कौशाम्बी20नवम्बर*कौशांबी के खिलाड़ियों ने कानपुर में लहराया परचम*
*कौशाम्बी* जिले के खिलाड़ियों ने कानपुर खेल में जिले का परचम लहराया है खेल में जीत दर्ज करने वाले खिलाड़ियों के वापस आने पर उन्हें माल्यार्पण कर उनका जोरदार स्वागत किया गया है एकल अभियान अभ्युदय यूथ क्लब सम्भाग स्तरीय खेलकूद समारोह कानपुर में आयोजित हुआ जिसमें अंचल कौशाम्बी से 13 खिलाड़ियों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन कर खेल में जीत दर्ज की है जिस पर कौशांबी के सभी खिलाड़ियों को मेडल से सम्मानित किया गया कौशांबी के खिलाड़ियों के मेहनत से अंचल कौशाम्बी का नाम रोशन किया
कौशांबी के खिलाड़ियों के जीत की खुशी में संच चायल विद्यालय ग्राम मोहम्मदपुर से कोमल पुत्री गुलाठी लाल ने 50 मीटर की दौड़ में प्रथम और 100 मीटर की दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त किया कानपुर से वापस खिलाड़ियों के गांव पहुँचते ही लोगो ने कोमल को फूल माला पहनाकर ढोल नगाड़ा के साथ भव्य स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया कोमल की जीत से पूरे गांव में खुशी का माहौल रहा।स्वागत समारोह में उपस्थित अंचल समिति से प्रमोद चंद्र संच चायल के अध्यक्ष पुरषोत्तम दास संच उपाध्यक्ष मनीष केशरवानी राजेन्द्र कुमार, प्राथमिक विद्यालय के सभी शिक्षक गण, अंचल अभियान प्रमुख कृष्ण मूरत सिंह संच प्रमुख चायल बहन पूनम आशीष कनौजिया आचार्या अनिता ग्राम प्रधान आकिब ग्राम प्रमुख संतोष साहू सत्संग प्रमुख मुन्नू, मनोज कुमार, चौहान व अन्य ग्राम समिति उपस्थित रहे।

More Stories
कानपुर नगर 14 मार्च 26**पनकी हाईवे पर तीर्थयात्री बस ट्रक से टकराई, मौके पर 1 की मौ 15 गंभीर घायल*
नई दिल्ली 14 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर आज का राशिफल
नई दिल्ली 14 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*