September 29, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी20सितम्बर25*संचारी रोग अभियान और दस्तक अभियान को लेकर सीएचसी कनैली में हुई बैठक*

कौशाम्बी20सितम्बर25*संचारी रोग अभियान और दस्तक अभियान को लेकर सीएचसी कनैली में हुई बैठक*

कौशाम्बी20सितम्बर25*संचारी रोग अभियान और दस्तक अभियान को लेकर सीएचसी कनैली में हुई बैठक*

*अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कनैली सीएचसी का सघन निरीक्षण कर कहा कि अभियानों पर जोर स्वास्थ्य सेवाओं में मजबूती है लक्ष्य*

*एएनएम अर्चना सिंह, गुड़िया तथा सीएचओ संजय जागड़ी, चंद्र प्रकाश व निशु बैठक में नहीं हुई उपस्थित*

*नेवादा कौशाम्बी* सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कनैली में शुक्रवार को अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय चंद्र ने संचारी रोग अभियान और दस्तक अभियान की सफलता को लेकर बैठक कर दिशा निर्देश दिए हैं उन्होंने सीएचसी केंद्र का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चिकित्सक स्टाफ के साथ बैठक की तथा ब्लॉक टास्क फोर्स की महत्वपूर्ण बैठक भी की, जिसमें अधीक्षक मुक्तेश द्विवेदी के अलावा एडीयो पंचायत, कृषि विभाग, सिंचाई विभाग, पशु विभाग, शिक्षा विभाग तथा बाल विकास परियोजना विभाग समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

पांच अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा 11 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक आयोजित दस्तक अभियान पर विस्तृत चर्चा हुई। सभी विभागों को निर्देश दिए गए कि वे स्वास्थ्य विभाग का पूर्ण सहयोग करते हुए इन अभियानों को सफल बनाने में योगदान दें। साथ ही, पिछले संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा कर कमियों पर सुधार के उपाय सुझाए गए। डॉ. चंद्र ने अन्य आवश्यक निर्देश भी दिए, ताकि ग्रामीण स्तर पर स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक प्रभावी हो सकें।
निरीक्षण के बाद डॉ. चंद्र ने अस्पताल परिसर में एएनएम ऑग्जीलरी नर्स मिडवाइफ तथा सीएचओ कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर टीम के साथ अलग से बैठक की। उन्होंने सबसे पहले निर्देश दिए कि बुधवार एवं शनिवार को किसी भी हाल में छुट्टी न लें, क्योंकि ये स्वास्थ्य सेवाओं के लिए महत्वपूर्ण दिवस हैं। अनुपस्थित एएनएम अर्चना सिंह, गुड़िया तथा सीएचओ संजय जागड़ी, चंद्र प्रकाश व निशु के एक दिन का वेतन रोकने का आदेश जारी किया गया।

इसके अलावा, भविष्य में सुपरवाइजर को सभी मीटिंग में अनिवार्य रूप से मौजूद रहने के निर्देश दिए। डॉ. चंद्र ने स्पष्ट किया कि सत्र पर लॉजिस्टिक की संपूर्ण जिम्मेदारी सुपरवाइजर की होगी। उन्होंने सभी टीमों को ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ कार्यक्रम के तहत सभी गर्भवती एवं धात्री महिलाओं तथा किशोर-किशोरियों को विभिन्न क्षेत्रों में लग रहे कैंपों पर ले जाने के निर्देश दिए। साथ ही, स्वास्थ्य संबंधी अन्य जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए गए, जो ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण और स्वास्थ्य सुधार में सहायक सिद्ध होंगे।डॉ. चंद्र ने बताया कि इन अभियानों और निर्देशों से जिले में संचारी रोगों पर पूर्ण नियंत्रण प्राप्त होगा तथा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार आएगा। स्थानीय स्वास्थ्य कर्मियों ने इन निर्देशों का पालन करने का भरोसा जताया

Taza Khabar