कौशाम्बी20मार्च**भारतीय पत्रकार संघ का होली मिलन सम्पन्न*
*पत्रकार एवम पत्रकार संगठन निष्पक्ष समाचार संकलन की ओर अपना ध्यान लगाये। उमेश चन्द्र द्विवेदी*
*पत्रकारो का उत्पीड़न भारतीय पत्रकार संघ बर्दाश्त नही करेगा-उमेश चन्द्र द्विवेदी*
कछवा वाराणसी।भारतीय पत्रकार संघ की संगठन की मजबूती एवम एकजुटता हेतु एक आवश्यक बैठक आज दिनांक 20 मार्च 2022 को संघ के जिलाध्यक्ष वाराणसी नरेंद्र तिवारी के कैम्प कार्यालय कछवारोड पर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश चन्द्र द्विवेदी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। संगठन का विस्तार के दृस्टिगत सर्वसम्मत से वाराणसी मंडलअध्यक्ष शिव शंकर सिंह व वाराणसी जनपद का जिलाध्यक्ष नरेंद्र तिवारी व भदोही जनपद का जिला संयोजक जीतनारायण दुबे को बनाने का प्रस्ताव किया गया।जिस पर संघ के कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार द्विवेदी द्वारा नामो की घोषणा किया गया। वही बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश चन्द्र द्विवेदी ने कहा कि बर्तमान समय मे पत्रकारो को अपना समय निष्पक्ष समाचार संकलन की ओर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। निष्पक्ष एवम सत्य परख समाचार प्रकाशित करने पर यदि पत्रकार का उत्पीड़न होता है तो भारतीय पत्रकार संघ बर्दाश्त नही करेगा। विस्तारज करते हुये संघ के कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार द्विवेदी ने शिवशंकर सिंह अध्यक्ष वाराणसी मंडल व नरेन्द्र तिवारी जिलाध्यक्ष वाराणसी व जीतनारायन दुबे जिला संयोजक भदोही को बनाने की घोषणा किये।बैठक के अंत मे मौजूद पत्रकारो द्वारा एक दूसरे से गले मिलकर पर्व की बधाई दी और होली मिलन कायक्रम सम्पन्न किया गया।बैठक में मुख्य रूप से पत्रकार संघ के अध्यक्ष समेत का0 राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार द्विवेदी, नरेन्द्र कुमार तिवारी,जीत हझनारायण दुबे, विजय कुमार सिंह, दीपक सिंह, विजय प्रकाश तिवारी, रिंकू तिवारी, आनंद कुमार सिंह, शिव शंकर सिंह, धर्मेंद्र सिंह, रत्नेश कुमार पांडे, सुशील सिंह, कैलाश बिंद, सत्येंद्र कुमार, ईश्वर दयाल, राजनाथ दुबे, संतोष कुमार,बच्चा लाल मौर्या, नितिन कुमार तिवारी, विभव कांत शर्मा, नितेश कुमार दुबे विजय पाठक, शिव कुमार अवस्थी,विनय उपाध्याय, संतोष कुमार अवस्थी, मनोज कुमार शुक्ला आदि उपस्थित रहे।दैनिक आशा प्रहरी अरुण मित्र समाचार पत्र से/प्रवीण कुमार द्विवेदी/ प्रभात मिश्रा

More Stories
Draft Memorandum to the Chief Minister/ the Leader of Opposition*27Febuary 2026
कौशाम्बी 26 फ़रवरी 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 26 फ़रवरी 26*राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार ने लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, कृषि यंत्र व बीज किट किया प्रदान*