को शिक्षा ग्रहण करने एवं भविष्य को उज्ज्वल बनाने की सुविधा प्राप्त होगी प्राथमिक विद्यालय और पूर्व माध्यमिक विद्यालय के साथ साथ हाई स्कूल स्तर के विद्यालयों एवं शिक्षा की गुणवत्ता उच्चतम करने हेतु कृत संकल्पित है रामपुर धमावा एवं राला में निर्मित 6 -6 कक्षीय भवनों में प्रत्येक विद्यालय में लगभग कक्षा 9 एवं 10 के लगभग 240 छात्र छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे ।

विधायक सिराथू ने इस अवसर पर उपस्थित छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दिया उक्त दोनों विद्यालय के उद्घाटन समारोह में जिला विद्यालय निरीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ग्राम प्रधान प्रतिभा रानी शर्मा बबलू श्रीवास्तव , पवन पटेल दिनेश सोनकर आशीष केशरवानी सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।

[22/12, 9:05 PM] +91 84000 70190: *क्रिकेट क्लब 2021 का शुभारंभ*

*टेढ़ी मोड़ /कौशांबी* सिराथू तहसील क्षेत्र के पल्टीपुर अंदावा सहजादपुर में श्रीराम क्रिकेट क्लब 2021 का उद्घाटन सपा नेता आनंद मोहन पटेल ने फीता काटकर किया है इस मौके पर उपस्थित संचालक रंजीत यादव अध्यक्ष जितेंद्र पाल कोषा अध्यक्ष शुभम तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।

*रिपोर्टर…*
*धर्मेंद्र सोनकर पत्रकार अखंड भारत संदेश टेढ़ी मोड़ सहजादपुर जनपद कौशांबी 8400070190*
[22/12, 10:04 PM] +91 97921 21202: *डूडा कार्यालय के दलाल पीएम आवास के लाभार्थियों से वसूल रहे है रकम*

कौशांबी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीब कमजोर मजलूम लोगो को आवास दिलाने के नाम पर धन उगाही करने वाले बेखौफ सक्रिय है आवास उन्हीं लाभार्थियों के स्वीकृति होते है जिनकी सिफारिश दलाल करते है वरना आवास का लाभ लेने के चलते लाभार्थी अधिकारियों नेताओं के चक्कर लगाते रह जाते हैं जांच में गरीबो को भी अपात्र घोषित कर योजना से वंचित कर दिया जाता है सब कुछ विभागीय अधिकारियों के संरक्षण में चल रहा है

ताजा मामला अजय कुमार पुत्र सीताराम रसूलपुर गिरसा बिसारा नगर पालिका परिषद भरवारी का है प्रधानमंत्री आवास के लिए सिंधिया निवासी लाल सिंह ने 10 हजार रुपए की रकम यह कह कर ले लिया है कि डूडा कार्यालय में एक अधिकारी को रकम दे आवास स्वीकृति करा देंगे लेकिन आवास भी नहीं स्वीकृत हुआ और 10 हजार रुपए की रकम भी वापस नहीं मिली बड़े दबाव के बाद तीन हजार रुपए की रकम वापस मिला है पीड़ित ने पुलिस चौकी में शिकायत की है

[22/12, 10:04 PM] +91 97921 21202: *गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद नहीं हटाए गए आरोपी उपनिरीक्षक*

अत्याचारी पुलिस से कब मिलेगा बस अनुसूचित जाति की महिला को न्याय

कौशांबी चरवा थाना क्षेत्र में एक आरोपी को पकड़ने के बहाने महिला से मारपीट के मामले में अदालत के आदेश पर गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी आरोपी उप निरीक्षक और पुलिस जनों को अभी तक निलंबित नहीं किया गया है अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपियों ने रौद्र रूप धारण कर लिया है और पीड़ित परिजनों पर बलपूर्वक दबाव बना कर समझौते का दबाव बना रहे है योगीराज में इस कदर पुलिस निरंकुश हो जाएगी इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता था महिला के साथ अत्याचार जुल्म ज्यादती करने वाली अत्याचारी पुलिस की शिकायत के बाद भी आला अधिकारियों ने दोषी उपनिरीक्षक और पुलिस जनों पर मुकदमा नहीं दर्ज किया था एक वर्ष तक महिला न्याय के लिए भटकती रही और अदालत के निर्देश पर मुकदमा दर्ज होने के बाद भी आरोपियों को निलंबित नहीं किया गया है कैसे आम जनमानस को अत्याचारी पुलिस के जुल्म ज्यादती से न्याय मिलेगा यह योगी सरकार की व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है

थाना चरवा के अंतर्गत एक गांव की अनुसूचित जाति की महिला रेखा कुमारी LLB की पढ़ाई कर रही है 13.12.2020 को समय करीब 01:00 बजे दिन थाना चरवा की पुलिस उप निरीक्षक बिजेन्द्र सिंह, देवेन्द्र प्रताप भारद्वाज, उप निरीक्षक आदित्य कुमार, सिपाही नरेन्द्र सिंह ने पीड़ित रेखा पर बेरहमी से हमला कर दिया उससे मारपीट कर लहूलुहान कर दिया उसके घर में लूटपाट भी की उपरोक्त मामले में न्यायालय के आदेश पर थाना चरवा मे अ०सं० 258/ 2021 धारा 308, 394, 323, 504, 506 ता०ही० व 3 (2) (5) 3 (1) या SC/ST एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत हुआ है अभियोग पंजीकृत होने के पश्चात अब अत्याचारी पुलिस ने रौद्र रूप धारण कर लिया है और मुकदमे के वादी पर जायज नाजायज दबाव बना रही है पीड़िता का आरोप है कि बदमाश पीछा कर रहे है पुलिस वाले धमकी दिलवा रहें है सुलह हो जाओ नही तो तुझे मरवा देगे या मुकदमे मे फाइनल रिपोर्ट लगवा देंगे पीड़ित रेखा का यह भी कहना है कि अगर न्याय नहीं मिला तो परिवार समेत जान दे देंगे

[22/12, 10:10 PM] +91 99560 64409: *वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार*

*कौशांबी।* थाना कोखराज पुलिस उप निरीक्षक दिनेश कुमार मिश्रा मय हमराह पुलिस बल द्वारा मु0अ0सं0 546/21 धारा 457/380/411 भा0द0वि0 व मु0अ0सं0 547/21 धारा 379/307/411 भा0द0वि0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त संदीप कुमार पुत्र पंचम लाल निवासी बस स्टॉप मूरतगंज थाना कोखराज जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया गया । विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को चालान कर न्यायालय भेजा गया ।

[22/12, 10:11 PM] +91 99560 64409: *जनपद मे कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत चेकिंग के दौरान की गई कार्यवाही*

*जनपद मे लाकडाउन के दृष्टिगत सरकार द्वारा निर्गत निर्देशों के अनुपालन के क्रम में*

*कौशांबी।* पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जनपद स्तर पर विभिन्न थानों द्वारा अनावश्यक रुप से बाहर घूमने/ मास्क न लगाने एवं सोशल डिस्टेसिंग का पालन न करने वालों के विरुद्ध 50 बैरियर/नाकों एवं थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा सघन चेकिंग की गई, चेकिंग के दौरान दो-पहिया/चार पहिया वाहनों को चेक किया गया, जिनमें 74 वाहनों का eचालान किया गया व 02 वाहनों से 1000 रू0/- सम्मन शूल्क वसूला गया ।