April 1, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी21फरवरी*यूपीआजतक न्यूज़ से कौशाम्बी की खास खबरे

कौशाम्बी21फरवरी*यूपीआजतक न्यूज़ से कौशाम्बी की खास खबरे

[21/02, 8:05 PM] +91 99193 97657: *कौशांबी*

*सिराथू प्रत्याशी को कमजोर देख अपना दल नेता चले डिप्टी सीएम की ओर*

*बहन का विरोध करने बीजेपी की तरफ आई छोटी बहन*

*बहन को हराने के लिए बहन ही बन रही जानीदुष्मन*

*सियासत की गलियारा इतनी हद से गुजर जायेगी किसी को अंदाजा नहीं था।अनुप्रिया पटेल अपनी बहन को छोड़ डिप्टी सीएम के लिए वोट मांग रही हैं। तो वही पल्लवी पटेल जो कि अनुप्रिया पटेल की बहन समाजवादी पार्टी से केशव प्रसाद मौर्य के सामने ताल ठोक रही हैं ।समाजवादी पार्टी से पल्लवी पटेल को सिराथू से प्रत्यासी बनाए जाने के बाद से दिन प्रतिदिन भाजपा और अपना दल एस गठबंधन की मुसीबत बढ़ती जा रही है ।*
[21/02, 8:19 PM] +91 99191 96696: *केंद्रीय मंत्री के आगमन पर भी अपना दल एस प्रत्याशी की सभा में नहीं जुटी भीड़*

*कौशांबी* अपना दल एस और भाजपा गठबंधन प्रत्याशी नागेंद्र प्रताप सिंह पटेल के समर्थन में चायल विधानसभा क्षेत्र के काजू में एक सभा का आयोजन किया गया है कार्यक्रम स्थल में फग्गन सिंह कुलस्ते केंद्रीय मंत्री ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सपा बसपा कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है और भारतीय जनता पार्टी के केंद्र प्रदेश सरकार की योजनाओं का बखान करते हुए चायल विधानसभा से गठबंधन प्रत्याशी नागेंद्र प्रताप सिंह पटेल को मतदान करने की अपील की है लेकिन केंद्रीय मंत्री के आगमन पर भी गठबंधन प्रत्याशी भीड़ नहीं एकत्रित कर सके हैं मंत्री के आगमन पर सैकड़ो लोग नहीं एकत्रित हो सके जिससे भाजपा और अपना दल गठबंधन के बीच रूप भितरघात की स्थिति साफ देखी जा सकती है कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री के अलावा जिले स्तर का कोई बड़ा नेता नहीं पहुंच सका है

[21/02, 8:32 PM] +91 99191 96696: *कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने मतदाताओं को साधने का किया प्रयास*

*कौशांबी* विधानसभा चुनाव में चायल विधानसभा क्षेत्र के बसुहार गांव में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला है मंच के माध्यम से उन्होंने मतदाताओं को साधने का भरसक प्रयास किया है उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रमोद तिवारी ने कहा कि भाजपा के राज में महंगाई चरम पर है आम जनता त्रस्त है व्यापारियों के रोजगार छीन लिए गए हैं टैक्स के नाम पर व्यापारियों का जमकर शोषण भाजपा सरकार में हो रहा है भाजपा सरकार की तमाम योजनाओं पर उन्होंने कुठाराघात करते हुए चायल विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी तलत अजीम को भारी बहुमत से जीत दर्ज कराने की अपील मतदाताओं से की है जैसे ही प्रमोद तिवारी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे हैं सोनिया गांधी राहुल गांधी प्रियंका गांधी जिंदाबाद प्रमोद तिवारी जिंदाबाद के नारों से सभा स्थल गूंज उठा है पार्टी पदाधिकारियों ने जोरदार माल्यार्पण कर प्रमोद तिवारी का स्वागत किया है प्रमोद तिवारी के वक्तव्य को सुनने के लिए क्षेत्र की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है

[21/02, 8:32 PM] +91 99191 96696: *प्रत्याशी को जीत दिलाने का ठेका लेकर मैनेज करने वाले ठेकेदार सक्रिय*

*कौशांबी* विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों से लंबी चौड़ी डींग हाँक कर उन्हें जीत दिलाने मतदाताओं पत्रकारों को मैनेज करने का ठेका लेकर धना दोहन करने वाले लोग सक्रिय हो गए हैं प्रत्याशी और उनके समर्थक धोखे में रह कर ठेकेदारों की बातों में फंस रहे हैं लाखों की वसूली प्रत्याशियों से हो रही है चायल विधानसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी पूजा पाल से भी लाखों की वसूली करने की ठेकेडरो की चर्चा तेजी से फैल रही है लेकिन क्या ठेकेदार मतदान में परिवर्तन कराकर समाजवादी पार्टी की चायल प्रत्याशी पूजा पाल को मजबूत कर पाएंगे इस सवाल के जवाब में मतदाताओं का कहना है कि समाजवादी प्रत्याशी ठेकेदार को महत्व देती हैं जिससे समाजवादी पार्टी प्रत्याशी पूजा पाल को सबक सिखाना आवश्यक हो गया है

[21/02, 8:33 PM] +91 99191 96696: *चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे अखिलेश यादव*

*कौशांबी* सिराथू विधानसभा के कोर्राई और चायल विधानसभा क्षेत्र में चुनावी जनसभा को संबोधित करने 22 फरवरी को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आ रहे हैं अखिलेश यादव के आगमन को लेकर पार्टी जनों द्वारा तैयारियां की जा रही है

[21/02, 8:33 PM] +91 99191 96696: *प्रतिदिन चार चक्कर सड़कों पर दौड़ती है 30 अवैध बसें*

*कौशांबी से लेकर इलाहाबाद तक के पुलिस थाना चौकियों में अवैध बस संचालकों के सेटिंग के चलते पुलिस बनी अनजान*

*शासन से लेकर डीजीपी तक देते हैं संगठित अपराध पर रोक लगाए जाने का निर्देश लेकिन पुलिस अधिकारी बने मूकदर्शक*

*कौशांबी* संगठित अपराधों पर रोक लगाने में थाना पुलिस से लेकर पुलिस अधिकारी तक कितने लापरवाह बन गए हैं इसका जीता जागता उदाहरण कौशांबी प्रयागराज में देखा जा सकता है लेकिन पुलिस की संलिप्तता होने के बाद भी प्रत्येक थाना चौकी पुलिस इमानदारी की दुहाई दे रहा है और आला अधिकारी थाना पुलिस चौकी के जिम्मेदारों की ईमानदारी की वाहवाही लूट रहे हैं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उनके जिले में संगठित अपराध नहीं हो रहा है जबकि यह सरासर झूठ है

कौशांबी जिले में संगठित अपराध के तमाम कारनामों में अवैध बसों के संचालन की चर्चा की जाए तो जिले के प्रत्येक सड़कों पर अवैध बसे बेखौफ तरीके से पूरे दिन दौड़ रही है अवैध बसों के संचालन में प्रत्येक थाना और पुलिस चौकी से कार खास सिपाहियों की ड्यूटी वसूली के लिए लगाई गई है सब कुछ खुलेआम हो रहा है लेकिन फिर भी अधिकारी मूकदर्शक बने हैं जिससे आम जनता तरह-तरह की चर्चाएं करने को मजबूर हैं

गौरतलब है कि जनपद मुख्यालय मंझनपुर से प्रयागराज के लिए 30 अवैध बसें प्रतिदिन सुबह 6:00 बजे से देर रात तक सड़कों पर दौड़ती हैं मंझनपुर कोतवाली कादीपुर सिंधिया भरवारी मूरतगंज पुलिस चौकी चरवा पुरामुफ्ती थाना महगाव बम्हरौली पुलिस चौकी धूमनगंज कैंट खुल्दाबाद थाना पानी टंकी पुलिस यातायात पुलिस कौशांबी यातायात पुलिस प्रयागराज एआरटीओ कौशांबी केआरटीओ प्रयागराज सभी की ड्यूटी अवैध बसों को रोकने के लिए शासन ने लगाई है लेकिन उसके बाद भी इतनी बड़ी पुलिस फौज को पूरे दिन सड़कों पर दौड़ने वाली 30 अवैध बसे दिखाई नहीं पड़ती हैं सूत्रों की माने तो कौशांबी से लेकर इलाहाबाद तक 30 अवैध बसों के संचालन में 15 लाख रुपए महीने की आय से सभी थाना पुलिस चौकियों में हिस्सा बटवारा होता है बस मालिकों की बातों को भरोसा करें तो एक बस के संचालन में कौशांबी से लेकर इलाहाबाद तक 50 हजार रुपए प्रत्येक महीना पुलिस तक पहुंचाया जाता है अब सवाल उठता है कि बेखौफ तरीके से बिना परमिट के 30 बसें सड़कों पर प्रतिदिन दौड़ रही हैं लेकिन पुलिस संगठित अपराध को रोकने के मामले में निरंकुश साबित हो रही है पूरी व्यवस्था ही दोषी साबित हो रही है लेकिन फिर भी डीजीपी से लेकर एडीजी तक संगठित अपराध रोकने की बड़ी बड़ी बात कर रहे हैं आखिर अवैध बसों के संचालन में लिप्त पुलिसकर्मियों पर आला अधिकारी क्या कार्यवाही करेंगे जनता इसका इंतजार कर रही है

[21/02, 8:55 PM] +91 97921 21202: *पाल पटेल बनिया पासी ने बढ़ाई भाजपा से दूरी*

*बीते विधानसभा चुनाव 2017 में तीनों विधानसभा सीट जीतने वाली भाजपा की दिखाई पड़ रही है कठिन राह*

*प्रधानमंत्री के आने के बाद समीकरण में क्या बदलाव होता है यह तो वक्त बताएगा*

*कौशाम्बी* विधानसभा चुनाव 2022 मे जैसे-जैसे मतदान के दिन नजदीक आ रहे हैं वैसे ही चुनाव में जातिगत समीकरण उभर कर आ रहा है बीते विधानसभा चुनाव 2017 में जिले की तीनों विधानसभा सीट पर भाजपा के प्रत्याशियों ने परचम लहराया था लेकिन इस बार 2 सीट पर भाजपा गठबंधन प्रत्याशियों की जीत में तरह तरह की दिक्कतें दिखाई पड़ रही हैं भाजपा प्रत्याशियों की राह कठिन है मंझनपुर विधानसभा सीट बहुजन समाज पार्टी का गढ़ माना जाता था लेकिन बीते विधानसभा चुनाव में मोदी लहर के चलते इंद्रजीत सरोज को 4000 मतों से पराजित कर लाल बहादुर भाजपा के बैनर से विधायक बन गए थे

बीते विधानसभा चुनाव में पटेल बिरादरी के मतदाताओं का झुकाव भाजपा की ओर था लेकिन रूखे व्यवहार के चलते इस बार भाजपा प्रत्याशी लाल बहादुर से पटेल मतदाता पूरी तरह से नाराज हैं पटेल बिरादरी के मतदाताओं का समाजवादी पार्टी की ओर झुकाव दिखाई पड़ रहा है पटेल बिरादरी के मतदाताओं के नाराजगी से 20 हजार से अधिक मतों का फर्क भाजपा को पड़ सकता है बीते विधानसभा चुनाव में पाल बिरादरी के मतदाताओं ने भी भाजपा का समर्थन किया था लेकिन इस बार पाल बिरादरी के मतदाता भी भाजपा से नाराज दिखाई पड़ रहे हैं बैश्य समुदाय के लोगों ने बीते विधानसभा चुनाव में खुलकर भाजपा की मदद की थी लेकिन भाजपा विधायक लाल बहादुर ने बाहरी लोगों से अपनी नजदीकियां बढ़ाने लगे अपनों की उपेक्षा किए जाने से लोगों के अंदर विधायक लालबहादुर से नाराजगी उत्पन्न होने लगी और इस विधानसभा चुनाव में वैश्य समुदाय के मतदाताओं ने लाल बहादुर से दूरी बना ली है मंझनपुर विधानसभा क्षेत्र में 57 हजार बैश्य समुदाय के मतदाता हैं यदि वैश्य समुदाय के मतदाताओं ने भाजपा से दूरी बनाई तो लाल बहादुर विधायक की राह इस बार कठिन होगी इतना ही नहीं पासी समुदाय के मतदाता भी बीते विधानसभा चुनाव में भाजपा के साथ थे लेकिन इस बार पासी समुदाय के मतदाताओं का झुकाव बसपा और समाजवादी की ओर दिखाई पड़ रहा है 23 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंझनपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा कर रहे हैं प्रधानमंत्री के आने के बाद समीकरण में क्या बदलाव होता है यह तो वक्त बताएगा हालांकि लाल बहादुर विधायक को यह भरोसा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा के बाद मतदाताओं का झुकाव भाजपा की ओर बढ़ जाएगा

[21/02, 8:55 PM] +91 97921 21202: *समाज भय व भ्रस्टाचार मुक्त सरकार के साथ हैं अधिवक्ता*

*कौशांबी* बार एसोसिएशन कौशाम्बी के लाइब्रेरी हॉल में अधिवक्ता परिषद कौशाम्बी के पदाधिकारियों और सदस्यों एवं अन्य अधिवक्ता बंधुओं की बैठक सोमवार को सम्पन्न हुई उक्त बैठक में अधिवक्ता परिषद उत्तर प्रदेश के महामंत्री शीतल का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ उक्त बैठक में प्रदेश महामंत्री ने मतदान के विषय में जागरूकता विषय पर बोलते हुए बताया कि राष्ट्रवादी सरकार बनाने हेतु हम सभी को अधिक से अधिक मतदान कराने की आवश्यकता है तथा यह भी कहा कि सज्जन शक्तियों के जागरण के कारण धर्म व राष्ट्रविरोधी ताकते कमजोर हो रही है। समाज भय व भ्रस्टाचार मुक्त सरकार के साथ हैं। उक्त बैठक की अध्यक्षता अधिवक्ता परिषद कौशांबी के अध्यक्ष राम चौधरी द्वारा की गई बैठक में उच्च न्यायालय के शासकीय अधिवक्ता मानव चौरसिया एवं विधि प्रकोष्ठ के संयोजक शिवकुमार शुक्ला उपाध्यक्ष अनित कोषा अध्यक्ष अखिलेश विश्वकर्मा विकास रामनरेश कृपा शंकर अभय विश्वकर्मा विकास मिश्रा पंकज शुक्ला अनिल चौधरी आदि अधिवक्तागण उपस्थित रहे बैठक का संचालन अधिवक्ता परिषद कौशाम्बी के महामंत्री सुनील त्रिपाठी ने किया।

[21/02, 8:55 PM] +91 97921 21202: *कांग्रेस नेता की हो रही रेकी पुलिस बनी तमाशबीन*

*कौशांबी* चायल विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मिस्बाहुल एन प्रभारी जिला अध्यक्ष कांग्रेस का काफी दिनों से फार्च्यूनार गाड़ी में सवार अपराधिक तत्व के लोग पीछा कर रहे हैं इस फार्च्यूनार गाड़ी में काली फिल्म चढ़ी है जिससे फॉर्च्यूनर वाहन में सवार लोगों का चेहरा नहीं दिखाई पड़ता है कांग्रेस नेता का कहना है कि इस वाहन में नंबर प्लेट नहीं लगाई गई है 18 फरवरी से लगातार कांग्रेस नेता का पीछा फार्च्यूनर वाहन से किया जा रहा है मामले की सूचना कांग्रेस नेता मिसबाहउल एन ने थानाध्यक्ष पूरा मुक्ति से लेकर पुलिस अधीक्षक कौशांबी एडीजी प्रयागराज को दिया है पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर संदिग्ध वाहन को महगाव चौकी इंचार्ज ने रोका वाहन की जांच के दौरान संदिग्धता भी प्रकाश में आई लेकिन उसके बाद वाहन को पुलिस ने छोड़ दिया है बताया जाता है कि वाहन सवार खूंखार अपराधी हैं और हत्या प्राणघातक हमले सहित कई मामले वाहन सवार के परिजनों के ऊपर दर्ज हैं काली फॉर्च्यूनर वाहन समाजवादी के नेता की जांच में सामने आई है विधानसभा चुनाव में चायल विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी तलत अजीम के बढ़ते बर्चस्व और कांग्रेस की ओर मुस्लिम मतदाताओं के झुकाव के चलते समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी पूजा पाल की स्थिति खराब हो रही है तलत अजीम की तरफ मुस्लिम मतदाताओं का झुकाव है जिससे कांग्रेसी नेता पर दबाव डालकर मुस्लिम मतदाताओं को समाजवादी की ओर करने के लिए कहीं साजिश तो नहीं रची जा रही है यह जांच का विषय है

 

Taza Khabar