कौशाम्बी21सितम्बर25*मिशन शक्ति अभियान फेज-05 के तहत महिला पुलिस कर्मियों द्वारा निकाली गयी बाइक रैली*
*रैली में 155 महिला आरक्षी,10 महिला मुख्य आरक्षी एवं 15 महिला उप निरीक्षक हुई सम्मिलित*
*कौशांबी।* मिशन शक्ति अभियान (फेज-05) के अंतर्गत महिला सुरक्षा एवं जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार के नेतृत्व में जनपद कौशाम्बी में महिला पुलिस कर्मियों द्वारा रविवार को भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का शुभारम्भ पुलिस अधीक्षक, द्वारा हरी झण्डी दिखाकर किया गया। इस रैली में 155 महिला आरक्षी,10 महिला मुख्य आरक्षी एवं 15 महिला उप निरीक्षक सम्मिलित हुईं। रैली पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्रारंभ होकर मंझनपुर चौहारा, जामा मस्जिद कस्वा मंझनपुर, सोनारन टोला, मैन रोड रोडवेज के पास पाता रोड समदा चौराहा होते हुए 05 किलोमीटर दूरी तय करते हुए पुनः पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर संपन्न हुई। इस अवसर पर महिला सुरक्षा, स्वावलंबन एवं जागरूकता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया।जागरूकता रैली के दौरान पुलिस के द्वारा माइक से आम जनमानस को मिशन शक्ति के बारे में जानकारी दी गयी साथ ही शासन के द्वारा चलायी जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे- (1) 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, (2) 1090 वीमन पावर हेल्पलाइन, (3) 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, (4) 102 स्वास्थ सेवा, (5)108 एंबुलेंस सेवा, (6) 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन, (7) 181 महिला हेल्पलाइन नंबर (8) 112 पुलिस आपातकालीन सेवा आदि के बारे में भी जानकारी दी गयी। जागरूकता रैली के द्वारा जनपद कौशाम्बी की महिलाओ में तथा आमजनमानस में निर्भीकता की भावना सृजित की गयी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी मंझनपुर, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहें।

More Stories
मथुरा 28 जुलाई 26 थाना बलदेव में 3 साल के बच्चे की गला दबाकर हत्या*
मथुरा 28 जुलाई 26*थाना हाईवे पुलिस, सर्विलांस, साइबर, स्वॉट एवं एस0ओ0जी0 टीमों की संयुक्त कार्यवाही में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।*
मथुरा 28 जुलाई 26* वादिया व वादिया की साथी हमराह के साथ छेड़छाड़, मारपीट और पत्रकार बनकर चौथ वसूली करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*