कौशाम्बी21अप्रैल24*यूपी एसटीएफ ने पुलिस भर्ती आरओ एआरओ पीपर लीक मामले में 4 को किया गिरफ्तार*
*पकड़े गए लोगों के कब्जे से लाखो की नगदी,दो लग्जरी गाड़ी बरामद*
*कौशाम्बी* पुलिस भर्ती परीक्षा आरओ एआरओ पीपर लीक मामले में यूपी की एसटीएफ ने 4 शातिर युवकों को गिरफ्तार किया है,शातिर युवकों के पास से दो लाख रुपए से अधिक नगद मोबाइल,लग्जरी गाड़ी हुंडई वरना कार और फोर्ड ईको स्पोर्ट कार व महत्वपूर्ण कागजात बरामद हुए है।एसटीएफ ने सभी आरोपियों को मंझनपुर कोतवाली पुलिस को सौप दिया,जिसके बाद मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने चारो आरोपियों के विरुद्ध लिखापढ़ी कर न्यायालय में पेश किया जहा से सभी को जेल भेज दिया गया।
यूपी एसटीएफ ने शरद कुमार सिंह,निवासी चुनार जनपद मिर्जापुर,अभिषेक शुक्ला राजा बाग लखनऊ,कमलेश पाल झूंसी प्रयागराज,अर्पित विनीत जसवंत म्योराबाद कैंट प्रयागराज को लखनऊ के वृंदावन कालोनी के पास से गिरफ्तार किया है टीम ने सभी आरोपियों के पास से नगद 02लाख,2हजार,4,50,रूपया,09 मोबाइल,लग्जरी गाड़ी हुंडई वरना कार और फोर्ड ईको स्पोर्ट कार व महत्वपूर्ण कागजात बरामद किया है।पुलिस ने सभी को न्यायालय पेश किया जहा से उन्हे जेल भेज दिया गया
More Stories
मथुरा21 अक्टूबर 26*यमुनापार में गत्ता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक
कानपुर नगर 21 अक्टूबर 26*बिल्हौर में PDA चौपाल: सरकारी अस्पतालों में बदहाली पर बरसीं सपा नेत्री
सिंगरौली 21 अक्टूबर 26*SDM देवसर की भूमिका पर सवाल, आखिर किसके संरक्षण में चल रहा कथित खेल?