[20/12, 4:53 pm] +91 99191 96696: *एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन 21 दिसम्बर को*
*कौशाम्बी।* जिला सेवायोजन एवं कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वाधान में राजकीय आई0टी0आई0 सिराथू के परिसर में दिनांक 21 दिसम्बर 2023 को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जायेंगा। यह जानकारी जिला सेवायोजन अधिकारी ने देते हुए बताया कि इस रोजगार मेले में टाटा मोटर्स, गुडगांव के द्वारा आई0टी0आई0/डिप्लोमा एवं नॉन टेक्निकल सभी प्रकार के अभ्यर्थियों के चयन की कार्यवाही की जायेंगी। इच्छुक अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षिक अभिलेखों/रिज्यूम के साथ प्रतिभाग कर सकतें हैं।
[20/12, 4:53 pm] +91 99191 96696: *महामहिम राज्यपाल जी का कौशाम्बी जनपद भ्रमण कार्यक्रम*
*कौशाम्बी।* उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनन्दी बेन पटेल जी दिनांक 21 दिसम्बर 2023 को अपरान्ह 3ः45 बजे मॉ शीतला गेस्ट हाउस, सयांरा, कौशाम्बी पहुॅचेंगी। तत्पश्चात अपरान्ह 4ः30 बजे कड़ा शक्तिधाम पहुॅचकर दर्शन-पूजन करेगी महामहिम राज्यपाल दिनांक 22 दिसम्बर 2023 को पूर्वान्ह 10 बजे ऑगनबाड़ी केन्द्र थुलगुला पहॅुचकर कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगी। महामहिम राज्यपाल तत्पश्चात पूर्वान्ह 11ः35 बजे जिला जेल पहुॅचकर जिला जेल का भ्रमण करेंगी। महामहिम राज्यपाल मध्यान्ह 12ः15 बजे कलेक्ट्रेट सभागार पहुॅचकर केन्द्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओ की समीक्षा करने के पश्चात अपरान्ह 01ः40 बजे पुलिस लाइन से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगी।
[20/12, 5:31 pm] +91 96216 39625: *दीनदयाल अन्त्योदन योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अन्तर्गत करें आवेदन*
*कौशाम्बी।**दीनदयाल अन्त्योदन योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के घटक सामाजिक गतिशीलता एवं संस्थागत विकास योजनान्तर्गत नगर पालिका परिषद् मंझनपुर में स्वयं सहायता समूह एवं उनके संघो के गठन के लिए सी0आर0पी0 का चयन किया जाना है। यह जानकारी उप जिलाधिकारी/परियोजना अधिकारी डूंडा ने देते हुए बताया कि जिला नगरीय विकास अभिकरण डूंडा से आवेदन पत्र प्राप्त कर सी0आर0पी0 के आवेदन के साथ आधार कार्ड, बैंक पासबुक, शैक्षिक योग्यता, आय प्रमाण पत्र 02 पासपोर्ट साइज फोटो के साथ संलग्न कर दिनांक 25 दिसम्बर 2023 तक इच्छुक महिला जिला नगरीय विकास अभिकरण डूंडा कार्यालय, विकास भवन मंझनपुर में जमा कर सकतीं है।
उन्होने बताया कि लाभार्थी जिला नगरीय विकास अभिकरण, डूंडा द्वारा नगर पालिका परिषद् मंझनपुर में योजनान्तर्गत गठित स्वयं सहायता समूह क्षेत्र स्तरीय समिति व शहर स्तरीय समिति की महिला सदस्य हो, न्यूनतम योग्यता हाईस्कूल हो, मोबाइल एप चलाने में निपुण, डिजीटल साक्षरता की सामान्य जानकारी एवं अधिकतम आयु 20 से 45 वर्ष हो।
[20/12, 5:31 pm] +91 96216 39625: *21 दिसम्बर को आयोजित होगा विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम*
*ग्राम पंचायत-मलाकरेजमा, रहीमपुर मौलानी, मोहनापुर, जवई, गोइन्ठा, अलवारा, बिछौरा, तियरा जमालपुर, उमरछा, उमरवल, मकदूमपुर ढोकसहा एवं पौरकाशीरामपुर में होगा कार्यक्रम*
*कौशाम्बी।**जनपद की ग्राम पंचायत मलाकरेजमा,रहीमपुर मौलानी,मोहनापुर,जवई,गोइन्ठा व अलवारा में प्रातः 10 बजे से दोपहर 12ः30 बजे तक तथा बिछौरा, तियरा जमालपुर, उमरछा, उमरवल, मकदूमपुर ढोकसहा व पौरकाशीरामपुर में 02 बजे से सायं 4ः30 बजे तक दिनांक 21 दिसम्बर 2023 को “विकसित भारत संकल्प यात्रा” कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी तथा छूटे हुए पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं-आयुष्मान भारत, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पीएम आवास योजना(ग्रामीण), पीएम उज्ज्वला योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम पोषण अभियान, हर घर जल-जल जीवन मिशन, गॉवों का स्वामित्व, जनधन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना एवं पीएम स्वनिधि योजना आदि से लाभान्वित किया जायेंगा।
बैंक के स्टॉल के माध्यम से कृषकों की ई-केवाईसी, आधार सीडिंग, केसीसी एवं अन्य लोन से सम्बन्धित समस्याओं का निस्तारण किया जायेंगा। समस्त सहकारी समितियों द्वारा अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को सदस्य बनाया जायेंगा तथा रासायनिक उर्वरकों के वैकल्पिक उर्वरकों यथा-नैनो यूरिया के विषय में जागरूक किया जायेंगा। स्वास्थ्य विभाग एवं कृषि विभाग आदि विभागों के स्टॉल लगायें जायेंगे। विभिन्न योजनाओं के सफल लाभार्थी “मेरी कहानी मेरी जुबानी”के तहत अपने अनुभव/फीडबैक साझा करेंगे। वैन के माध्यम से प्रधानमत्री का रिकार्ड किया गया संदेश आमजन को सुनाया जायेंगा। विकसित भारत के लिए संकल्प वीडियो प्रसारित किया जायेंगा। सत्त कृषि गतिविधियों पर सत्र-ड्रोन प्रदर्शन, प्राकृतिक खेती और मृदा स्वास्थ्य कार्ड पर प्रगतिशील किसानों/विषय विशेषज्ञों की वार्ता एवं चर्चा होगी। महिला एसएचजी सदस्यों/स्कूली छात्रों/स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियॉ-“धरती कहे पुकार” एवं स्वच्छता गीत आदि प्रस्तुत किये जायेंगे। स्थानीय प्राथमिक/उच्च प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्यों द्वारा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
[20/12, 5:39 pm] +91 90050 12271: *कम्पोजिट विद्यालय में चोरी होने से एमडीएम भोजन बनने में दिक्कत*
*प्रधानाध्यापक ने किसी तरह दूसरे की मदद से भोजन बनाने की वैकल्पिक व्यवस्था की उच्च अधिकारियों को घटना की है जानकारी*
*भरवारी कौशाम्बी* थाना कोखराज अंतर्गत कस्बा भरवारी के नगर पालिका परिषद भरवारी के परसरा कम्पोजिट विद्यालय में सोमवार की रात्रि स्कूल का ताला काटकर एम डी एम से संबंधित सभी उपकरण की चोरी हो जाने से स्कूल में एम डी एम बनने से बाधा उतपन्न हो गया था
इस पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक रविन्द्र कुमार मिश्रा ने लोगो की मदद से गैस सिलेंडर बर्तन मांग कर बच्चो का दोपहर का भोजन बनाया रविन्द्र कुमार मिश्रा ने बताया कि चोरी की घटना की जानकारी सभी उच्च अधिकारियों को सुचित कर दिया गया है उम्मीद है यथा शीघ्र अधिकारी द्वारा स्कूल की व्यवस्था कर बच्चो का एम डी एम सुचारू रूप से चालू कर दिया जाएगा तब तक वैकल्पिक व्यवस्था जरूर रहेगी इस बीच स्कूल में फ्रेसिसिक टीम भी जांच करने आई थी l
[20/12, 6:26 pm] +91 96216 39625: *भगवतपुर ब्लाक क्षेत्र के अनेकों गांव में अभी तक नही हुई अलाव की व्यवस्था*
*प्रयागराज।**भगवतपुर ब्लाक क्षेत्र के अनेकों गांव और सार्वजनिक स्थानों पर अधिकारियों के द्वारा अलाव की व्यवस्था अभी तक नही कराई गई जिसके कारण सार्वजनिक स्थान और चौराहों पर अलाव जलते हुए दिखाई नहीं देते। सुबह और शाम भारी गलन होने के कारण ग्रामीण और राहगीर ठिठुरते हुए दिखाई पड़ते हैं। दोपहर के समय धूप निकल आने पर लोगों को थोड़ा ठंड से राहत मिलती है फिर भी सुबह और रात में अत्यधिक गलन होने के कारण गली व चौराहों पर अलाव की व्यवस्था होना आवश्यक हो गया है। गली व चौराहों पर अलाव की व्यवस्था होने पर लंबी दूरी का सफर तय करने वाले लोगों के लिए सुविधाजनक होगा। लंबी दूरी का सफर तय करने वाले राहगीर जान जोखिम में डालकर सफर तय करने पर मजबूर हैं। राह चलने वाले लोगों को अलाव जलते हुए कहीं भी दिखाई नहीं देता है। ठंड से बचने के लिए अधिकारियों द्वारा उचित प्रबंध ना किए जाने पर अधिकारियों की निष्ठा पर ग्रामीण लोग सवाल खड़े कर रहे हैं जबकि लोगों को ठंड से बचने के लिए सार्वजनिक स्थान, गली और चौराहों पर अलाव जलाए जाने का आदेश शासन स्तर से प्राप्त हो चुका है। शासन का आदेश भगवतपुर ब्लाक क्षेत्र में पालन होता दिखाई नहीं दे रहा है जिससे सरकार की मंशा पर पानी फिरता हुआ नजर आ रहा है। ठंड से बचने के लिए सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही योजना अधिकारियों तक सीमित रह गई है और जमीनी स्तर पर दिखाई नहीं देती

More Stories
मथुरा 4 मार्च 26 *09 उपद्रवियो का शांति भंग मे चालान*
मथुरा 4 मार्च 26* क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा होली पर्व पर वृंदावन परिक्रमा मार्ग में पैदल गश्त*
लखनऊ 3 मार्च 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….