March 14, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी20नवम्बर*केपीएस भरवारी में तीन दिवसीय फिएस्टा 4 कार्यक्रम का हुआ भव्य आगाज*

कौशाम्बी20नवम्बर*केपीएस भरवारी में तीन दिवसीय फिएस्टा 4 कार्यक्रम का हुआ भव्य आगाज*

कौशाम्बी20नवम्बर*केपीएस भरवारी में तीन दिवसीय फिएस्टा 4 कार्यक्रम का हुआ भव्य आगाज*

*मुख्य अतिथि के रूप में जस्टिस हाईकोर्ट इलाहाबाद डॉ गौतम चौधरी का हुआ आगमन*

*पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि फिएस्टा-4 जैसे कार्यक्रम बच्चो के आगे बढ़ाने के लिए मील का पत्थर साबित होगा*

*कौशाम्बी* रविवार 20 नवम्बर से केपीएस भरवारी में तीन दिनी फिएस्टा -4 कार्यक्रम का आगाज हुआ है जो 22 नवम्बर तक चलेगा।केपीएस भरवारी आयोजित फिएस्टा -4 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जस्टिस हाईकोर्ट इलाहाबाद डॉ गौतम चौधरी का आगमन हुआ।गौरतलब हो कि जस्टिस गौतम चौधरी इलाहाबाद के ऐसे जस्टिस है जिन्होंने हिंदी भाषा मे 5000 से ज्यादा जजमेंट दिया है।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जस्टिस गौतम चौधरी द्बारा दीप प्रज्वलित व मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। इसके उपरांत फ्लैग हॉस्टिंग हुआ।स्कूल की डायरेक्टर सीमा पवार ने मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ देकर उनका जोरदार स्वागत किया।

कार्यक्रम में बच्चो ने स्कूल में आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया।जिसमे प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पर आये हुए बच्चो को पुरस्कृत किया गया।फिएस्टा-4 कार्यक्रम में पैरेंट्स व बच्चो को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जस्टिस गौतम चौधरी ने कहा कि अनुशासन से सभी कार्य संभव हो जाते है हर मंजिल को पाया जा सकता है।तो हर पैरेंट्स को बच्चो को अनुशासन की सीख देनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि हिंदी मेरी मातृ भाषा है इसीलिए रोजाना 40 मिनट का जजमेंट हिंदी में देता हूँ। हिंदी का विकास देश का विकास है।मुख्य अतिथि ने कौशाम्बी का विश्व स्तर पर नाम रोशन करने वाली खिलाड़ी सुनीता को सम्मानित किया।
गौरतलब हो कि जनपद कौशांबी की बेटी सुनीता देवी ने यूथ एशिया एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 कुवैत में आयोजित 3000 मीटर रेस में सिल्वर पदक जीतकर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है।

फिएस्टा-4 कार्यक्रम में बच्चों ने रंगा रंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर पैरेन्ट्स व आये अतिथियो का मन मोह लिया। कार्यक्रम मे तालियो की गून्ज से एक खुश नुमा महौल सा छा गया।
चेयरमैन एन.डी. ग्रूप व कालेज व पूर्व विधायक चायल संजय गुप्ता ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा की स्कूल मे ऐसे कार्यक्रमो से बच्चो को आगे बढने मे सहायता मिलती है उन्होने कहा की बस मेरा यही लक्ष्य है की ये बच्चे आगे बढे व समाज मे माता पिता गुरू का नाम रोशन करें।उन्होंने कहा कि फिएस्टा जैसे कार्यक्रम बच्चो के आगे बढ़ाने के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

कालेज के चेयरमैन व पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने कार्यक्रम मे आये हुये पैरेन्ट्स व अतिथियो को कार्यक्रम मे आने के लिए धन्यवाद दिया । कक्षा 3 से 5 तक बॉयज की 100 मीटर की रेस में पहला स्थान सत्यम केपीएस भरवारी बाजी ने मारी,और गर्ल्स में सौम्या ने पहला स्थान प्राप्त किया, 200 मीटर की दौड़ में कक्षा 9 से 12 तक के बच्चो ने भाग लिया केपीएस भरवारी के मो कैफ वा गर्ल में एन डी भरवारी के मिनाक्षी मिश्रा ने पहला स्थान हासिल किया। इसी प्रकार अमित चौधरी भीटी वा एन डी की कल्पना ने 200 मीटर की दौड़ में पहला स्थान हासिल किया। 9 से 12 क्लास के 400 मीटर कि दौड़ में केपीएस भरवारी के संजय वा गर्ल्स में मोनी पांडे भीटी की पहला स्थान प्राप्त किया। किड्जी के बच्चों ने 50 मीटर की दौड़ में रुद्रेश वा त्रिशा ने बाजी मारी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अभिभावक गण मौजूद रहे।